Rizwan Ahmad & Associates

Rizwan Ahmad & Associates Goods And Services Tax

Goods And Service Tax consultant
26/12/2025

Goods And Service Tax consultant

Rizwan Ahmad & Associates Law Firm, a trusted source of expert guidance and support, empowering individuals to navigate ...
18/10/2025

Rizwan Ahmad & Associates
Law Firm, a trusted source of expert guidance and support, empowering individuals to navigate life's challenges with confidence.

29/03/2025

GST AND INCOME TAX RETURNS DUE DATE AND YEAR END COMPLIANCES

27/03/2025
बरेलीईंट भट्ठे पर जीएसटी छापा: 50 लाख के कोयले का उपयोग, लेकिन बिक्री शून्य, आठ लाख ईंटें जब्तजीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी...
27/03/2025

बरेली
ईंट भट्ठे पर जीएसटी छापा: 50 लाख के कोयले का उपयोग, लेकिन बिक्री शून्य, आठ लाख ईंटें जब्त
जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका में बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के कई ईंट भट्ठों पर छापेमारी की है। इस दौरान शाहजहांपुर स्थित पारस ब्रिक फील्ड में बड़ा घोटाला सामने आया।
Moradabad

बरेली। जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका में बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के कई ईंट भट्ठों पर छापेमारी की है। इस दौरान शाहजहांपुर स्थित पारस ब्रिक फील्ड में बड़ा घोटाला सामने आया।

जांच में पता चला कि भट्ठे ने करीब 50 लाख रुपये के कोयले का इस्तेमाल किया, लेकिन बिक्री शून्य दिखाकर टैक्स देने से बचने की कोशिश की।
ईंट भट्ठा ने दिखाई बिक्री
जीएसटी अधिकारियों ने पाया कि भट्ठा संचालक ने बिक्री दर्ज ही नहीं कराई थी, जिससे टैक्स की देनदारी शून्य हो गई। टीम ने मौके से आठ लाख तैयार ईंटें और कई अहम दस्तावेज जब्त किए। जांच में यह भी सामने आया कि पारस ब्रिक फील्ड दूसरी फर्म के नाम पर कोयला मंगवा रहा था, ताकि उसके उत्पादन का आकलन न हो सके। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक आकलन में डेढ़ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।
नियमानुसार टैक्स देने पर नहीं होगी जांच
जीएसटी अपर आयुक्त (ग्रेड-1) दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि जो ईंट भट्ठा संचालक उत्पादन और बिक्री पर नियमानुसार टैक्स अदा करेंगे, उनके खिलाफ कोई जांच नहीं होगी। लेकिन जो व्यापारी गड़बड़ी करेंगे, उनके रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और आवश्यक विधिक कार्रवाई होगी।
जब्त दस्तावेज और सबूत
भट्ठे द्वारा 50 लाख रुपये का कोयला खरीदने का रिकॉर्ड मिला, लेकिन बिक्री शून्य दर्ज थी।
मौके पर तैयार 8 लाख ईंटें सीज की गईं।
पथाई, भराई, लेबर रजिस्टर समेत अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए।
प्रथम दृष्टया करीब 1.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान लगाया गया है।
दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों की समीक्षा के बाद प्रारंभिक रिपोर्ट न्याय निर्णयन अधिकारी को भेजी जाएगी।
एसआईबी अपर आयुक्त (ग्रेड-2) एचपी राव दीक्षित ने कहा कि खनन विभाग और प्रदूषण बोर्ड से रिकॉर्ड लेकर चार जिलों—बरेली, मोरादाबाद बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के 965 पंजीकृत ईंट भट्ठों की प्रोफाइल तैयार की जा रही है। इससे भट्ठों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
सभी भट्ठों की कड़ी निगरानी
विभाग ने ईंट भट्ठों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। शाहजहांपुर और पीलीभीत के भट्ठों की जांच सूची तैयार की जा रही है, ताकि टैक्स चोरी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

उत्तर प्रदेश न्यूज़कर्मठ अफसर, परफार्मेंस पर प्रमोशन-पोस्टिंग; CM योगी बोले-GST चोरी पर लगाएं फुल स्‍टॉपसीएम योगी ने मंगल...
21/03/2025

उत्तर प्रदेश न्यूज़
कर्मठ अफसर, परफार्मेंस पर प्रमोशन-पोस्टिंग; CM योगी बोले-GST चोरी पर लगाएं फुल स्‍टॉप
सीएम योगी ने मंगलवार की रात अपने आवास पर राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि छापेमार कार्रवाई की सफलता के लिए गोपनीयता के प्रति सतर्क रहें। कर प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए प्रदेश में अपनायी गई AI आधारित रिटर्न स्क्रूटनी आज विभिन्न राज्यों के लिए मॉडल बन गई है।
CM Yogi's order to stop GST theft: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि व्यापारियों से संवाद बनाकर टीम भावना के साथ राजस्व संग्रह के लिए तय लक्ष्यों को प्राप्त करें। वाणिज्य कर अधिकारी से लेकर ज्वाइंट कमिश्नर स्तर तक के अधिकारियों के काम और वसूली की समीक्षा की जाए। खंडवार आ रही अनियमितता की समीक्षा कर इसे दूर किया जाए। अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी ग्रेडिंग करें और उसी के अनुरूप उनकी पदोन्नति और पोस्टिंग की जाए। टैक्स चोरी रोकने के लिए सर्वे, छापे करने वाली टीम में दक्ष और कर्मठ अधिकारियों व कार्मिकों को शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार की रात अपने आवास पर राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि छापेमार कार्रवाई की सफलता के लिए गोपनीयता के प्रति सतर्क रहें। कर प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए प्रदेश में अपनायी गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित रिटर्न स्क्रूटनी आज विभिन्न राज्यों के लिए मॉडल बन गई
सभी के प्रयासों से प्रदेश में जीएसटी, वैट वसूली में बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्ष 2025-26 के लिए 1.75 लाख करोड़ रुपये वसूली हुई थी। उन्होंने जीएसटी वसूली में बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए। राज्य कर विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों की संख्या देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में क्रियाशील कुल पंजीकृत व्यापारियों की संख्या 17.2 लाख थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 19.9 लाख हो चुकी है।

पंजीयन आधार को अधिकाधिक बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रखा जाए और व्यापारियों से निरंतर संवाद बनाया जाए। जीएसटी रिटर्न दाखिल करना हर व्यापारी का कर्तव्य है। यह सुखद है कि उत्तर प्रदेश रिटर्न दाखिल करने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने के बारे में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जीएसटी की कर प्रणाली में समस्त कार्य ऑनलाइन किए जाने से अनेक प्रकार के डेटा उपलब्ध हैं। आईटी टूल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग से डेटा विश्लेषण करते हुए राजस्व संग्रह के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।

जीएसटी चोरी रोकने को रणनीति बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी चोरी रोकने के लिए क्षेत्रवार रणनीति बनाएं। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) तैयार किया जाए। नियोजित प्रयासों से कर चोरी पर रोक लगाने में सफलता मिल सकती है। राज्य सरकार जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के कल्याण के लिए संकल्पित है। व्यापारियों की दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु या स्थायी अपंगता की स्थिति में आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है

रिजवान अहमद एडवोकेट और धीरेंद्र कुमार रेलवे विभाग, मुजाहिद सैफी आज़म मलिक द्वारा कांठ सियलदाह ट्रेन रुकने के संबंध में ए...
08/12/2023

रिजवान अहमद एडवोकेट और धीरेंद्र कुमार रेलवे विभाग, मुजाहिद सैफी आज़म मलिक द्वारा कांठ सियलदाह ट्रेन रुकने के संबंध में एक अप्लिकेशन जो की माननीय लोकसभा सांसद डॉ एस. टी. हसन जी को प्रसारित की गई थी तथा डाक पोस्ट के माध्यम से भारतीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को प्रेषित की गई थी जिसके संबंध मे लोकसभा मे डॉ. एस. टी. हसन साहब द्वारा कांठ सियलदाह ट्रेन न० 13551/13502 के रोकने के संबंध मे संसद में सरकार के समक्ष कांठ स्टेशन ट्रेन को रोकने के लिये अपनी बात रखी| हम आशा करते हैं जल्द ही कांठ स्टेशन ट्रेन पर सियलदाह ट्रेन रुकेगी और कांठ के बैंडेज व्यापारियों और रेडीमेड कपड़ों के व्यापारियों को फिर से राहत मिलेंगी|

Address

Moradabad
244001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rizwan Ahmad & Associates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category