04/08/2026
🚨 जूनियर अधिवक्ताओं उड़ाने वालों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा जवाब!
"जो कहते थे कि सिर्फ एनरोलमेंट से कुछ नहीं होता, AIBE पास किए बिना कोर्ट में पैरवी नहीं कर सकते" — अब पहले नियम पढ़ लीजिए।
⚖️ BCI ने स्पष्ट किया है कि स्टेट बार काउंसिल में प्रोविजनल रूप से एनरोल अधिवक्ता, एनरोलमेंट की तारीख से 2 वर्ष तक AIBE पास किए बिना भी विधि के अनुसार प्रैक्टिस कर सकते हैं।
✅ इस दौरान अधिवक्ता:
✔️ वकालतनामा पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
✔️ सभी न्यायालयों एवं ट्रिब्यूनलों में पैरवी कर सकते हैं।
✔️ कानूनी सलाह दे सकते हैं।
✔️ ड्राफ्टिंग, नोटिस, एग्रीमेंट, लीगल ओपिनियन, मध्यस्थता सहित सभी वैध कानूनी कार्य कर सकते हैं।
❌ केवल AIBE पास होने तक:
• बार एसोसिएशन चुनाव में वोट नहीं दे सकते।
• चुनाव नहीं लड़ सकते।
• कुछ वेलफेयर योजनाओं का लाभ नहीं ले सकते।
📢 अब नए अधिवक्ताओं को कम मत आंकिए। कानून किताबों से चलता है, अफवाहों से नहीं।
पोस्ट शेयर करें ताकि हर नए अधिवक्ता तक सही जानकारी पहुंचे।