SNJ Doon Public School

SNJ Doon Public School SNJ DPS is the only modern/unique school in the remote rural area of ​​Garhwal. Which is ready t

समय कैसे पंख लगाकर उड़ जाता है, इसका अहसास आज हुआ।आज हमारे कक्षा 8 के प्यारे बच्चों का विदाई समारोह था। ऐसा लगता है जैसे...
27/02/2026

समय कैसे पंख लगाकर उड़ जाता है, इसका अहसास आज हुआ।
आज हमारे कक्षा 8 के प्यारे बच्चों का विदाई समारोह था। ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात हो जब ये नन्हे कदमों से आए थे, और आज ये अपने जीवन की एक नई और बड़ी उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।
​इनकी विदाई पर मन थोड़ा भावुक जरूर है, क्योंकि इनकी शैतानियों और मासूम बातों की कमी बहुत खलेगी। लेकिन दिल में एक गहरी खुशी और गर्व भी है कि ये बच्चे अब नई ऊंचाइयों को छूने जा रहे हैं।

प्यारे बच्चों जिंदगी के इस नए अध्याय में खूब मेहनत करना और कभी भी कुछ नया सीखने की चाहत को कम मत होने देना। रास्ते में कई बार चुनौतियां मिलेंगी, लेकिन याद रखना कि हर चुनौती तुम्हें और मजबूत बनाने आती है। खुद पर विश्वास रखना, अपनी जड़ों से जुड़े रहना और हमेशा सही रास्ते पर चलना।
​हमारी दुआएं और आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ हैं। जाओ और आसमान छू लो! ✨🎓

आज दिनांक 25/02/2026 को विद्यालय प्रबंधक महोदय एवं प्रधानाचार्य जी की अध्यक्षता मे आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे ...
25/02/2026

आज दिनांक 25/02/2026 को विद्यालय प्रबंधक महोदय एवं प्रधानाचार्य जी की अध्यक्षता मे आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन व आगामी परीक्षा मे सभी छात्र-छात्राओं हेतु उचित दिशा निर्देशों के पालन करने बावत चर्चा की गयी, साथ ही अंतराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलिंपियाड मे प्रतिभाग करने वाले मेधावी छात्रों को भी स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ती पत्र से अभिभावकों की गरिमामयी उपस्तिथि मे सम्मानित किया गया।
समस्त अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार एवं छात्रों को ढ़ेर सारी बाधाईयां।
🙏🏼💐

हजार ग्राम हजार धाम हमरी भाषा हमरी पछयाण!कार्यक्रम मे पजलकार/साहित्यकार श्री जगमोहन सिंह रावत 'जगमोरा' व उनकी टीम द्वारा...
20/02/2026

हजार ग्राम हजार धाम हमरी भाषा हमरी पछयाण!
कार्यक्रम मे पजलकार/साहित्यकार श्री जगमोहन सिंह रावत 'जगमोरा' व उनकी टीम द्वारा विद्यालय/छात्र व शिक्षकों के हित मे सराहनीय पहल की गयी व छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया गया... इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानचार्य व समस्त स्टॉफ मजूद रहें।

सभी आगंतुकों का ह्रदय से आभार.... 🙏🏼💐

17/02/2026 शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम ( कक्षा 7 एवं 8)
18/02/2026

17/02/2026 शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम ( कक्षा 7 एवं 8)

स्वतंत्र भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपालीसैण कि ओर से हार्दिक...
26/01/2026

स्वतंत्र भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपालीसैण कि ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें 🙏🏼💐💐🇮🇳

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मवसर पर 'कल के सितारों' को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनायें...💐💐
14/11/2025

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मवसर पर 'कल के सितारों' को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनायें...💐💐

कल दिनांक 12 अप्रैल 2025 को श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हमारे विद्यालय एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपालीसैण मे समस्...
13/04/2025

कल दिनांक 12 अप्रैल 2025 को श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हमारे विद्यालय एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपालीसैण मे समस्त स्टाफ के सहयोग से समस्त छात्र छात्राओं को हनुमान जी का प्रिय भोजन मीठे के रूप मे दूध से निर्मित शुद्ध दलिया का प्रसाद वितरण किया गया।
बजरंगबली हनुमान जी समस्त छात्र-छात्राओं को बुद्धि, बल एवं दीर्घायु प्रदान करें।🙏🏼🙏🏼💐

💐
06/04/2025

💐

कल दिनांक 05/04/2025 को हमारे विद्यालय एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपालीसैण मे प्रधानाचार्य श्री हरेंद्र सिंह रावत जी कि...
06/04/2025

कल दिनांक 05/04/2025 को हमारे विद्यालय एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपालीसैण मे प्रधानाचार्य श्री हरेंद्र सिंह रावत जी कि अध्यक्षता मे अभिभावको के संग आवश्यक बैठक का का आयोजन किया गया जिसमे सर्वप्रथम *राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड* मे कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के जिन 49 छात्र- छात्राओं नें प्रतिभाग किया था उन सभी 49 छात्र छात्राओं को अभिभावकों के आशीर्वाद एवं समस्त विद्यालय परिवार के सहयोग से प्रशशति पत्र एवं राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अलग अलग कक्षाओं के 7 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

साथ ही नूतन शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु सर्वस्मती से अभिभावक संघ कि कार्यकारिणी समिति बनाई गयी तथा अभिभावक संघ के-
पुरुष वर्ग से श्री राजीव कुमार जी को अध्यक्ष चुना गया एवं

महिला वर्ग से श्रीमती अंजू देवी जी को अध्यकक्षा चुना गया.

साथ ही पुरुष वर्ग से उपाध्यक्ष हेतु श्री गुलाब सिंह जी को चुना गया. एवं
महिला वर्ग से श्रीमती सीता देवी जी को उपाध्यक्षा चुना गया।
आप सभी अभिभावक गणों का आभार एवं छात्र-छात्राओं कि प्रोन्नति हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
धन्यवाद 🙏🏼💐

हमारे परम् पूज्य दादा जी स्व0 श्री सदानंद जुयाल जी की छत्र-छाया से एवं संस्थापक श्री के0एन0 जुयाल जी के  मार्गदर्शन साथ ...
02/04/2025

हमारे परम् पूज्य दादा जी स्व0 श्री सदानंद जुयाल जी की छत्र-छाया से एवं संस्थापक श्री के0एन0 जुयाल जी के मार्गदर्शन साथ ही विद्यालय परिवार के सहयोग से एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपालीसैण से कक्षा 8 वीँ का 20 वां बैच उत्तीर्ण हुआ, सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

साथ ही जूनियर कक्षा 6वीँ, 7वीँ द्वारा कक्षा 8वीँ के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन भी बड़े धूम धाम से किया गया, एवं कक्षा 8वीँ के जिन छात्र छात्राओं द्वारा "राष्ट्रीय साइंस ओलिंपियाड" मे प्रतिभाग किया गया था उन छात्र-छात्राओं को 'राष्ट्रीय साइंस ओलिंपियाड़ फाउंडेशन' के सहयोग से विद्यालय द्वारा सर्टिफिकेट एवं गोल्ड मैडल से सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय परिवार समस्त छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
🙏🏼💐💐

आज दिनांक 24-02-2025 को एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपाली सैण के कक्षा 6 से 8वीँ तक के छात्र- छात्राओं को 'स्व0 वीर चंद्...
24/02/2025

आज दिनांक 24-02-2025 को एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपाली सैण के कक्षा 6 से 8वीँ तक के छात्र- छात्राओं को 'स्व0 वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पौड़ी गढ़वाल' का शैक्षिक भ्रमण कराया गया, जिसमे छात्र- छात्रों द्वारा परिसर में हो रहीवैज्ञानिक एवं आधुनिक प्रकार से खेती एवं अन्य क़ृषि कार्यों में अभिरूचि ली गयी एवं छात्र- छात्राओं द्वारा सराहना भी किया गया।
धन्यवाद 🙏🏼💐

आज दिनांक 17-12-2024 को एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपाली सैण में विद्यालय प्रबंधक श्री केशवानंद जुयाल जी के मार्गदर्शन ...
17/12/2024

आज दिनांक 17-12-2024 को एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपाली सैण में विद्यालय प्रबंधक श्री केशवानंद जुयाल जी के मार्गदर्शन एवं प्रधानाचार्य श्री हरेंद्र रावत जी, एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकों की देख -रेख में साथ ही साइंस ओलंपियाड़ फाउंडेशन द्वारा विश्व का सबसे बड़ा ओलंपियाड़ 'अंतराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड' परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित एवं अनुसासित ढंग से किया गया जिसमे विद्यालय के कक्षा 3 से 8 तक के 46 छात्र-छात्राओं नें प्रतिभाग किया।
समस्त विद्यालय परिवार प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना करता है एवं अभिभावकों को अग्रिम शुभकामनायें देता है।
💐💐💐🙏🏼 धन्यवाद।
सूरज जुयाल
प्रशानिक निरिक्षक/ आई0टी0 कोर्डिनेटर
एस0एन0जे0 दून पब्लिक स्कूल तरपालीसैण

Address

Pauri
246130

Opening Hours

Monday 9am - 3:30am
Tuesday 9am - 3:30am
Wednesday 9am - 3:30am
Thursday 9am - 3:30am
Friday 9am - 3:30am
Saturday 9am - 3:30am

Telephone

+919917577718

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SNJ Doon Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to SNJ Doon Public School:

Share

Category