BTC Associates

BTC Associates Industrial consultancy services

19/01/2021

आपको अवगत कराना है कि 1 अक्टूबर 2020 से 1000 कर्मचारियों से कम की स्थिति पर 12% कर्मचारी का अंशदान व 12 % नियोक्ता का अंशदान भारत सरकार देगी।
शर्त यह है कि 50 कर्मचारी से नीचे वाले प्रतिष्ठानों को कम से कम 2 कर्मचारी बढ़ाने होंगे, और 50 कर्मचारियों से ऊपर वाले प्रतिष्ठानों को कम से कम 5 कर्मचारी बढ़ाने होंगे।
यह छूट 2 साल तक दी जाएगी। लेकिन कर्मचारी को पंजीकृत करने की अंतिम तिथि 30 जून 2021 तक की होगी।
और शर्त यह है की कर्मचारी बढ़ाए जाने के दिन जितनी संख्या कर्मचारियों की होगी वह संख्या लगातार 2 वर्षों तक बनी रहनी चाहिए, यह संख्या ऊपर तो हो सकती है, लेकिन नीचे नहीं हो सकती।
क्योंकि अब माह दिसंबर का चालान बनाया जाना है, इस चालान में इस माह की छूट तो मिलेगी, लेकिन अक्टूबर और नवंबर में जो छूट अवशेष रह जाएगी वह दिसंबर माह के चालान से ऑटोमेटिक समायोजित हो जाएगी।
यह छूट रू14999 (कुल वेतन) से कम वेतन पाने वाले के कर्मचारियों को ही मिलेगी। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आपके प्रतिष्ठान में जितने कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, सभी को सैलेरी शीट में डाल दें, क्योंकि नए कर्मचारियों का संपूर्ण भविष्य निधि सरकार को ही देना है, और संबंधित नए कर्मचारी की सैलरी से पी.एफ. ना काटें, आपको केवल ई.एस.आई. ही जमा करना पड़ेगा।
नए कर्मचारी से मतलब है, जो 1 अक्टूबर 2020 से पहले पी. एफ. का सदस्य ना रहा हो। इसके लिए संबंधित कर्मचारी से प्रपत्र संख्या 11 भरवाना पड़ेगा।

इसके अतिरिक्त 1 मार्च 2020 से 30 सितंबर 2020 तक लॉकडाउन के कारण जिन कर्मचारियों की नौकरी चली गई हो, उन्हें अगर आपके द्वारा दोबारा नियुक्त किया जाता है तो उनको भी पी एफ की छूट दी जाएगी

03/04/2020

भारत सरकार अगले तीन महीनों के लिए नियोक्ता और कर्मचारी (12% प्रत्येक) के योगदान का भुगतान करेगी यदि आपकी स्थापना में 100 कर्मचारी हैं और उनमें से 90% 15000 / - रुपये से कम कमाते हैं। यह आपको वित्तीय रूप से लाभान्वित करेगा और आपके पेरोल पर कर्मचारियों की निरंतरता को भी बनाए रखेगा। कृपया इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सभी कर्मचारियों को वेतन देना और समय पर ईसीआर दाखिल करना सुनिश्चित करें।

Address

E W S 65/6 Ataria Mandir Road Near Manokamna Mandir
Rudrapur
263153

Telephone

9690357173

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BTC Associates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to BTC Associates:

Share

Category