Federation of All Vyapar Sangathan

Federation of All Vyapar Sangathan फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन व्यापारियों, प्रोफेशनलस और आम जन लोगो का संगठन है।

*फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन, झारखंड**दिनांक: 24 दिसंबर 2025**रोष्पा टावर के 400 दुकानदारों की आजीविका संकट में: मुख्यमं...
24/12/2025

*फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन, झारखंड*
*दिनांक: 24 दिसंबर 2025*
*रोष्पा टावर के 400 दुकानदारों की आजीविका संकट में: मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा*
रांची मेन रोड स्थित रोष्पा टावर का स्वामित्व GEL चर्च को मिलने के बाद दुकानदारों से नये किराया एग्रीमेंट की मांग की जा रही है। अस्वीकार करने पर कानूनी कार्रवाई का खतरा है। फेडरेशन की लॉ एंड ऑर्डर कमिटी ने आज माननीय मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप, मध्यस्थता एवं राहत की मांग की है।
दीपेश निराला, उमा शंकर सिंह, रेणुका तिवारी, बिनोद बेगवानी, हरीश नागपाल, शाहिद आलम, एव अन्य ने कार्यवाई की मांग की है।
व्यापारीगण संगठन से जुड़ने एवम अपनी समस्याएं फेडरेशन के लॉ एंड ऑर्डर कमिटी को भेजे
सत्येन्द्र प्रसाद सिंह
महासचिव सह चैयरमैन
लॉ एंड ऑर्डर कमिटी
फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन
098359 78914

संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!भारतीय संविधान विश्व का सबसे जीवंत दस्तावेज़ है, जिसने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समता औ...
26/11/2025

संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
भारतीय संविधान विश्व का सबसे जीवंत दस्तावेज़ है, जिसने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व का अद्वितीय मार्ग दिखाया। डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जी के अमर योगदान को नमन करते हुए हम सब संकल्प लें कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करेंगे और एक समावेशी, मजबूत भारत का निर्माण करेंगे।
आओ, संविधान को केवल पढ़ें नहीं, जीयें भी!
जय हिंद! जय भारत! जय संविधान!
~ रेणुका तिवारी
लेखिका सह उपाध्यक्ष
फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन

20/10/2025
फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के तरफ से आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
20/10/2025

फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के तरफ से आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के तरफ से आप सभी को करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्येन्द्र प्रसाद सिंहमहासचिवफेडरेशन ऑफ...
03/09/2025

फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के तरफ से आप सभी को करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
सत्येन्द्र प्रसाद सिंह
महासचिव
फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन
098359 78914

झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला के विधायक श्री रामदास सोरेन जी के निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ हैं। ईश्...
16/08/2025

झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला के विधायक श्री रामदास सोरेन जी के निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति।

आज अपर बाजार के दुकानदार सदस्यों के साथ मुलाकात किया और साथ में फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन (FAVS) के उपाध्यक्ष उमाशंकर ...
16/10/2024

आज अपर बाजार के दुकानदार सदस्यों के साथ मुलाकात किया और साथ में फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन (FAVS) के उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह जी और रेणुका तिवारी जी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी जी, स्वरूप कुमार सेठी जी और संतोष मृदुला जी मौजूद रहे।

🙏🏻
दीपेश निराला
अध्यक्ष
8002830808

आज फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन (FAVS) के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रांची के माननीय विधायक श्री चंद्रेश्वर प्र...
07/10/2024

आज फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन (FAVS) के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रांची के माननीय विधायक श्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह जी से विगत दिनांक 05.10.2024 को फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन द्वारा किए गए राजधानी रांची के सबसे बड़े व्यावसायिक क्षेत्र अपर बाजार क्षेत्र के दौरे के संदर्भ में दुकानदारों के समक्ष आ रही कठिनाइयों और समस्याओं को इंगित करते हुए एक ज्ञापन तत्काल समाधान हेतु दिया।
माननीय विधायक महोदय ने तत्काल रांची नगर निगम के प्रशासक श्री संदीप सिंह जी से टेलीफोन पर वार्ता किया, जिस पर प्रशासक महोदय ने तत्काल आज ही अपर बाजार के उक्त क्षेत्रों का निरीक्षण करवा कर कार्रवाई करने की बात कही और पेपर मार्केट, रंगरेज गली में जो एक साथ 12 शौचालय निर्माण एक तंग गली में कराए जा रहे हैं, उस पर भी रोक लगाने और समीक्षा उपरांत ही आगे की कार्रवाई करने का बात हुई।
साथ ही प्रतिनिधिमंडल में शामिल हरीश नागपाल जी ने इंद्रपुरी रोड, रातु रोड में भी पाइप लाइन का काम होने के बाद रोड़ की स्थिति दयनीय होने का मुद्दा उठाया और लगातार वहां के लोगो को दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है और दो पहिया वाहनों का गिर कर चोटिल होना, कभी कई गाड़ी का बीच रास्ते में फंस जाना, इस तरह की कई कठिनाइयों का सामना स्थानीय दुकानदारों को करना पड़ रहा है, जिसके संदर्भ में बताया गया की जल्द इस पर ध्यान आकृष्ट करते हुए समाधान निकाला जाएगा, क्योंकि वहा का साइड लाइन रोड का वर्क अभी बीते दिनों बारिश के वजह से अधूरा काम होने की वजह से विलंब हो गया है, जिसे जल्द ही बनावा दिया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया गया।

🙏🏻
दीपेश निराला
अध्यक्ष
फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन

*Road Safety के संयुक्त परिवहन आयुक्त से मिलकर सड़क सुरक्षा के संबंध में व्यापक चर्चा हुई और उनको फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार ...
26/09/2024

*Road Safety के संयुक्त परिवहन आयुक्त से मिलकर सड़क सुरक्षा के संबंध में व्यापक चर्चा हुई और उनको फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन सौंपा।*

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर से फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के पदाधिकारी के साथ मिलकर रांची के शह...
26/09/2024

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर से फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के पदाधिकारी के साथ मिलकर रांची के शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आज ज्ञापन सौपा।

Address

1st Floor, Raj Complex, Kanke Road
Ranchi
834008

Telephone

+918002830808

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Federation of All Vyapar Sangathan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Federation of All Vyapar Sangathan:

Share

Category