Advocate Aakib -Legal Advisor

Advocate Aakib -Legal Advisor All cases problems Solutions
Civil, Criminal and Marriage Case
Office - Civil Court Meerut

बरेली में कावड़िये जिद पर अड़े थे की मस्जिद के सामने डीजे बजाएंगे। स्थानीय मुसलमानों ने विरोध किया तो कावड़िए धरने पर बै...
02/08/2023

बरेली में कावड़िये जिद पर अड़े थे की मस्जिद के सामने डीजे बजाएंगे। स्थानीय मुसलमानों ने विरोध किया तो कावड़िए धरने पर बैठ गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आदेश दिया और डीजे जप्त कर लिया गया।

कांवड़िये जिद पर अड़ गए कि मस्जिद के सामने डीजे बजाएंगे, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, कावड़ियों के पास से हथियार बरामद हुए उन में कुछ ने शराब पी रखी थी।

पुलिस ने हिंदू मुस्लिम दंगा होने से बचा लिया लेकिन एसएसपी प्रभाकर चौधरी को खमियाज़ा भुगतना पड़ा और उनका ट्रांसफर लखनऊ पीएसी में कर दिया।

प्रभाकर चौधरी का 10 साल में 21 बार ट्रांसफर हुआ है, वजह सही को सही कहा, गलत को गलत, ना किसी नेता की सुनते हैं ना मंत्री की, हफ्ते भर में बरेली को दूसरी बार जलने से बचाए

सलाम है ऐसे पुलिस अधिकारी को 🔰

30/07/2023

*आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट शानदार निर्णय। पिछले कई समय से इंतज़ार था फैसले का अच्छा निर्णय दिया है।*
*बहुत ही बढ़िया खबर है आधार के बारे में।

25/07/2023

मणिपुर की घटना बर्दाश्त के बाहर , आज चुप नही रह सकते।
मर्दो की भीड़ से घिरी उन निर्वस्त्र औरतों के लिए बोलना होगा।

11/07/2023

मेरठ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत।

Property Rights: क्या पिता प्रॉपर्टी में बेटा और बेटी को बराबर का हिस्सा, जानिए क्या है नियममां-बाप अपने के लिए प्रॉपर्ट...
16/06/2023

Property Rights: क्या पिता प्रॉपर्टी में बेटा और बेटी को बराबर का हिस्सा, जानिए क्या है नियम
मां-बाप अपने के लिए प्रॉपर्टी बनाते है। लेकिन इस प्रॉपर्टी पर असली अधिकार किस का होता है। ज्यादातर आपने देखा होगा कि पिता की जायदाद पर बेटे का हक होता है। अब आपको ये भी पता होना चाहिए कि पिता की प्रॉपर्टी पर बेटी का कितना हक होता है।

नई पीढ़ी के साथ ही लोगों की सोच भी नई हो गई है. बदलते परिवेश ने लोगों का नजरिया भी बदल दिया है. जहां पहले बेटियों का माता की संपत्ति में कोई अधिकार नहीं होता था,

वहीं आज बेटी बराबर की हकदार बन चुकी है. हिंदू सक्सेशन ऐक्ट, 1956 में साल 2005 में संशोधन कर बेटियों को पैतृक संपत्ति में समान हिस्सा पाने का कानूनी अधिकार दिया गया है.

लेकिन इसके बावजूद भी आज कई लोग ऐसे हैं जो बेटा और बेटी में फर्क करते हैं. बेटी को संपत्ति में हक देने से मना करते हैं. अगर आप अपने परिवार को बाद में परेशान नहीं करना चाहते हैं

तो संपत्ति वसीयत (Property Will) लिखना सबसे जरुरी है. महिला को माता-पिता की प्रॉपर्टी और अपने पिता या माता के स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी में अपने

अधिकारों के बारे में जानना जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि क्या पिता बेटी को प्रॉपर्टी में हिस्सा देने से मना कर सकता है.

क्या कहता है भारत का कानून

भारत में बेटियों का संपत्ति में कितना अधिकार है और कब बेटियों को पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलता है इसके संबंध में स्पष्ट कानून है.

हिंदू सक्सेशन ऐक्ट, 1956 में साल 2005 में संशोधन कर बेटियों को पैतृक संपत्ति में समान हिस्सा पाने का कानूनी अधिकार दिया गया है.

संपत्ति पर दावे और अधिकारों के प्रावधानों के लिए इस कानून को 1956 में बनाया गया था. इसके मुताबिक पिता की संपत्ति पर बेटी का उतना ही अधिकार है जितना कि बेटे का.

बेटियों के अधिकारों को पुख्ता करते हुए इस उत्तराधिकार कानून में 2005 में हुए संशोधन ने पिता की संपत्ति पर बेटी के अधिकारों को लेकर किसी भी तरह के संशय को समाप्त कर दिया.

किस प्रॉपर्टी पर जन्म से होता है अधिकार

हिंदू कानून के तहत, प्रॉपर्टी को दो हिस्सों में बाता गया है. पहली पैतृक और दूसरी स्व-अर्जित. माता-पिता की प्रॉपर्टी को ऐसी प्रॉपर्टी के रुप में परिभाषित किया गया है

जो पुरुष की चार पीढ़ियों तक विरासत में मिला है और इस दौरान अविभाजित रही है. चाहे वह बेटी हो या बेटा, ऐसी प्रॉपर्टी में बराबर का हिस्सा जन्म से ही मिलता है. 2005 से पहले ऐसी प्रॉपर्टी में सिर्फ बेटों को हिस्सा मिलता था.

16/06/2023

Address

Ccs Law Billding Civil Court Meerut
Meerut City
250001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Aakib -Legal Advisor posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share