04/06/2025
12 लाख से अधिक जमा राशि पर सख्त कार्रवाई....
सेविंग अकाउंट में ₹12 लाख से अधिक नगद जमा करने पर यदि आप उसका स्रोत नहीं बता पाते हैं, तो आयकर विभाग उस रकम को अघोषित आय मानता है। अगर आय का प्रमाण नहीं दिया गया या वह आय रिटर्न में घोषित नहीं की गई तो विभाग उस रकम पर तुरंत टैक्स लगा सकता है। ऐसे में बिना जानकारी के बड़ी रकम जमा करना जोखिम भरा हो सकता है।
बिना स्रोत के राशि जमा करने पर लग सकता है भारी जुर्माना
अगर आप कोई वैध स्रोत नहीं दे पाते हैं या उस रकम की जानकारी इनकम टैक्स रिटर्न में नहीं दी गई है तो विभाग उसे अवैध मानकर टैक्स के साथ-साथ जुर्माना भी लगा सकता है। ऐसे मामलों में टैक्स के प्रकार और दरें पहले से तय होती हैं जिन्हें विभाग लागू करता है और वसूली सीधे बैंक खाते से की जा सकती है।
टैक्स दर का पूरा विवरण
अगर राशि का स्रोत नहीं बताया जाता है तो उस पर जो टैक्स दरें लागू होती हैं वे इस प्रकार हैं: बेस टैक्स 60%, सरचार्ज 25% और 4% सेस। इन सबको मिलाकर कुल प्रभावी कर दर 78% तक पहुंच जाती है, जिससे आपकी जमा राशि का बड़ा हिस्सा कट सकता है। इसलिए किसी भी बड़ी राशि को खाते में जमा करने से पहले उसके स्रोत और प्रमाण की तैयारी जरूरी है।
Salahuddin
Income tax Advisor
Digital World Suapul