Adv Rajni Rai

Adv Rajni Rai Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Adv Rajni Rai, Legal Service, Raipur.

सभी प्रकार के कानूनी मामलों में विश्वसनीय सलाह
न्याय, ईमानदारी और समर्पण के साथ आपकी सेवा में
📍 Civil | Criminal | Family | Legal Advice

📍 रायपुर,छत्तीसगढ़

Justice delayed is justice denied ⚖️🎓

09/07/2026
अगर इस देश में मासूम बच्चियों को न्याय मिलने में भी देर होगी, तो कानून का भय अपराधियों के मन से खत्म हो जाएगा। हर आरोपी ...
09/07/2026

अगर इस देश में मासूम बच्चियों को न्याय मिलने में भी देर होगी, तो कानून का भय अपराधियों के मन से खत्म हो जाएगा। हर आरोपी की निष्पक्ष जांच हो, और जो दोषी साबित हों उन्हें ऐसी सज़ा मिले कि आने वाली पीढ़ियाँ अपराध करने से पहले सौ बार सोचें।⚖️

मासूम की मौत सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, पूरे समाज पर लगा कलंक है। कानून की कुर्सी पर बैठे हर जिम्मेदार व्यक्ति से सवाल है—आख़िर न्याय कब तक इंतज़ार करेगा?

13 साल की एक मासूम… जिसके सपने अभी उड़ान भरना भी नहीं सीखे थे। आज उसकी खामोशी पूरे समाज से एक ही सवाल पूछ रही है—क्या उसकी गलती सिर्फ इतना था कि वह एक बच्ची थी ! ⚖️

08/07/2026

अनुच्छेद 15(1) – धर्म, जाति, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव का निषेध।

06/07/2026

महिलाओं के अधिकार

आगरा बाथरूम मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।अगर प्रारंभिक जांच में सामने आए आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केव...
05/07/2026

आगरा बाथरूम मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

अगर प्रारंभिक जांच में सामने आए आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से सबूत छिपाने का गंभीर मामला भी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस का आरोप है कि पति की हत्या के बाद शव को घर के बाथरूम की फर्श के नीचे दफना दिया गया और लंबे समय तक गुमराह करने की कोशिश की गई। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अंतिम सत्य न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

एक अधिवक्ता के रूप में मेरा मानना है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। हर आरोपी को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है, लेकिन यदि आरोप न्यायालय में सिद्ध होते हैं, तो ऐसे अपराधों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होना न्याय व्यवस्था और समाज—दोनों के हित में है।

न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।

बिलासपुर। पत्नी सरकारी नौकरी में हो और उसकी आय पति से तीन गुना अधिक हो, तब भी उसे अदालती कार्यवाही में शामिल होने के लिए...
07/06/2026

बिलासपुर। पत्नी सरकारी नौकरी में हो और उसकी आय पति से तीन गुना अधिक हो, तब भी उसे अदालती कार्यवाही में शामिल होने के लिए आवश्यक यात्रा, भोजन और मुकदमे का खर्च पाने का अधिकार है।

यह आदेश देते हुए छत्तीसगढ़ के प्रधान न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभू दत्त गुरु की खंडपीठ ने सूरजपुर कुटुंब न्यायालय के फैसले को यथावत रखा। इसी के साथ कोर्ट ने पति आशीष राय की अपील खारिज कर दी।

बता दें कि अंबिकापुर निवासी आशीष राय और विश्रामपुर निवासी अंजलि राय के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है।

आशीष ने कोर्ट को बताया था कि पत्नी सरकारी शिक्षिका है और उसे 71,482 रुपये मासिक वेतन मिलता है, जबकि वह स्वयं संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारी के रूप में लगभग 25,700 रुपये प्रतिमाह कमाता है।

comment Yes For more details भारतीय न्याय संहिता (BNS) में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत ...
07/06/2026

comment Yes For more details

भारतीय न्याय संहिता (BNS) में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों, शादी के झूठे वादे, और घरेलू हिंसा के लिए कठोर दंड और नई धाराएं जोड़ी गई हैं, जबकि पुलिस जांच में पारदर्शिता के लिए महिला पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य किया गया है।

क्या आपको आपके अधिकारो की और महिलाओं के सुरक्षा के लिए बनाये गये नए क़ानून के बारे में जानकारी चाहिये तो comment में yes लिखिए मैं सारे क़ानून की जानकारी आगे पोस्ट के माध्यम से आप तक पहुँचाने का प्रयास करूँगी!

अधिवक्ता
रजनी राय
रायपु छतीसगढ़

🚨 महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून तो मजबूत हैं, लेकिन असली बदलाव तब आएगा जब उनका सख्ती से पालन होगा।कानून किताबों में नह...
06/06/2026

🚨 महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून तो मजबूत हैं, लेकिन असली बदलाव तब आएगा जब उनका सख्ती से पालन होगा।

कानून किताबों में नहीं, ज़मीन पर दिखने चाहिए। हर बेटी को सुरक्षित माहौल देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

04/06/2026

मंगलसूत्र हटाना पति के प्रति मानसिक क्रूरता के समान ⚖️💯

Address

Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv Rajni Rai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category