11/08/2026
🎬 भारतीय सदरी कलाकार एसोसिएशन 🎭
हमारा लक्ष्य सिर्फ फिल्म बनाना नहीं, बल्कि सदरी फिल्म इंडस्ट्री को एक नए और ऊँचे मुकाम तक पहुँचाना है। इसके लिए हम सभी कलाकारों, निर्माता, निर्देशक, लेखक, तकनीशियन और सदरी समाज के लोगों का साथ और एकजुटता चाहते हैं। 🤝
आज हम अपनी भाषा और संस्कृति से धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में फिल्म और संगीत हमारी भाषा को बचाने और पूरी दुनिया तक पहुँचाने का एक मजबूत माध्यम है।
आज लोग जानने लगे हैं कि सदरी भाषा में भी फिल्में बनती हैं। 🌍🎥
धीरे-धीरे सदरी भाषा देश-विदेश में अपनी पहचान बना रही है।
हमारा विश्वास है कि इसी तरह आगे बढ़ते हुए—
🎬 सदरी फिल्म इंडस्ट्री का विकास होगा
🌿 सदरी भाषा और संस्कृति को नई पहचान मिलेगी
⭐ सदरी कलाकारों को नाम और सम्मान मिलेगा
🌍 हमारी भाषा देश-विदेश तक पहुँचेगी
🤝 और हम सब मिलकर अपनी इंडस्ट्री को मजबूत बनाएंगे।
आइए, व्यक्तिगत पहचान से ऊपर उठकर सदरी इंडस्ट्री की पहचान के लिए एकजुट हों।
🙏 जय जोहार | जय सदरी | जय आदिवासी 🙏
भारतीय सदरी कलाकार एसोसिएशन
एकता • सम्मान • विकास • पहचान