16/11/2026
⚖️ **दिल्ली हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला | POCSO ACT**
**11 दिन बाद मेडिकल जांच में ताजा Hymenal Tear नहीं मिलने मात्र से यौन उत्पीड़न के आरोप को खारिज नहीं किया जा सकता।**
दिल्ली हाई कोर्ट ने *Navratan v. The State (NCT of Delhi) & Anr.* (Neutral Citation: 2026:DHC:9866) में एक महत्वपूर्ण कानूनी सिद्धांत स्पष्ट किया है।
इस मामले में माननीय न्यायमूर्ति Madhu Jain ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि:
🔹 घटना के 11 दिन बाद मेडिकल परीक्षण होने पर चोट या Tear ठीक हो सकता है।
🔹 ताजा चोट का अभाव अपने आप में Pe*******on के आरोप को गलत साबित नहीं करता।
🔹 11 दिन बाद एकत्र किए गए सैंपल में Male DNA Profile नहीं मिलना भी अपने आप में घटना न होने का निर्णायक प्रमाण नहीं है।
🔹 FSL रिपोर्ट ने अभियुक्त की पहचान न तो स्थापित की और न ही उसे बाहर किया।
🔹 केवल बच्चे को सिखाए जाने (Tutoring) का सामान्य आरोप उसकी गवाही को अविश्वसनीय बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
**सजा के संबंध में:** माननीय न्यायालय ने POCSO के तहत दोषसिद्धि बरकरार रखते हुए, 2016 के अपराध के संदर्भ में सजा 20 वर्ष से घटाकर 15 वर्ष कर दी।
📌 **महत्वपूर्ण कानूनी सीख:** आपराधिक मामलों में मेडिकल एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों का मूल्यांकन घटना की परिस्थितियों, समयांतराल और पीड़ित की गवाही सहित समग्र साक्ष्यों के आधार पर किया जाना चाहिए।
**संदर्भ:** Navratan v. The State (NCT of Delhi) & Anr.
Neutral Citation: 2026:DHC:9866
⚖️ **ADV. VIVEK CHAUDHARY**
Advocate & Legal Consultant | Delhi High Court
**VIVEK LAW FIRM**
📞 09871766411 | 9953890279
📧 [email protected]
*Your Rights. Our Responsibility. Justice Our Commitment.*