09/05/2026
घी लेना है, सबसे पहले #जाटों के घर पता करेंगे,, दूध लेना है तो #जाटों से लेंगे, गेंहू बाजरी खरीदनी है तो सबसे पहले जान पहचान वाले #जाटों के घर पता करेंगे,, किसी बहन को धर्म भाई बनाना है तो सबसे पहले वो किसी #जाट को अपना धर्म भाई बनाने का सोचेगी,, ईमानदार और डटकर साथ देने वाला मित्र #जाट ही हो सकता है,, #जाट यानि ऐसी कौम जिस पर आंख मूंद कर भरोसा किया जा सकता है,, मैंने देखा है कि सगे भाई जितना मायरा नहीं भर सके, उससे ज्यादा मायरा #जाट धर्म भाइयों ने भरा है.. बहन जिस भी वस्तु पर हाथ डाल दे,, वो #जाट परिवार दे देगा.
आजकल सोशल मीडिया में एक वार छिड़ी हुई है... आम जीवन में जितना #राजपूतों और #जाटों में भाईचारा देखने को मिलेगा,, वैसा और किसी दो कम्युनिटी में नहीं,, मगर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के शत्रु बन कर अनाप शनाप लिख रहे हैं... आम जीवन में एक दूसरे की सूंघे बिना एक दिन नहीं गुजरेगा, पर सोशल मीडिया पर जैसे प्रतिद्वंद्वी यही है... ये ज़हर दरअसल आजकल की दूषित राजनीति ने घोला है,, लोग अपने अपने समाज को अपने पक्ष में करने के लिए सामने वाले समाज को अपनी वाणी ,सोच और भाषणों में शत्रु बना कर लोगों का दिमाग शून्य कर जाते हैं....🙏🙏 फेसबुक परिवार अपनी राय जरूर दीजिए 🙋