13/01/2026
**मकर संक्राति**
मकर संक्राति केवल एक त्योहार नहीं है बल्कि देश के किसानों के लिए एक खुशखबरी भी है। दरअसल ये भारत की प्रमुख फसल का उत्सव है। इसी समय रबी फसल (गेहूं, चना, सरसों आदि) की कटाई पूरी हो जाती है। इस मौके पर किसान नई फसल के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगते हैं।
इस मौके पर गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करके, दान और सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन तिल-गुड़ का दान बहुत पुण्यदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से दानकर्ता को सौ गुना लाभ प्राप्त होता है।