21/04/2026
आदरणीय अधिवक्ता साथियों,
आगामी बार काउंसिल राजस्थान के चुनाव हम सभी अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों और भविष्य से जुड़ा हुआ अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह केवल मतदान नहीं, बल्कि अपने प्रतिनिधित्व, अपनी आवाज़ और अपने स्वाभिमान को मजबूत करने का अवसर है।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अपना प्रथम मत (First Vote) उसी योग्य, ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित व्यक्ति को प्रदान करें, जिसने सदैव अधिवक्ताओं के सुख-दुख में साथ निभाया हो, हर समय आपके लिए खड़ा रहा हो, आपकी समस्याओं को अपनी समस्या समझा हो, तथा बार एवं अधिवक्ता हितों के लिए निरंतर संघर्ष और कार्य किया हो।
ऐसे समय में हमें भावनाओं में नहीं, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लेना है। किसी अन्य व्यक्ति को मत देने से पहले दस बार अवश्य विचार करें कि वास्तव में आपके साथ कौन खड़ा रहा, किसने आपके लिए समय दिया, किसने आपकी बार के विकास और अधिवक्ता समाज के सम्मान के लिए कार्य किया।
आपका एक-एक मत आने वाले समय में अधिवक्ताओं की ताकत, सम्मान और भविष्य तय करेगा। इसलिए जागरूक बनें, एकजुट रहें और सही प्रतिनिधि का चयन करें।
सोच-समझकर दिया गया आपका एक मत, अधिवक्ता समाज की दिशा और दशा बदल सकता है।
योगेश बंसल
अधिवक्ता
सत्र एवं जिला न्यायालय, श्रीगंगानगर
council Rajasthan