12/05/2025
संकेत स्पष्ट है...
12 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच होने वाली बातचीत शाम तक टली, सबको आस थी कि शाम को बातचीत के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी लेकिन पूर्व निश्चित समय पर भारत के DGMO, DGAO और DGNO आए और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की और पाकिस्तान सेना द्वारा फैलाए झूठ को सबूत के साथ विश्व के समक्ष झुठलाया। जहां पहले प्रेस ब्रीफिंग विदेश मंत्रालय की हो रही थी और उसमें सेना-वायुसेना के प्रतिनिधि मौजूद रहते थे लेकिन गत 2 दिनों से केवल सेना के तीनों अंगों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है, जिसमें विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि नहीं है।
सबसे महत्वपूर्ण बात रही रामचरित मानस की पंक्तियों "भय बिनु होए न प्रीति" के जरिये पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी। संकेत स्पष्ट है।