Lal Mani Pandey Advocate

Lal Mani Pandey Advocate legal services gst consultant

20/10/2025

दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
आपका अपना
लाल मणि पाण्डेय अधिवक्ता नोएडा
शुभ दिवाली

02/10/2025

नरतनधारी श्री राम की रावण पर विजय दिवस दशमी तमाम प्रेरणाओं के साथ साथ यह भी प्रेरणा देता है कि अपनों से कोई गलती भी हो जाय तो भी उसके लिए "राम" की तरह ही खड़ा रहना चाहिए। उसकी गलती पर भी अपनों को छोड़ना नहीं चाहिए। इसी भावना के साथ विजय दशमी हार्दिक शुभकामनाएं।।

आज 2 अक्टूबर को महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री
की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्श, राष्ट्र के लिए त्याग और प्रेरणादायी जीवन को नमन करते हैं। हम सब जो भी संभव हो राष्ट्र की समृद्धि सुरक्षा स्वच्छता एकजुटता के लिए अपना योगदान करते रहें।

आज के आदर्श दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं।।

15/09/2025

जन्मदिन के अवसर पर आप सब के इतना प्यार एवं आशीर्वाद के लिए सभी साथियों को दिल की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद इसी प्रकार आप सभी का प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे 🙏🙏

16/08/2025

भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं. 🙏🙏

जन्माष्टमी का त्योहार हर साल कान्हा के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के रोहिणी नक्षत्र में रात १२ बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि के हिसाब से ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।

इस साल यह पर्व आज 16 अगस्त को मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भक्त व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इसी के साथ रात को 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म कराने के बाद व्रत खोला जाता है। कान्हा को कई तरह के भोग भी लगाएं जाते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 का शुभ मुहूर्त-
कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि इस साल १५ अगस्त को ११ बजकर ४९ मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन १६ अगस्त को रात ०९ बजकर ३४ मिनट पर होगा। स्मार्त परम्परा से जुड़े लोग यह पर्व १५ अगस्त २०२५ को मनायेंगे। और १६ अगस्त २०२५ के दिन निशीथ काल की पूजा को ००:०५ से ००:४७ बजे तक कर सकेंगे। इस दिन जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले लोग १६ अगस्त २०२५ की रात्रि को ०९:२४ के बाद पारण कर सकेंगे।

पूजन मुहूर्त-
वैष्णव सम्प्रदाय के लोग १६ अगस्त की रात को कान्हा के जन्म का उत्सव मनाते हुए १७ अगस्त २०२५ को ००:०५ से ००:४७ बजे के बीच पूजा कर सकेंगे।

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाए जाने वाले भोग-

माखन मिश्री-
आपने धार्मिक ग्रंथों में पढ़ा होगा कि, श्रीकृष्ण को दूध और उससे बनी सभी चीजें काफी पसंद हैं, खास तौर पर माखन, जिसे वे अपने मित्रों के साथ चुराकर तक खाते थे। इसलिए उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है। ऐसे में आप जन्माष्टमी के दिन शुद्ध माखन में मिला कर मिश्री का भोग लगाएं।

मोहन भोग-
श्रीकृष्ण को मोहन के नाम से भी जाना जाता है और एक भोग उनके ही नाम पर है, जिसे मोहन भोग कहा जाता है। यह श्रीकृष्ण को काफी पसंद है। इसे गेहूं के आटे को शुद्ध गाय के घी में भूनकर पंचमेवा मिलाकर मिश्री चूर्ण से बनाया जाता है।

श्रीखंड-
जन्माष्टमी के दिन आप भगवान श्रीकृष्ण को श्रीखंड का भोग लगा सकते हैं, जो कि शुभ माना जाता है। चूंकि, श्रीखंड दही से बनता है ऐसे में नंदलाल को यह भी काफी पसंद माना जाता है।

पंजीरी-
आपने पंजीरी के बारे में भी पढ़ा होगा, जिसे धनिए से बनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जन्माष्टमी पर पंजीरी का भोग लगाने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हें।

मालपुआ-
शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि श्रीकृष्ण को राधा रानी के हाथ के बनाए हुए मालपुए काफी पसंद आते थे और वे खूब चाव से खाते थे। ऐसे में आप भी जन्माष्टमी पर मालपुए का भोग लगा सकते हैं।
🙏🙏 जय श्री कृष्ण 🙏🙏

09/08/2025

रिश्तों का सबसे प्यारा बंधन रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, भाई-बहन का प्यार यूं ही सदा महकता रहे ।
लाल मणि पाण्डेय अधिवक्ता नोएडा

25/03/2025

सूर्य बोलता नहीं उसका प्रकाश परिचय देता है, ठीक उसी प्रकार अपने बारे में कुछ न बोलें अच्छे कर्म करते रहें वही आपका परिचय देगा।
।। जय श्री राम ।।

20/03/2025

समस्या से भागना समस्या का प्रारंभ है, और समस्या का सामना करना समस्या के अंत का प्रारंभ है ।
।। जय श्री राम ।।

14/03/2025

अन्याय और निरंकुश शासन पर आस्था और श्रद्धा का विजय, अधर्म पर धर्म की विजय , समाज में एकता और समरसता को लाने वाला, भारतीय संस्कृति का अनूठा त्यौहार, एक-दूसरे पर सत्य, निष्ठा व देशभक्ति का ऐसा रंग लगायें जो निरंतर बना रहे। इस अवसर पर सत्य मार्ग पर चलकर जीवन को उमंग व उत्साह से भरपूर बनाते हुए राष्ट्र के प्रति संकल्प लें, ऐसा उत्कृष्ट पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
।। जय श्री राम ।।

01/01/2025

सम्मानित आदरणीय/ प्रिय साथियों,
कैलेंडर वर्ष 2025 के आगमन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभमनाएं, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सपरिवार को रिद्धि दे, सिद्धि दे, वंश में वृद्धि दे, ह्रदय में ज्ञान दे, चित्त में ध्यान दे, अभय वरदान दे, दुःख को दूर कर, सुख भरपूर कर, आशा को संपूर्ण कर, कुटुंब में प्रीत दे, जग में जीत दे, माया दे, साया दे, और निरोगी काया दे, मान-सम्मान दे, सुख समृद्धि और ज्ञान दे, शान्ति दे, शक्ति दे, भक्ति भरपूर दें,
🙏🙏 ।। जय श्री राम ।। 🙏🙏
आपका अपना
लाल मणि पांडेय अधिवक्ता नोएडा

26/12/2024

जिंदगी के नियम भी कुछ कब्बड्डी के खेल जैसे हैं, सफलता की लाइन टच करते ही लोग आपके पैर खींचने लग जाते हैं ।
।। जय श्री राम ।।

24/12/2024

दिखावट केवल भ्रमित करने के लिए है, सत्य हमेशा सादगी भरा होता है।
।। जय श्री राम ।।

18/12/2024

पहचान से मिली हुई सेवा बहुत कम समय के लिए टिकती है, लेकिन सेवा से मिली पहचान उम्र भर तक कायम रहती है ।
।। जय श्री राम ।।

Address

F 24 Iind Floor Sector 9 Noida
Noida
201301

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+911204234537

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lal Mani Pandey Advocate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Lal Mani Pandey Advocate:

Share

Category