D.B.A 26-28

D.B.A 26-28 This is a unofficial page created by Adv Anant Sanjar, this page is created just for District Bar Association Bhopal information

बार–बेंच समन्वय | अधिवक्ता हित सर्वोपरिदिनांक 20.08.2026 को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मनोज श्रीवास्तव जी के आमंत...
21/08/2026

बार–बेंच समन्वय | अधिवक्ता हित सर्वोपरि

दिनांक 20.08.2026 को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मनोज श्रीवास्तव जी के आमंत्रण पर जिला अभिभाषक संघ, भोपाल की नव निर्वाचित कार्यकारिणी एवं माननीय न्यायाधीशगण के मध्य महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप बार–बेंच का सशक्त समन्वय एवं अधिवक्ता हित सर्वोपरि—इन्हीं मूल उद्देश्यों के साथ जिला अभिभाषक संघ, भोपाल सदैव प्रतिबद्ध है।

अधिवक्ता एकता ज़िंदाबाद ✊

15/08/2026
13/08/2026

जिला न्यायालय में आज अधिवक्ताओं की बैठक के चारों तरफ स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए जिला अभिभाषक संघ के नवीन अध्यक्ष श्री Devendra Rawat जी, उनके पदाधिकारी, कार्यकारिणी और अधिवक्ता साथियों ने मिलकर जिला न्यायालय में नगर निगम के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें प्रमुख रूप से बारिश के समय हो रही बीमारियों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया और टाइफाइड को ध्यान में रखते हुए पूरे कोर्ट में स्वच्छता के साथ कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव भी करवाया गया।

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सम्माननीय कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री Harshdeep Singh Solanki को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।...
10/08/2026

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सम्माननीय कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री Harshdeep Singh Solanki को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
💐💐💐

🌿 स्वच्छता की ओर एक सराहनीय पहल 🌿जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सम्माननीय अधिवक्ता श्री अनुराग दुबे जी द्वारा न्यायालय परिसर ...
08/08/2026

🌿 स्वच्छता की ओर एक सराहनीय पहल 🌿

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सम्माननीय अधिवक्ता श्री अनुराग दुबे जी द्वारा न्यायालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में किया गया यह प्रयास निश्चित रूप से प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।

न्यायालय परिसर में विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष डस्टबिन लगवाना केवल स्वच्छता की पहल नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का भी परिचायक है।

एक अधिवक्ता के रूप में श्री अनुराग दुबे जी ने यह संदेश दिया है कि कानून के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी हमारा कर्तव्य है।

ऐसी छोटी-छोटी पहलें ही आगे चलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनती हैं।
न्यायालय परिसर को स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त बनाने की इस सकारात्मक सोच के लिए श्री अनुराग दुबे जी को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। 🌱👏

“स्वच्छ परिसर — स्वस्थ वातावरण"

08/08/2026

जिला न्यायालय में पार्किंग में कई सारी किले पड़ी थी जिससे अधिवक्ता साथियों की गाड़ियां पंचर हो रही थी, कई सारे अधिवक्ताओं ने इसकी शिकायत करी, जिला अभिभाषक संघ भोपाल की नवीन कार्यकारिणी ने इसे तुरंत संज्ञान में लिया और कार्यकारिणी के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री Amit Singh द्वारा त्वरित न्यायालय परिसर में कर्मचारियों के साथ भ्रमण कर किलो को बिनवाया ताकि भविष्य में किसी भी अधिवक्ता को असुविधा ना हो...🌷🙏🏻🌷

07/08/2026

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सम्माननीय अधिवक्ता श्री आर एस पाल जी, जिनकी गाड़ी कुछ दिन पूर्व शपथ ग्रहण समारोह के दिन चोरी हो गई थी, नवीन कार्यकारिणी पूर्व कार्यकारिणी, अधिवक्तागण, लीगल ईगल समूह के सदस्य और प्रशासन के द्वारा चोरो में इतना भय बन गया कि अधिवक्ता की गाड़ी चुराने के भविष्य के परिणाम उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है, इसीलिए चोरों द्वारा गाड़ी अधिवक्ता के घर के पास छोड़ कर वह भाग गए।
सम्माननीय आर एस पाल जी (अधिवक्ता) आपको गाड़ी मिलने की ढेरो शुभकामनाएं और समस्त अधिवक्ता जिन्होंने आर एस पाल जी का साथ दिया उनका साधुवाद...🌷🙏🏻🌷

हमारी एकता ही हमारी ताकत है,
अधिवक्ता एकता जिंदाबाद...🔱

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सभी सम्माननीय अधिवक्तागणों के लिए पुस्तकालय अध्यक्ष श्री Prateek Jain  द्वारा आवश्यक सूचना।🔊🔊🔉
06/08/2026

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सभी सम्माननीय अधिवक्तागणों के लिए पुस्तकालय अध्यक्ष श्री Prateek Jain द्वारा आवश्यक सूचना।🔊🔊🔉

06/08/2026

जिला अभिभाषक संघ भोपाल की की नवीन कार्यकारिणी ने "स्वच्छता" का मोर्चा संभाला, जिला अभिभाषक संघ भोपाल के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री Amit Singh जी द्वारा जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की बैठक स्थल पर फैल रही गंदगी को चिन्हित किया और स्वयं पूरे कोर्ट में भ्रमण करके गंदगी को कर्मचारियों की सहायता से साफ करवाया, शुभकामनाएं अमित सिंह जी आशा है अधिवक्ता हित और सेवा का कार्य यूंही बढ़ता रहेगा...💐💐💐

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के अध्यक्ष श्री Devendra Rawat जी 05/08/26 हमारे विधि के महत्वपूर्ण अंग गैस कोर्ट पहुंचे और सभी स...
05/08/2026

जिला अभिभाषक संघ भोपाल के अध्यक्ष श्री Devendra Rawat जी 05/08/26 हमारे विधि के महत्वपूर्ण अंग गैस कोर्ट पहुंचे और सभी से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया...🌷🙏🏻🌷

Address

Bhopal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when D.B.A 26-28 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category