06/11/2026
अधिवक्ता विनीत जिंदल की याचिका पर पूरी केरल कांग्रेस को नोटिस जारी,CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?
शिकायतकर्ता एवं अधिवक्ता विनीत जिंदल ने कहा:
“केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक ट्वीट, जिसमें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को निशाना बनाते हुए उनके इस्तीफे और स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति की नियुक्ति की मांग की गई थी, के संबंध में मेरे द्वारा दायर पत्र याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 60 पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है, हालांकि उन्हें व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट प्रदान की गई है।
न्यायालय ने मामले की अत्यंत गंभीरता को स्वीकार किया है और कहा है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद एवं प्रतिष्ठा को कमजोर करने का प्रयास किया गया।
हमने यह भी दलील दी कि उक्त पोस्ट को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है, जिससे नुकसान पहले ही हो चुका है। इसलिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विरुद्ध आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए। इसी के परिणामस्वरूप आज नोटिस जारी किए गए हैं।”