11/12/2025
30 वां ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस, 30 नवंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक टाउन हॉल पुरी( उड़ीसा) में ऑल इंडिया पोस्टल यूनियन पोस्टमैन एवं एमटीएस का कॉन्फ्रेंस सफलता के साथ संपन्न हुआ जो की बड़ी खुशी की बात है की मैं रवि रंजन सिंह प्रांतीय सचिव झारखंड सर्किल रांची, पोस्टमैन एवं एमटीएस सह प्रमंडलीय सचिव धनबाद इस समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस समारोह में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मुझे सम्मानित किया गया और मुझे मंच को साझा करने का मौका भी मिला। जो कि मैं प्रांतीय सचिव झारखंड सर्किल रांची, पोस्टमैन एवं एमटीएस होने के नाते झारखंड सर्किल के पोस्टमैन एवं एमटीएस के बहुत सारे मुद्दों को मंच से साझा किया गया और समस्या को निराकरण करने का निर्णय लिया गया एवं मेरे साथ राजीव कश्यप मेल ओवर सीयर सेंट्रल सबडिवीजन हजारीबाग झारखंड से इनको भी इस अधिवेशन में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और इन्होंने बड़ी ही परखता के साथ मुद्दों को रखने का काम किया। इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से सभी चयनित नव नियुक्त ऑल इंडिया पोस्टल यूनियन पोस्टमैन एवं एमटीएस के कामरेड विक्रम शाह (UP) प्रेसिडेंट के पद पर, कामरेड एम सी राव (उड़ीसा) वर्किंग प्रेसिडेंट के पद पर, कामरेड आर पी सारंग (M H) जनरल सेक्रेटरी के पद पर, कामरेड सुभाष चक्रवर्ती (WB) डिप्टी जनरल सेक्रेटरी के पद पर एवं सभी नवनियुक्त कामरेड को लाल सलाम एवं दिल से शुभकामनाएं।इस समारोह सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से कामरेड एम सी राव CHQ Asst. president Odisha, Com.Debabtara Mohanty Ex.Gen.Sec.(Odisha ),Com. Rajib Kumar Nayak circle secretary Odisha, को मेरे तरफ से लाल सलाम एवं सभी वॉलिंटियर्स को मेरे तरफ से लाल सलाम एवं धन्यवाद देते हैं। और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खासतौर से उड़ीसा के वैसे कामरेड साथी जो डेढ़ सौ- 200 किलोमीटर दूरी से आकर अपना बहुमूल्य समय पुरी टाउन हॉल में संपूर्ण भारत से आए हजारों कामरेड साथियों का जो सेवा दिया है उन सभी को मेरे तरफ से लाल सलाम एवं तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
आपका साथी
रवि रंजन सिंह
प्रांतीय सचिव
झारखंड सर्किल रांची, सह प्रमंडलीय सचिव धनबाद झारखंड💐❤️❤️🙏🙏