Mangal LAGAN Riste Hi Riste

Mangal LAGAN Riste Hi Riste 8000237988

08/09/2024
06/09/2024



12/08/2024
10/05/2024

आज अक्षय तृतीया के लिए मेष से मीन तक की 12 राशियों के लिए विशेष उपाय
मेष
अक्षय तृतीया पर मेष राशि के जातकों को लाल कपड़े में सवा किलो मसूर की दाल बांधकर बिजनेस से जुड़ी जगह पर रखना चाहिए। वहीं, अगर आप नौकरी करते हैं, तो उस दाल को पूजा स्थान पर रखकर अक्षय तृतीया की अगली सुबह दान में दे दें। इससे आपको जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

वृषभ
अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि वाले लोगों को एक कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। वहीं, अगर आप आर्थिक संकट से मुक्त होना चाहते हैं, तो एक लोटे में गंगा जल भरकर सफेद कपड़े से उसका मुंह बंद कर दें। इसे पूजा घर में रखकर रोजाना 7 दिनों तक घर में इस पानी का छिड़काव करे

मिथुन
अक्षय तृतीया पर मिथुन राशि वाले जातकों को मूंग की दाल दान करनी चाहिए। इससे आपका भाग्योदय होगा। इसके अलावा पूजा घर में एक हरे कपड़े में चांदी का सिक्का लपेटकर रखें। इसे आपके जीवन में हमेशा वैभव और समृद्धि बनी रहेगी।

कर्क
कर्क राशि का चंद्रमा ग्रह से सम्बध होता है, इसलिए कर्क राशि वाले जातकों को अक्षय तृतीया के दिन मोती धारण करना चाहिए। चांदी का एक सिक्का जल में भरकर पूर्व दिशा की तरफ रख दें। अगले दिन इस पानी का छिड़काव पूरे घर में करें, इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

सिंह
सिंह राशि वाले जातकों को अक्षय तृतीया पर सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले उगते हुए सूर्य को जल देना चाहिए। इसके बाद गुड़ का दान करें। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा और आपके जीवन में सुख और समृद्धि का वास होगा।

कन्या
अक्षय तृतीया पर कन्या राशि वाले जातकों को कपूर की बाती जलाकर पूरे घर में घुमाना चाहिए। इस दिन हरी चूडियां, मूंग की दाल का दान जरूर करें, इससे आपके जीवन में हर तरह के संकट दूर हो जाएंगे और धन लाभ के साथ वैवाहिक पक्ष भी मजबूत होगा।

तुला
अक्षय तृतीया पर तुला राशि के जातकों को सफेद रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए। आप चावल, मोती, पेठा आदि चीजें दान कर सकते हैं। वहीं, घर के वास्तु में सफेद रंग की चीजों को भी जगह जरूर दें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को एक कांच की बोतल में शहद भरकर लाल कपड़े में लपेटकर रख देना चाहिए। इस शहद को अक्षय तृतीया के अगले दिन किसी गरीब या जरुरतमंद को दान में दे दें। इससे आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

धनु
अक्षय तृतीया पर धनु राशि के जातकों को पीले कपड़े में हल्दी लपेटकर पूजा स्थल में रखना चाहिए इससे आपके जीवन में आर्थिक तरक्की बनी रहेगी। वहीं, इस दिन बूंदी के लड्डू भी बांटे, इससे आपके सारे आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे।

मकर
अक्षय तृतीया के दिन मकर राशि वाले लोगों को धन लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए एक बर्तन में तिल रखकर इसे काले रंग के कपड़े से लपेटकर रख दें। इसे पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपका भाग्य मजबूत बनेगा।

कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों को अक्षय तृतीया के दिन किसी जरुरतमंद की आर्थिक सहायता जरूर करनी चाहिए। इससे आपके संकट दूर हो जाएंगे। इसके अलावा आप अक्षय तृतीया पर लोहा, तिल और नारियल भी दान कर सकते हैं।

मीन
अक्षय तृतीया पर पीले रंग के कपड़े में सरसों और एक चांदी का सिक्का बांधकर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपको आर्थिक तरक्की मिलेगी। साथ ही आपके ऊपर अगर कर्ज चल रहा है, तो आपको उससे भी मुक्ति मिलेगी

जय श्री श्याम 🙏
जय श्री महाकाल 🙏
Astro Khushi soni
7014846242

सूर्य के कुंडली में पहले स्थान में रहने पर क्या होता है जीवन पर प्रभावअगर किसी जातक की कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य स्थ...
30/10/2023

सूर्य के कुंडली में पहले स्थान में रहने पर क्या होता है जीवन पर प्रभाव

अगर किसी जातक की कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य स्थित है तो यह इस बात का संकेत है कि आपका स्वभाव स्पष्ट और उदार होगा। इतना ही नहीं ऐसे व्यक्ति के भाई बहन भाग्यशाली होते हैं।
सूर्य के कुंडली में प्रथम भाव में होने से जातक के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और उनकी हर बात मानते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव धार्मिक और ईमानदार होगा। साथ ही नैतिकता के दृष्टिकोण से आपका बर्ताव उचित रहेगा।
हालांकि, कुंडली के प्रथम भाव में बैठा सूर्य व्यक्ति को अधिक क्रोधी और उग्र स्वभाव का बना देता है। कई बार इनका व्यवहार ऐसा होता है की लोग इन्हें अविवेकी मान लेते हैं ।

सूर्य के पहले भाव में होने पर व्यक्ति में आलस्य का भाव भी देखा जाता है। ये काम को टालने की कोशिश करते हैं लेकिन, एक बार काम शुरू कर दें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। क्योंकि, इनमें महत्वकाक्षी अधिक होती है। महत्वकांक्षा और प्रभाव दिखाने के व्यक्तित्व के चलते इनके अंदर अंहकार का भाव भी आ जाता है।

सूर्य के कुंडली के पहले घर में यानी लग्न स्थान में होने पर आपका माथा चमकीला होता है और आप तेजस्वी नजर आते हैं। आपका कद भी लंबा होता है। लेकिन कुछ मामलों में सूर्य का किसी व्यक्ति की कुंडली के पहले घर में होना अच्छा नहीं होता। प्रथम भाव में सूर्य के रहने से व्यक्ति गंजा हो सकता है, इनके बाल कम उम्र में ही गिरने लगते हैं। इन्हें आंखों की समस्या हो सकती है।

अगर जीवनसाथी की कुंडली में संतान का योग बहुत अच्छा नहीं हो और आपकी कुंडली में सूर्य सूर्य प्रथम भाव में हो तब बच्चों की संख्या कम होती है। ऐसे लोगों का छोटा परिवार सुखी परिवार वाला मामला होता है।
सूर्य के कुंडली के पहले घर में होने पर व्यक्ति सरकारी नौकरी में हो सकते हैं। ऐसे लोग जहां भी काम करते हैं अपना दबदबा और प्रभाव बनाए रखते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी इनका प्रभाव बना रहता है

जय श्री श्याम 🙏 जय श्री महाकाल 🙏 एस्ट्रोलॉजर खुशी सोनी

Address

Jaipur
332301

Telephone

+918000237988

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mangal LAGAN Riste Hi Riste posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Mangal LAGAN Riste Hi Riste:

Share

Category