Ramesh Paandey & Company Law Firm

Ramesh Paandey & Company Law Firm Law firm deals with the matter pertaining to Supreme Court Of India, All High Courts, District Cour Legal Services at Pan India from Mumbai Andheri.

18/12/2022

जय भारत... अति विस्तारवादी चीन के नापाक इरादों को अपने फ़ौलादी सीने अड़ाकर नामुमकिन बना रहे, सरहद के हर सैनिक का कोटि कोटि अभिमनंदन ! किसी पर भरोसा हो न हो, आप पर पूरे देश को भरोसा था, है और रहेगा कि आपके रहते हमारा सरहद सुरक्षित है।आपके चिंतित परिवारों को पूरे देश के स्नेह से भरा कोटिश: प्रणाम ...

18/12/2022

तवांग में भारत चीन झड़प की कहानी

बात 9 दिसंबर की है. रात के लगभग 3 बजे थे. पूरा हिंदुस्तान सर्द रात में कंबल ओढ़कर सो रहा था. सीमाओं पर हिंद की सेना के जवान भारत की भौमिक अखंडता की रक्षा कर रहे थे. अरुणाचल प्रदेश के तवांग के यांगत्से इलाके में हिंद की सेना पेट्रोलिंग कर रही थी.

तवांग सेक्टर का यांगत्से इलाके में 16-17 हजार फ़ीट ऊंची बड़ी-बड़ी चोटियां हैं, जिन पर भारतीय सेना की चौकियां बनी हुई हैं. डोकलाम और गलवान में भारतीय सेना से मुंह की खाने वाला चीन एक बार फिर से मक्कारी कर बैठा.

300 से ज्यादा चीनी सैनिक तवांग सेक्टर के यांगत्से इलाके में 17000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित एक भारतीय चौकी पर कब्ज़ा करने के लिए बढ़ने लगे. PLA ने सोचा कि उन्हें लगा था कि इतनी ऊंचाई पर ज्यादा भारतीय सैनिक नहीं होंगे और वह चौकी को कब्जा लेगा.

लेकिन PLA भूल गया था कि ये नया भारत है. ये 1962 का नहीं 2022 का भारत है. भारतीय फौजियों ने चोटी पर हलचल देखी और थोड़ी ही देर में वहां Mirror Deployment जैसा नजारा था. अर्थात 17000 फ़ीट ऊंची सर्द चोटी भारतीय सेना के बूटों की चाप से गर्म हो चुकी थी. हिंद के जवान रौद्र रूप में PLA के सामने खड़े थे.

भारतीय सेना का प्रलयंकारी रूप देख PLA सेना हक्कीबक्की रह गई. भारतवर्ष की पावन भूमि की हर इंच जमीन बचाने को प्रतिबद्ध भारतीय जवान PLA के जवानों पर टूट पड़े. हिंद के जवानों ने चीनी सेना को रौंद दिया, खदेड़ दिया दहाड़ लगाई कि सावधान चीन, तुम्हारी 1962 जैसी नापाक हरकतों को नया भारत कुचल देगा.

इस झड़प में भारत के 6 सैनिक घायल हैं, जो अभी गुवाहाटी हॉस्पिटल में हैं. चीन के 20 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं लेकिन वो कहां है, कोई पता नहीं. चीन जब पिटता है तो अपने नुकसान की खबर ऐसे ही छिपाता है. गलवान में जब 40 से ज्यादा चीनियों को हिंद के जवानों ने मार गिराया था, तब चीन ने महीनों बाद स्वीकारा था कि उसके 4 जवान मरे हैं जबकि सच पूरी दुनिया जानती है.

तवांग सेक्टर में हुई इस झड़प में जो सबसे महत्वपूर्ण बात सामने आई, वो है बेहतर Infrastructure जिसकी वजह से हिंद के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां जाने में कई घंटे या दिन लगते रहे हैं.

पहले डोकलाम, फिर गलवान और अब तवांग... हिंद सेना ने चीन को नए भारत की शक्ति का अनुभव करा दिया है. पिछले ही वर्ष अक्टूबर में यांगत्से में ही ऐसी झड़प हुई थी. तब भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को पकड़ लिया था. PLA ने कई दिन मिन्नतें की, भारतीय सेना के सामने गिड़गिड़ाई, तब जा कर छोड़ा था.

भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं क्योंकि भारतीय सेना के जवान राष्ट्ररक्षक बनकर सीमा ओर तैनात हैं. आइये, तवांग मुद्दे पर राजनीति के बजाय हम एक स्वर में अपने जवानों का समर्थन करें, अपने जवानों के शौर्य को नमन करें, तवांग में घायल भारतीय जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें.।

04/05/2022

Ramesh S P Pandey & Associate.
Advocates and Corporate Consultants.
A/601 Everest Grande, Mahakali Caves Road, Andheri MIDC, Andheri ( E) Mumbai 400093.
Cellphone:- 9819102228.

02/07/2021
05/05/2021

*।। काँपते ह्रदय से ।।*

*हे दयानिधे ! रथ रोको अब, क्यों प्रलय की तैयारी है ।*
*ये बिना शस्त्र का युद्ध है जो, महाभारत से भी भारी है ।*

*नैना रोते रोते सूखे, अब नीर कहाँ इन आँखों में ।*
*परवाज पे जिनकी गर्व बड़ा, अब जान कहाँ इन पाँखों में ।।*
*अपने भी साथ नही अपने, जंग जीवन से यूँ जारी है ।*
*ये बिना शस्त्र का युद्ध है जो, महाभारत से भी भारी है ।*

*हमने खुद को यूं बसा लिया, वैज्ञानिकता की बांहों में ।*
*अवरोध खड़े कर दिए बड़े, हर एक दूजे की राहों में ।।*
*धरती माता का दोहन तो, कर लिया गगन की बारी है ।*
*ये बिना शस्त्र का युद्ध है जो, महाभारत से भी भारी है ।।*

*जिन मुश्किल से गुजर रहे, ये खेल हमारे अपने हैं ।*
*जीवन अनमोल बिका जिन पर, कुछ चंद सुखों के सपने हैं ।।*
*हर ओर तमस दिखता है अब, भय में हर रात गुजारी है ।*
*ये बिना शस्त्र का युद्ध है जो, महाभारत से भी भारी है ।।*

*कितने परिचित कितने अपने, कितने आखिर यूँ चले गए ।*
*जिन हाथों में दौलत-संबल, सब क्रूर काल से छले गए ।*

*हे राघव-माधव-मृत्युंजय, पिघलों ये अर्ज हमारी है ।*
*ये बिना शस्त्र का युद्ध है जो, महाभारत से भी भारी है ।।*

🙏🏻 जय श्री कृष्ण 🙏🏻

http://dhunt.in/4KbCd?s=a&ss=wsp
27/09/2018

http://dhunt.in/4KbCd?s=a&ss=wsp

The Supreme Court on Thursday, 27 September, pronounced its judgment on a plea challenging the constitutional validity of Section 497, pertaining to the penal law on adultery declaring it unconstitutional and said it's time to say that the husband is not the master, Live Law reported."Sect...

Address

ANDHERI( E ) M I D C
Mumbai
400093.

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+919819102228

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramesh Paandey & Company Law Firm posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Ramesh Paandey & Company Law Firm:

Share