Lawyer's Associates Gautam Budh Nagar

Lawyer's Associates Gautam Budh Nagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lawyer's Associates Gautam Budh Nagar, Lawyer & Law Firm, Gautam Budh Nagar, Noida.

Best Lawyers with 20 years experience,
Contacts for all Criminal and civil matters in Delhi Ncr, All Industrial Disputes, Shop establishment, Contractor Licence, Company Registration etc

आप सभी को माता के महापर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
26/09/2022

आप सभी को माता के महापर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

मूड बदलना, जैसे बच्चों के खेल_खेला नहीं करते है। वकील है ज़नाब, परिस्थितियों के साथ "फ़ितरत" बदल लिया करते है|
26/04/2022

मूड बदलना, जैसे बच्चों के खेल_खेला नहीं करते है। वकील है ज़नाब, परिस्थितियों के साथ "फ़ितरत" बदल लिया करते है|

21/04/2022

दंड प्रक्रिया पहचान विधेयक को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, ये हैं प्रावधान

राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि राजनीतिक मामलों में हिरासत में लिये गए लोगों का बायोमेट्रिक डाटा नहीं लिया जायेगा.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दंड प्रक्रिया पहचान विधेयक को मंजूरी दे दी है. जिसमें किसी अपराध के मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों और दोषसिद्ध अपराधियों का रिकॉर्ड रखने के लिये अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग की अनुमति देने का प्रावधान किया गया है. यह कानून वर्ष 1920 के कैदियों की पहचान संबंधी कानून के स्थान पर लाया गया है. लोकसभा में यह विधेयक 4 अप्रैल को और राज्यसभा में 6 अप्रैल को पारित हुआ था.

पुलिस और मजिस्ट्रेट को दिए गए अधिकार
सरकार के राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, ‘‘संसद के निम्नलिखित कानून को 18 अप्रैल 2022 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई और इसे आम सूचना के लिये प्रकाशित किया जाता है . यह दंड प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम 2022 संख्या 11 है. ’’ इसमें दोषसिद्ध व्यक्तियों और आपराधिक मामलों में गिरफ्तार लोगों के शरीरिक एवं जैविक नमूने लेने के लिये पुलिस को कानूनी अनुमति दी गई है. इसके साथ ही मजिस्ट्रेट को किसी अपराध की जांच में मदद के लिये किसी व्यक्ति की तस्वीर लेने और माप करने का आदेश देने को सशक्त किया गया है. हालांकि व्यक्ति के दोष मुक्त होने या बरी किये जाने की स्थिति में सभी सामग्री को नष्ट किया जायेगा.

गृहमंत्री शाह ने विधेयक को लेकर दिया था जवाब
राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि राजनीतिक मामलों में हिरासत में लिये गए लोगों का बायोमेट्रिक डाटा नहीं लिया जायेगा और ब्रेन मैंपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट को प्रस्तावित कानून के दायरे में नहीं रखा जायेगा. उन्होंने कहा था कि यह विधेयक किसी डेटा के दुरुपयोग की मंशा से नहीं, बल्कि कानून के हिसाब से जीने वाले लोगों के अधिकारों की सुरक्षा करने एवं अपराधियों को दंडित करके कड़ा संदेश देने के लिए लाया गया है.

विपक्ष ने किया था विरोध
हालांकि चर्चा के दौरान कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सदस्यों ने ब्रिटिश काल के बंदी शिनाख्त कानून की जगह केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे नये कानून को ‘क्रूर’ और संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया था और दावा किया था कि सरकारी तंत्र द्वारा इसका दुरुपयोग किया जायेगा.

इसमें कहा गया है कि दंड प्रक्रिया पहचान विधेयक 2022 ऐसे व्यक्तियों का समुचित शरीरिक माप लेने का विधिक उपबंध करता है. यह अपराध की जांच को अधिक दक्ष बनायेगा और दोषसिद्धि दर में वृद्धि करने में सहायता करेगा. इस विधेयक में दोषियों और अपराध के मामले में गिरफ्तार लोगों का कई तरह का ब्योरा एकत्र करने की अनुमति देने की बात कही गई है जिसमें उंगली और हथेली की छाप या प्रिंट, पैरों की छाप, फोटो, आंखों की पुतली, रेटिना और लिखावट के नमूने आदि शामिल हैं.

14/04/2022

आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 131वे जयंती के उपलक्ष में ज़िला न्यायालय गौतम बुद्ध नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वकीलों के लिए नया ड्रेस कोड:************************वकीलों के ड्रेस कोड के मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए बार काउंसिल ऑफ इ...
08/04/2022

वकीलों के लिए नया ड्रेस कोड:
************************

वकीलों के ड्रेस कोड के मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है...आज का यह पोस्ट उसी संदर्भ में है।।

जुलाई 2021 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता अशोक पांडे ने वकीलों के लिए मौजूदा ड्रेस कोड पर सवाल उठाते हुए उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की थी।। गुरुवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से उनकी याचिका पर जवाबी हलफनामा मिला।

हलफनामे में बीसीआई के सचिव श्रीमंतो सेन ने कहा कि नियामक संस्था ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाने का फैसला किया है।

ज्ञात हो कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया वकीलों के लिए देश की सर्वोच्च नियामक संस्था है।

“याचिकाकर्ता ने कहा है कि बैंड एक ईसाई प्रतीक है और इसे बंद कर दिया जाना चाहिए।” उनके कथन के अनुसार गैर-ईसाईयों को इसे पहनने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता साथ ही “उन्होंने कोट और गाउन पहनने पर भी सवाल उठाया है।”

“परिणामस्वरूप, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के माननीय अध्यक्ष, विस्तृत विचार-विमर्श करने और परिषद को रिपोर्ट करने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई हैं” ।।

हो सकता है कि जल्द ही वकीलों के ड्रेस कोड को लेकर नए नियम देखने को मिलें।।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें ।।

Office work Today....Bail U/S 138 NI Act
08/04/2022

Office work Today....Bail U/S 138 NI Act

02/04/2022

Address

Gautam Budh Nagar
Noida
201301

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm

Telephone

+918860361628

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lawyer's Associates Gautam Budh Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Lawyer's Associates Gautam Budh Nagar:

Share