District Legal Services Authority, Pali

District Legal Services Authority, Pali Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from District Legal Services Authority, Pali, Legal Service, ADR, Pali.

27/11/2024
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पालीउप कारागृह, बाली, जैतारण व सोजत का किया निरीक्षण।माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिक...
23/10/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली

उप कारागृह, बाली, जैतारण व सोजत का किया निरीक्षण।

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली द्वारा दिनांक 21.10.2024 को बाली तथा दिनांक 22.10.2024 को उप कारागृह, जैतारण व सोजत का औचक निरीक्षण किया गया। दौराने निरीक्षण सचिव भाटी द्वारा बन्दीगण से वार्तालाप कर कारागृह में भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त कोई भी बन्दी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हो अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहे, इस हेतु प्राधिकरण सचिव श्री विक्रम सिंह भाटी द्वारा कारागृह में बन्दीगण को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उप कारागृह ने निरुद्ध ऐसे बंदीगण जो अपराध के समय नाबालिग थे उनको विधिक सहायता उपलब्ध कराने के किए विशेष अभियान पेन इंडिया रिस्टोर द यूथ की जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पालीजिला न्यायाधीश श्री राजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मोबाईल वैन को किया रवानापाली। दूरस्...
19/10/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली

जिला न्यायाधीश श्री राजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मोबाईल वैन को किया रवाना

पाली। दूरस्थ गांवो एवं ढाणियों में आमजन में विधिक जागरूकता हेतु मोबाईल वैन को दिनांक 19.10.2024 को श्री राजेंद्र कुमार, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, पाली द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्राधिकरण के सचिव श्री भाटी ने बताया कि दिनांक 19.10.2024 व दिनांक 21.10.2024 को पाली के विभिन्न गांवों एवं ढाणियांे में मोबाईल वैन के माध्यम से बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, पीडित प्रतिकर स्कीम, राष्ट्रीय लोक अदालत, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडन अधिनियम, 2013, नालसा माॅड्यूल फाॅर सीनियर सीटिजन, नालसा पोर्टल, 15100 टोल फ्री नम्बर आदि के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के जागरूकता से संबंधित पेम्पलेट्स एवं पोस्टर का वितरण भी किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरा, पालीमाननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान अनुसार जिला कारागृह का आ...
18/10/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरा, पाली

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान अनुसार जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण।

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली द्वारा दिनांक 17.10.2024 को जिला कारागृह, पाली का औचक निरीक्षण किया गया। दौराने निरीक्षण सचिव भाटी द्वारा बन्दीगण से वार्तालाप कर कारागृह में भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। कारागृह में निरूद्ध बन्दियों द्वारा पौष्टिक एवं पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध करवाये जाने तथा अन्य व्यवस्थाएं सही होना बताया। इसके अतिरिक्त कोई भी बन्दी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हो अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहे, इस हेतु प्राधिकरण सचिव श्री विक्रम सिंह भाटी द्वारा कारागृह में बन्दीगण को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। दौराने निरीक्षण 91 बन्दी जिला कारागृह, पाली में निरूद्ध मिले।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पालीमाननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 17.10.2024 को श...
18/10/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 17.10.2024 को श्री विक्रम सिंह भाटी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली द्वारा राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली में संचालित सखी वन स्टाॅप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया गया। सचिव श्री भाटी द्वारा केन्द्र प्रबन्धक सुश्री देवी बामणिया से सखी वन स्टाॅप सेन्टर पर पीड़िताओं के लिये आवासीय सुविधाओं इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। केन्द्र में घरेलू हिंसा पीड़ितों के लिए अस्थाई आवास की सुविधा उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टाॅप सेन्टर के रिकाॅर्ड का अवलोकन किया गया। साथ ही काउंसलिंग हेतु पीड़ित महिला को हर संभव सहायता प्रदान करने एवं विधिक सहायता अपेक्षित होने पर निःशुल्क विधिक सहायता हेतु प्राधिकरण को आवेदन पत्र प्रेषित किये जाने के संबंध में सचिव श्री भाटी द्वारा केन्द्र प्रबन्धक को निर्देश दिये गये।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान एवं श्रीमान अध्यक्ष जिला व...
16/10/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान एवं श्रीमान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पाली के निर्देशानुसार दिनांक 15.10.2024 को श्री विक्रम सिंह भाटी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) पाली द्वारा रिद्धी सिद्धी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, रामासिया की विजिट की गई। सचिव भाटी द्वारा आश्रम में भोजन-पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पुनर्वास करने की प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। साथ ही पुनर्वास गृह में मिलने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं तक बालकों की पहुंच सुगम रखने, समय-समय पर बालकों की चिकित्सकीय जांच करवाने के निर्देश दिए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पालीमाननीय रालसा के एक्शन प्लान के अनुसार प्राधिकरण सचिव श्री विक्रम सिंह भाटी ने किया बाल गृ...
09/10/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली

माननीय रालसा के एक्शन प्लान के अनुसार प्राधिकरण सचिव श्री विक्रम सिंह भाटी ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली द्वारा दिनांक 08.10.2024 को राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, पाली तथा राजकीय शिशु गृह, पाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव श्री भाटी द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह तथा शिशु गृह की साफ-सफाई, बालकों के लिये स्वच्छ कपड़ें, बिस्तर, भोजन व आहार, चिकित्सा व्यवस्था, पालनागृह, भवन की भौतिक स्थिति, आदि व्यवस्थाओं बाबत् जायजा लिया। साथ ही सचिव भाटी द्वारा गृह में आवासित बालकों से वार्तालाप कर गृह में मिलने वाली सुविधाओं तथा अध्ययन के संबंध में जानकारी ली गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पालीमाननीय रालसा के एक्शन प्लान अनुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली द्वारा वृद्धाश्र...
09/10/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली

माननीय रालसा के एक्शन प्लान अनुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली द्वारा वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण।

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान एवं श्रीमान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पाली के निर्देशानुसार दिनांक 08.10.2024 को (माननीय रालसा के एक्शन प्लान अनुसार) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, पाली की विजिट कर वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सचिव, भाटी द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से वार्तालाप कर भोजन-पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों हेतु वृद्धाश्रम में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ मरीजों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा जाँच की जाती है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक उपचार भी उपलब्ध करवाया जाता हैं तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच करवायी जाती है। सचिव, श्री भाटी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण हेतु विभिन्न अधिनियिम/प्रावधान उपलब्ध हैं, परन्तु वरिष्ठ नागरिकों को शीघ्रताशीघ्र न्याय प्रदान करने के लिए माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा एवं रालसा द्वारा जारी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान 75 वृद्धजन उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली         माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान तथा श्रीमान् अध्यक...
04/10/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली


माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान तथा श्रीमान् अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशानुसार व श्रीमान् विक्रम सिंह भाटी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली द्वारा दिनांक 30.09.2024 को श्रीमती गुमानबाई पन्नालाल भंसाली राजकीय महाविद्यालय पाली में विधिक जगरुकता शिविर आयोजित किया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली ने महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए इसके तहत गठित समितियों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। इसके साथ ही विधिक से प्रधाकिरण के आयाम, निशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा माॅड्यूल फाॅर सीनियर सिटीजन के तहत वरिष्ठ नागरिकों का परिवार में महत्व, घरेलू हिंसा, बालिका शिक्षा आदि के बारे में जानकारी दी। उक्त शिविर में लगभग 150 छात्राएं महाविद्यालय के प्राचार्या, असिस्टेंट प्रोफेसर, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पालीमाननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्री राजेंद्र कुमार अध...
27/09/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्री राजेंद्र कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पाली एवं श्री विक्रम सिंह भाटी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), पाली द्वारा आज जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। श्री राजेंद्र कुमार द्वारा कारागृहों में निरूद्ध सभी बंदियों से भोजन, चिकित्सीय सुविधाओं, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध मे जानकारी ली गई। साथ ही बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके प्रकरणों के संबंध में एवं बंदियों के अधिकारों की जानकारी दी गई। कारापाल द्वारा बंदियों की वी.सी. के माध्यम से न्यायालय में पेशगी की प्रक्रिया से श्री राजेंद्र कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराया। बंदियों ने न्यायिक अधिकारियों को कारागृह की सभी व्यवस्थाएं सही होना बताया। इसके अतिरिक्त श्री राजेंद्र कुमार द्वारा जिला कारागृह पाली में बंदियों के प्रकरणों की जानकारी हेतु लगाए गए ई-कियोस्क की भी जानकारी ली गई। जिला कारागृह पर संचालित विधिक सेवा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विधिक सेवा केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी ली गई तथा यह भी निर्देश दिए कि विधिक सेवा केन्द्र में नियुक्त पीएलवी एवं जेल विजिटिंग लाॅयर द्वारा किसी भी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने की स्थिति में विधिक सहायता आवेदन पत्र भरवाकर सीधे ही प्राधिकरण को प्रेषित किए जाए। निरीक्षण के दौरान 104 बन्दी जिला कारागृह, पाली में निरूद्ध मिले।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में जिला स्तरीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता समापन समारोह में श्री विक्...
26/09/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली

सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में जिला स्तरीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता समापन समारोह में श्री विक्रम सिंह भाटी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) पाली द्वारा आज दिनांक 20.09.2024 को वहां उपस्थित समस्त विद्यार्थियों, अध्यापकगण तथा वहा मौजूद अभिभावकगण को खेल के महत्व तथा इससे होने वाले फायदों के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, महिलाओं के अधिकार, महिलाओं का कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, नालसा मॉड्यूल फॉर सिनियर सिटीजन के तहत परिवार में वरिष्ठ नागरिकों का महत्व, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आदि से संबंधित जानकारी दी तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान लगभग 200 विद्यार्थी, अध्यापकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहें।

Address

ADR
Pali
306401

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+918306002166

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Legal Services Authority, Pali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to District Legal Services Authority, Pali:

Share

Category