05/05/2025
राष्ट्रीय लोक अदालत 10 को
नरवाना 5 मई जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री यशवीर सिंह राठौर के निर्देशानुसार स्थानीय न्यायिक परिसर में आगामी 10 मई को सुबह दस बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं उपमंडल स्तरीय विधिक सेवाएं समिति के चेयरमैन श्री संदीप कुमार द्वारा जारी आदेशानुसार यह लोक अदालत ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अश्वनी गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कोर्ट में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटान किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में पीड़ित पक्ष से सुनवाई के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी और मामलों का निपटान पीड़ित पक्ष की आपसी सहमति से किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी, बकाया बिजली व पानी के बिल, लंबित चालान मामले, वैवाहिक विवाद संम्बंधित मामले, मोटर वाहन दुर्घटना एक्ट, आबकारी एवं कराधान इत्यादि से संम्बंधित मामलों जैसे विभिन्न लंबित मामलों का मौके पर ही निपटान किया जाएगा। इस प्रकार की लोक अदालतों से लंबित मामलों का निपटान होने से पीड़ित पक्षों को निरंतर काफी राहत मिल रही है।