15/01/2026
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पत्नी को गुजारा भत्ता दिए जाने को लेकर स्थिति साफ की है। हाल के दिनों में तलाक के मामलों में गुजारा भत्ता का मामला खासा गरमया दिखा। कई मामलों में पत्नी की ओर से गुजारा भत्ता के तौर पर बड़ी रकम की डिमांड सामने आई। इन मामलों में कोर्ट को भी सख्त रुख दिखाना पड़ा। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के क्रम में कहा है कि पत्नी को पति की कमाई का 25 फीसदी तक गुजारा भत्ता के तौर पर पाने का अधिकार है।