18/07/2023
सीमा और सचिन
*****
क्या देख और पढ़ रहा हूँ कि 4 बच्चों की माँ, पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत पहुँच जाती है, अपने से कई साल छोटे पब्जी वाले प्रेमी से मिलने !! जबकि जितना मुझे जानकारी है पब्जी 2020 में भारत मे बैन हो गया था ।। मीडिया और एक विशेष वर्ग उसको हीरो हीरोइन बना देता है, वीरजारा की कहानी बना देता है !!
सब एक ही भेड़ चाल में चल रहे है। पत्रकार दिन भर माइक ले कर हीरोइन का इंटरव्यू ले रहे है। पुलिस, खुफिया एजेंसी, रॉ, आईबी, सीमा सुरक्षा वाले सब कहाँ हैं ??
सीमा हैदर खुद को 5वीं पास बताती है, पर्दे में रहने वाली महिला को इतना कॉन्फिडेंस कैसे आया की चार बच्चों को साथ में ले कर चल दी?? इतनी देशों की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा दे दिया एक साधारण महिला ने??
बताया जा रहा है कि पब्जी की शौकीन सीमा के पास 3 मोबाइल और कई सिम भी है ।आखिर 4 बच्चों कि माँ को इतना समय और जानकारी कैसे मिल जाती होगी ??
क्या सीमा के पास उसके और उसके बच्चों के पासपोर्ट और वीसा हैं ?? आखिर किस अमीर ख़ानदान और बिजनेस से सम्बंधित है सीमा की उसके पास इतना पैसा था कि उसने ये सारे इंतज़ाम कर लिए और ऐसा कैसे कि उसके ग़ायब होने पर भी उसकी खोजबीन नहीं हुई??
फिर सीमा का फर्राटेदार इंगलिश के साथ हिंदी भी बोलना, भाषा में उर्दू लफ्जों का बहुत कम प्रयोग होना जैसे कई चीज़ें हैं जो उसे शक के दायरे में लाते हैं ।
भारत आते ही एक दम ठेठ हिंदुस्तानी नारी जैसे, साड़ी, नमस्ते, कैमरे के सामने बिंदास अंदाज, दूसरे देश, दूसरे परवेश में आने के बाद भी कोई झिझक नहीं कोई डर नहीं ?? आखिर कैसे??
आज के आधुनिक दौर में जहाँ शक्ल सूरत, पैसा समाजिक पहचान सबसे जरूरी है तो सचिन नाम के एक मामूली से लड़के में सीमा को ऐसा क्या दिखा कि लाखों खर्च कर एक झोपड़ी में पहुच गयी ।
मीडिया इंटरव्यू में ये सचिन इतना खोया खोया और डरा सहमा क्यों नजर आता है, इंटरव्यू के समय क्यों सीमा की नजर सचिन पर होती है ??
सीमा के कथित पति का एक वीडयो सोशल मीडिया पर तैर रहा है जो बिल्कुल बनावटी लग रहा है ।
कई महान लोग उत्सव मना रहे है कि एक मुस्लिम महिला हिन्दू बन गयी, खुशी मनाई जा रही है कि 5 हिन्दू बन गये !! मूर्खता की चरम देखिये की सीमा को भारत की नागरिकता दिलाने के लिये शोशल मीडिया पर अभियान तक छेड़ दिया गया है ।।
मुझे तो दाल में कुछ काला दिखाई नहीं पड़ रहा बल्कि लग रहा है कि पूरी दाल ही काली है ॥
MJ Sir