Banwari lal

Banwari lal EDUCATION

17/06/2026
17/06/2026

गाँव की बेटी सोनाक्षी चौधरी ने किया विश्व में नाम रोशन । देश की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा 👍
जी हाँ, ये है गाँव नेवटा (सांगानेर) के मोठ्या की ढाणी निवासी नानू राम जी मोठ्या की सुपुत्री सोनाक्षी चौधरी । सोनाक्षी के पिताजी पेशे से किसान है और ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं हैं लेकिन उनकी तमन्ना थी कि मैं मेरे बच्चों को उच्च शिक्षा देकर बड़ी मंजिल पर पहुँचाऊँ ।इसके लिए नानू राम जी ने अपने भूखण्ड तक बेच डाले और गाँव वालों के ताने भी सुनने पड़े । लेकिन उसकी भी उन्होंने परवाह नहीं की । ये ही नहीं सोनाक्षी भी अपने पिता के अरमानों पर खरी उतरी और ISRO(इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) में अपना चयन कराकर ही दम लिया । 8 साल की उम्र में ही सोनाक्षी ने रिसर्च की मोटी मोटी किताबें पढ़ डाली और कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स को अपना आदर्श माना। केरल से कर्नाटका तक जाकर तैयारी की और अपने मूल लक्ष्य को प्राप्त किया । आज विश्व की बडी बड़ी कम्पनियों की नजर सोनाक्षी पर हैं । सोनाक्षी हमारा अनमोल हीरा हैं । कल सोनाक्षी के सम्मान समारोह में मुझे भी शिरकत करने का शुभ अवसर मिला । मैं स्वयं को इस पल का साक्षी बनने के लिए अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूँ । बेटी को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ 💐💐💐💐Rashtriya Loktantrik PartyKanika BeniwalHanuman Beniwal

Address

JAIPIR
Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Banwari lal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category