17/02/2026
High Cholesterol Symptoms - हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल: चुपचाप बढ़ने वाला बड़ा खतरा - आज की भागदौड़ भरी लाइफ में हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल या हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया ऐसी समस्या बन चुकी है जो दुनिया भर में तेजी से फैल रही है। दिक्कत यह है कि ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल कब और कितना बढ़ गया।
लक्षण धीरे-धीरे आते हैं, और अक्सर हम उन्हें इग्नोर करते रहते हैं। हो सकता है इस वक्त आपके शरीर में भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ हो और आपको इसकी खबर तक न हो।
वैश्विक स्तर पर दिल की बीमारियां मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुकी हैं। इस्कीमिक हार्ट डिजीज जैसी स्थितियों में दिल तक खून और ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती, और हार्ट अटैक का खतरा लगातार बना रहता है।
इन समस्याओं के पीछे सबसे बड़ी वजहों में से एक है बढ़ा हुआ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल। भारत में भी हर साल लाखों लोग दिल की बीमारियों की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं, और इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
कोलेस्ट्रॉल आखिर है क्या
कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा, हल्का पीला और चिकना पदार्थ है जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। इसे पूरी तरह दुश्मन समझ लेना गलत है। असल में यह शरीर की कई अहम प्रक्रियाओं में काम आता है।
लीवर में बाइल एसिड बनाने में कोलेस्ट्रॉल की भूमिका होती है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। धूप की मदद से विटामिन डी के निर्माण में भी यह सहायक है। इसके अलावा शरीर में बनने वाले सेक्स हार्मोन भी इसी पर निर्भर करते हैं। यानी कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन सही मात्रा में।
लगभग 70 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल हमारा लीवर खुद बनाता है, जबकि करीब 30 प्रतिशत हमें खाने से मिलता है।
अच्छा और बुरा कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल mainly से दो types का होता है:
एचडीएल – हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन, जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है।
एलडीएल – लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन, जिसे बुरा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है।
एचडीएल शरीर से अतिरिक्त फैट को हटाने में मदद करता है और धमनियों को साफ रखने में सहायक होता है। वहीं एलडीएल धमनियों की दीवारों पर जमा होने लगता है और प्लाक बनाता है। यही प्लाक आगे चलकर ब्लॉकेज और हार्ट अटैक की वजह बन सकता है।
कौन सी चीजें बढ़ाती हैं एलडीएल
आज की डाइट में ऐसी बहुत सी चीजें शामिल हैं जो एलडीएल को तेजी से बढ़ाती हैं:
डीप फ्राइड फूड, samosa
तला हुआ नॉनवेज
मैदा से बनी चीजें
घी, बटर, डालडा और रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल
केक, पेस्ट्री, मिठाइयां
तले हुए स्नैक्स
अत्यधिक अंडे
सिगरेट और शराब
ये सभी चीजें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाकर धमनियों में जमाव पैदा करती हैं।
शरीर में क्या होता है जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है
जब एलडीएल ज्यादा हो जाता है, तो यह खून ले जाने वाली नसों यानी आर्टरीज में जमा होने लगता है। धीरे-धीरे ये नसें संकरी होने लगती हैं। दिल तक खून पहुंचाने वाली कोरोनरी आर्टरी और दिमाग तक खून ले जाने वाली कैरोटिड आर्टरी सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। यही कारण है कि अचानक हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
कई बार व्यक्ति बाहर से बिल्कुल स्वस्थ दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर नसों में प्लाक जमा हो रहा होता है।
लाइफस्टाइल की बड़ी भूमिका
दो बड़ी वजहें हैं जिनसे कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है:
पहली – शारीरिक गतिविधि की कमी।
दूसरी – भारी और ज्यादा फैट वाला भोजन।
जब शरीर को पर्याप्त एक्सरसाइज नहीं मिलती और डाइट हैवी व ऑयली होती है, तो फैट जमा होने लगता है और एलडीएल बढ़ता जाता है।
शुरुआती लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें
हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर साइलेंट होता है, लेकिन कुछ संकेत मिलते हैं।
हाथ-पैर सुन्न होना
पैरों में झुनझुनी या चींटी काटने जैसा एहसास
रात में ऐंठन या नस चढ़ना
हाथ-पैर का ठंडा रहना
ये सब संकेत हो सकते हैं कि मसल्स तक खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा।
लगातार थकान और सुस्ती
अगर आप बिना ज्यादा काम किए ही थक जाते हैं, ज्यादा पसीना आता है या थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलने लगती है, तो यह भी संकेत हो सकता है कि दिल तक ब्लड फ्लो कमजोर हो रहा है। एलडीएल के कारण धमनियों में प्लाक बनने से खून का बहाव कम हो जाता है।
वजन बढ़ना और कोलेस्ट्रॉल
जब एचडीएल कम और एलडीएल ज्यादा होता है, तो शरीर में फैट तेजी से जमा होने लगता है। इसलिए ओवरवेट लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की संभावना ज्यादा होती है। बढ़ता वजन, दिल और दिमाग दोनों के लिए जोखिम बढ़ा देता है।
सीने में दर्द और एंजाइना
धमनियों में फैट जमा होने से ब्लड फ्लो बाधित होता है। इससे सीने में भारीपन, दबाव या चुभन जैसा दर्द महसूस हो सकता है। इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
सिरदर्द, चक्कर और माइग्रेन
जब दिमाग तक खून पहुंचाने वाली नसें प्रभावित होती हैं, तो सिर के पिछले हिस्से में दर्द, आधे सिर में तेज दर्द, चक्कर या घबराहट हो सकती है। कई मामलों में बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड्स माइग्रेन को भी ट्रिगर कर सकते हैं।
सांस फूलना और ज्यादा पसीना
दिल और फेफड़ों में खून का संचार कमजोर होने पर थोड़ी सी एक्टिविटी में ही सांस फूलने लगती है। व्यक्ति जल्दी हांफने लगता है। कुछ लोगों को ज्यादा पसीना आना और सांसों में बदबू की समस्या भी होने लगती है।
पाचन पर असर
जब लिवर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। बाहर का या ज्यादा फैट वाला खाना खाने पर पेट फूलना, गैस, कब्ज या अपच की समस्या होने लगती है। कुछ मामलों में बार-बार पतला मल आना भी इससे जुड़ा हो सकता है।
आंखों के आसपास पीले दाने
एलडीएल बढ़ने पर आंखों के आसपास हल्के पीले रंग के छोटे-छोटे दाने दिख सकते हैं। समय के साथ ये बड़े हो सकते हैं। यह स्थिति जैंथेलाज्मा कहलाती है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
समय पर जांच क्यों जरूरी है
क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हमेशा साफ नजर नहीं आते, इसलिए समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराना जरूरी है। खासकर अगर परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है, वजन ज्यादा है, या लाइफस्टाइल बैठने वाला है।
Conclusion
कोलेस्ट्रॉल दुश्मन नहीं है, लेकिन असंतुलन खतरनाक है। सही डाइट, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और समय पर जांच से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। शरीर जो छोटे-छोटे संकेत देता है, उन्हें अनदेखा न करें। समय रहते कदम उठाना ही सबसे बड़ी समझदारी है।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो देरी न करें और अपना लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करवाएं। जागरूक रहना ही सुरक्षा है।
क्या आपका कोलेस्ट्रॉल चेक हुआ है हाल ही में?
Mob 9005488175