La Justicia

La Justicia La Justicia आप सभी उत्तर प्रदेश के नागरिकों को विधिक सहायता के लिए गठित मंच है।

 #सिविल_मामलों_में_गिरफ्तारी_प्रक्रियासिविल प्रक्रिया संहिता,1908 की धारा 55, 56, 58 के द्वारा सिविल मामलों में गिरफ्तार...
23/04/2023

#सिविल_मामलों_में_गिरफ्तारी_प्रक्रिया

सिविल प्रक्रिया संहिता,1908 की धारा 55, 56, 58 के द्वारा सिविल मामलों में गिरफ्तारी से संबंधित प्रावधान किया गया है।

#धारा_55

धारा 55 निर्णीत-ऋणी के निष्पादन में गिरफ्तारी और निरोध से सम्बन्धित उपबन्ध करती है। इस धारा के अनुसार निर्णीत-ऋणी को डिक्री के निष्पादन के किसी भी समय और किसी भी दिन गिरफ्तार किया जा सकेगा और यथासाध्य शीघ्रता से न्यायालय के समक्ष लाया जायेगा। परन्तु ऐसो गिरफ्तारी और निरोध कुछ शर्तों और सीमाओं के अधीन होगी और वे शर्तें धारा 55 में दो गई हैं।
जहां न्यायालय ने वित्तीय दायित्व अधिरोपित किया है, वहां उसका प्रवर्तन गिरफ्तारी और निरोध से हो सकता है। डिक्री-धन की अदायगी में निर्णीत-ऋणी द्वारा साधारण सी भूल उसके बन्दी बनाये जाने के लिये पर्याप्त कारण नहीं है।
जहाँ किसी व्यक्ति या व्यक्तियों का वर्ग, जिसको गिरफ्तारी से लोगों को खतरा या असुविधा पैदा हो सकती है, वहाँ उस व्यक्ति या व्यक्तियों के वर्ग को गिरफ्तारी के लिये राज्य सरकार सरकारी गजट में अधिसूचना जारी कर विशेष प्रक्रिया को व्यवस्था कर सकती है और गिरफ्तारी उसी प्रक्रिया के अधीन होगा अन्य के नहीं।
दिवालिया घोषित किये जाने के लिए आवेदन- जहाँ कोई निर्णीत-ऋणी धन के संदाय के लिए डिक्री के निष्पादन में गिरफ्तार किया जाता है और न्यायालय के समक्ष लाया जाता है वहाँ न्यायालय उसे यह बतायेगा कि वह दिवालिया घोषित किये जाने के लिये आवेदन दे सकता है।

यदि निर्णीत-ऋणी दिवालिया घोषित किये जाने के लिये अपना आशय प्रगट करता है और न्यायालय को समाधानप्रद प्रतिभूति इस बात के लिये देता है कि वह ऐसा आवेदन एक मास के भीतर करेगा और बुलाये जाने पर निष्पादन न्यायालय में उपस्थित होगा, वहाँ न्यायालय उसे गिरफ्तारी से छोड़ सकेगा और यदि वह ऐसे आवेदन करने और उपसंजात होने में असफल रहता है तो न्यायालय डिक्री के निष्पादन में या तो प्रतिभूति प्राप्त करने का या उस व्यक्ति को सिविल कारागार को सुपुर्द किये जाने का निर्देश दे सकेगा।

#धारा_56

धारा 56 में सिविल प्रक्रिया संहिता संशोधन अधिनियम, 1976 के माध्यम से संशोधन किया गया है और न्यायालय को यह अधिकार (विवेकीय अधिकार) प्रदान किया गया है कि वह इस बात का निर्णय का सके कि किसी धन के संदाय की डिक्री के निष्पादन में किसी व्यक्ति को कितने दिन सिविल कारागार में रखा जा सकता है।
संशोधन के माध्यम से अब यह भी उपबन्ध किया गया कि किसी भी व्यक्ति को अधिक से अधिक माह से ज्यादा सिविल कारागार में नहीं रखा जा सकता अगर डिक्री की धनराशि पाँच हजार रुपये से ज्यादा है। अगर डिक्री धनराशि दो हजार रुपये से ज्यादा नहीं है तो डिक्री के निष्पादन में किसी को सिविल कारागार में निरोध नहीं किया जा सकेगा।

ऐसी व्यवस्था इसलिये की गई है कि गरीब ऋणी को परेशान न किया जा सके। जहाँ डिक्री दो हजार रुपये से अधिक किन्तु पाँच हजार से अनधिक धनराशि का संदाय करने के लिये है वहाँ छः सप्ताह से अधिक के लिये किसी को निरुद्ध नहीं किया जायेगा।

#धारा_58

धारा 58 के अधीन निर्णीत-ऋणी को उन चार आधारों पर उसके निरोध की अवधि पूर्ण होने के पहले भी छोड़ा जा सकता है। यह धारा रुग्णता (बीमारी) के आधार पर छोड़े जाने की व्यवस्था करती है। धारा 58 के उपबन्ध मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखकर बनाये गये हैं। अगर निर्णीत-ऋणी गम्भीर बीमारी से पीड़ित है तो न्यायालय उसे निरोध से छोड़कर नैतिक जिम्मेदारी से बच सकता है, अन्यथा उसे कारागार में भेजने से अगर कुछ हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
धारा के उपबन्ध से स्पष्ट है उसकी व्याख्या की आवश्यकता नहीं है। परन्तु यहाँ ध्यान देना आवश्यक है कि इस धारा के अधीन (रुग्णता के आधार पर) छोड़े गये व्यक्ति को पुनः गिरफ्तार किया जा सकता है परन्तु शर्त यह कि सिविल कारागार में उसके निरोध की कुल अवधि की धारा 58 द्वारा विहित अवधि से अधिक नहीं होगी। दूसरे शब्दों में दुबारा निर्णीत-ऋणी को जितने अवधि के लिये कारागार में भेजा जा रहा है उसमें से वह अवधि जो वह प्रथम बार कारागार में रहा है, घटा दी जायेगी।

 #इलाहाबाद  #हाईकोर्ट ने कहा है कि एक पति को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत अपराध के लिए एक आरोपी के रूप में ...
22/04/2023

#इलाहाबाद #हाईकोर्ट ने कहा है कि एक पति को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत अपराध के लिए एक आरोपी के रूप में नहीं बुलाया जा सकता है, जहां उसकी पत्नी व्यवसाय के एकमात्र मालिक के रूप में चेक जारी करती है। जस्टिस उमेश चंद्र शर्मा की पीठ ने याचिकाकर्ता पवन गर्ग द्वारा अदालत के समन आदेश को रद्द करने की मांग वाली याचिका को स्वीकार करते हुए कहा, "आवेदक को एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत अभियुक्त के रूप में नहीं बुलाया जा सकता है और आवेदक के संबंध में समन आदेश उपरोक्त तथ्यों और मामले की परिस्थितियों के आलोक में कानून की दृष्टि से खराब है।"
इस मामले में, 3 लाख रुपये का चेक मेसर्स एयरकॉन गैलरी नाम की फर्म ने अपनी प्रोपराइटर श्रीमती काजल गर्ग के माध्यम से विपरीत पक्षकार संख्या दो को उनके द्वारा किए गए निर्माण कार्य के लिए अगस्त 2020 में जारी किया था। जब उक्त चेक एक सितंबर, 2020 को बैंक में विरोधी पक्ष संख्या 2 द्वारा प्रस्तुत किया गया था, तो उसे एंडोर्समेंट ओवर अरेंजमेंट के साथ बाउंस कर दिया गया था। इसके अनुसरण में, उन्होंने एनआई अधिनियम द्वारा अनिवार्य रूप से साझेदारी फर्म और उसके एकमात्र मालिक काजल गर्ग को नोटिस जारी किया और जब भुगतान नहीं किया गया, तो उन्होंने न्यायालय के समक्ष शिकायत दर्ज की। 12 अगस्त, 2021 को आवेदक पवन गर्ग और काजल गर्ग को संबंधित अदालत ने एनआई अधिनियम की धारा 138 के तहत मालिक के रूप में तलब किया था।
इस आदेश को चुनौती देते हुए, आवेदक ने यह तर्क देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया कि वह फर्म एयरकॉन-गैलरी का मालिक, निदेशक, मालिक या अन्यथा नहीं है। आवेदक ने तर्क दिया कि फर्म एक एकल मालिक, काजल गर्ग, उनकी पत्नी द्वारा संचालित एक स्वामित्व वाली फर्म है और उसका स्वयं उक्त फर्म से कोई सरोकार नहीं है और उसे दबाव बढ़ाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से शिकायत में रखा गया है।
इस पृष्ठभूमि में न्यायालय ने कहा कि रिकॉर्ड में उपलब्ध कागजात के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से स्थापित है कि केवल काजल गर्ग मेसर्स एयरकॉन गैलरी की एकमात्र मालिक हैं और आवेदक - पवन गर्ग न तो मालिक, न सह-मालिक हैं और न प्राधिकृत अधिकारी या हस्ताक्षरकर्ता मालिक या पूर्वोक्त फर्म के प्रमुख अधिकारी है।
पीठ ने कहा, "यह स्थापित करने के लिए कोई कागज नहीं है कि आवेदक एक अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता, एजेंट या फर्म का सह-मालिक है। कानून की नज़र में पत्नी और पति की अलग-अलग संस्थाएं हैं। यह भी कोई मामला नहीं है कि पत्नी, एकमात्र फर्म के मालिक ने आवेदक द्वारा या उसकी ओर से हस्ताक्षरित चेक प्रदान किया था।" न्यायालय ने यह भी कहा कि एकमात्र मालिक काजल गर्ग, आवेदक की पत्नी ने चेक जारी किया था और आवेदक न तो गारंटर है और न ही अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता या उसकी पत्नी के एजेंट के रूप में कार्य किया है। इसलिए, अदालत ने कहा कि आवेदक, एक साझेदारी फर्म के एकमात्र मालिक के पति को एनआई अधिनियम की धारा 138 के तहत आरोपी के रूप में नहीं बुलाया जा सकता है।
नतीजतन, अदालत ने समन आदेश को रद्द कर दिया, जहां तक ​​यह आवेदक से संबंधित है।
केस टाइटलः पवन गर्ग बनाम यूपी राज्य व अन्य [Application U/S 482 No. - 28748 of 2022]
केस साइटेशन: 2023 लाइवलॉ (एबी) 133

26/03/2023

- Auther

राम , सीता और लक्ष्मण का सपना

पूर्णाहुति के पश्चात ऋषि पत्नी मंच पर खड़ी हो गईं ,

“ आप सब अतिथियों को प्रणाम करती हूँ और आभार व्यक्त करती हूँ कि आपने हमारे निमंत्रण का मान रखते हुए , दूर दूर से यहां पधारने का कष्ट किया , और हमारे आश्रम का आतिथेय स्वीकार किया। आज यज्ञ का सातवां तथा अंतिम दिवस है , पूर्णाहुति दी जा चुकी है , पिछले सात दिन दूर दूर से आये विद्व्तजन विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते रहे , जिन्हें आप सबने आदरपूर्वक सुना , अब समय है प्रश्न पूछने का। प्रश्न का अधिकार दिए बिना यह कार्यक्रम पूर्ण नहीं हो सकता। प्रश्न जानने की पहली सीढ़ी है , दूसरों के विचारों का आदर करना , आत्मिक विस्तार की दूसरी सीढ़ी है , उत्तर देना नए प्रश्नों की ओर ले जाने वाला अगला कदम है। इस अर्थ में यहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति स्वतंत्र है , प्रश्न पूछने के लिए ओर उत्तर देने के लिए भी , औऱ यही हमारे गुरुकुल का लक्ष्य है , हम जीवन में यह अनुभव कर सकें कि प्रत्येक मनुष्य किसी न किसी अर्थ में हमारा गुरु है , औऱ प्रत्येक गुरु शिष्य भी है। ”

ऋषि पत्नी ने यह कह कर अपना स्थान ग्रहण किया , कुछ पल तक उस वृक्षों से घिरी विस्तृत यञशाला में घिरी शांति , चढ़ते सूरज के साथ जंगल की चुप्पी को और भी गहरा करती रही । फिर पंद्रह वर्ष का एक तेजस्वी युवक खड़ा हुआ ,

“ मेरा नाम भास्कर है , मैं इसी गुरुकुल का शिष्य हूँ , औऱ मेरा प्रश्न राम से है , यद्यपि उन्होंने पिछले सात दिनों मेँ कोई उपदेश नहीं दिया , अपितु अपने भाई के साथ आश्रम की रक्षा का उत्तरदियत्व संभाला है, परन्तु उन्होंने उन सब विद्व्तजनों को सुना है , जिन्हें मैंने सुना है , औऱ मेरे भीतर जो प्रश्न जन्मा है , उसका उत्तर सम्भवतः उन्हीं के पास है , यदि वे आज्ञा दें तो मैं प्रश्न निवेदित करूं !”

राम ने अपना धनुषबाण साथ खड़ी सीता को दे दिया, औऱ स्वयं मंच पर आ गए।

सबको प्रणाम करने के पश्चात उन्होंने कहा , “ पूछो भास्कर , मैं यथासम्भव उत्तर देने का प्रयत्न करूँगा ।”

भास्कर ने प्रणाम करने के पश्चात कहा ,” राम वन मेँ आपकी विनम्रता , उदारता , करुणा , साहस की कथाएं प्रचलित हो रहीं हैं , यहां आपने सबको अपना समझा है , औऱ अपनी पत्नी तथा भाई के साथ अपनी कुटिया के द्वार सभी प्रार्थियों के लिए खोल दिए हैं , इसलिए यह अनुमान लगाना कठिन नहीं कि एक दिन आप योग्य राजा बनेंगे, परन्तु आपका जैसा मनुष्य हजारों वर्षों मेँ एक बार जन्म लेता है , परन्तु राज्य औऱ राजा तो निरंतर बने रहते हैं। नगरों मेँ रहने वाले साधारण जन , प्रायः सम्मानपूर्वक जीवन नहीं जी पाते। “

उत्तर देने से पूर्व राम की दृष्टि सीता औऱ लक्ष्मण की ओर गई और वे मुस्करा दिए ,

“ इस विषय पर हमारी प्रायः चर्चा होती है , और मैं तुम्हारी बात से सहमत हूँ, नगर प्रकृति से टूट जाता है , और नागरिकों मेँ धन जोड़ते चले जाने की लालसा जाग उठती है , एक वर्ग अधिक शक्तिशाली हो उठता है , और सारे नियम , कानून , वह अपने लाभ के लिए बनाता चला जाता है , मनुष्य ‘सामान्य ‘और ‘विशेष ‘हो उठते हैं। ”कुछ पल राम अपने चिंतन मेँ लीन प्रतीत हुए , फिर उन्होंने कहा , “ नगर मेँ मनुष्य का सामर्थ्य अर्थव्यवस्था से जुड़ा है , हम ऐसे कानून बना सकते हैं , जिसमें कोई व्यक्ति विशेष अपनी आवश्यकताओं से बहुत अधिक न पाए , और न ही कोई दीनहीन रह जाए। ”

“ परन्तु यदि मनुष्य को अपनी प्रतिभा और परिश्रम का उचित पुरस्कार नहीं मिलेगा , तो वह प्रयत्नशील नहीं रहेगा। ” किसी आचार्य ने कहा।

“ सीता तुम इसका उत्तर देना चाहोगी ?” राम ने सीता को देखते हुए कहा ।

सबकी दृष्टि सीता की ओर मुड़ गई , सीता राम के धनुषबाण को उठाये मंच पर आ गई , उनके तेज और आत्मविश्वास से यह स्पष्ट था कि वह स्वयं भी धनुर्धर हैं।

हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा ,
“ आचार्य , आज्ञा दें। ”

“ अवश्य देवी सीता , अपने दृष्टिकोण से हमें लाभान्वित करें ।”

“ आचार्य , धन की प्रप्ति मात्र परिश्रम से नहीं होती , वह होती है उचित अवसर तथा उचित ज्ञान से , नया ज्ञान पुराने का ऋणी होता है , और यह पुराना ज्ञान समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सम्पति होता है , और अनुकूल अवसर भी समाज के सभी भागों के प्रयत्न से धीरे धीरे तैयार होते हैं , इसलिए किसी को भी सीमा से अधिक धन संचय का अधिकार नहीं होना चाहिए। ”

“ उस सीमा का निर्णय कौन करेगा ? “ आचार्य ने पूछा।

“ उसका निर्णय आप विद्व्तजन और प्रजा के योग्य व्यक्ति करेंगे , वास्तव में लक्ष्मण इस चर्चा का भाग बनने के लिए उत्सुक है, नियम कैसे हों , यह समझने के लिए वे कई प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन कर रहे हैं ।” जैसे ही राम ने अपनी बात समाप्त की , सबकी दृष्टि एक पल के लिए स्वतः लक्ष्मण की ओर मुड़ गई , और लक्ष्मण ने जहाँ अपना धनुषबाण लिए खड़े थे , वहीं से हाथ जोड़ दिये ।

“ परन्तु राम कानून चाहे कितने भी श्रेष्ठ क्यों न बना दिए जाएँ , उनकी सफलता उनके पालन करने वालों पर निर्भर करेगी , और चरित्र की दृढ़ता का वचन कोई नहीं दे सकता। ” किसी किसान ने खड़े होकर हाथ जोड़ते हुए कहा।

“ इसका उत्तर भी देवी सीता देंगी। ” राम ने हाथ जोड़कर मुस्कराकर कहा , और सीता से धनुषबाण ले लिया।

सीता ने एक बार फिर से सभा को हाथ जोड़कर कहा , “ तो आवश्यकता है हम मनुष्य के आंतरिक निर्माण की प्रक्रिया को समझें , हमारी माताएं कर्मठ और स्नेहशील हों , मातृत्व का सम्मान हो , और मातायें पहले सात वर्ष अपने शिशु का लालन पालन स्वयं करें , हमारे शिशु कुछ वर्ष प्रकृति की गोद में विभिन्न कलाओं में पारंगत हों। समय के साथ अन्य व्यवसाय भी सीखें , इन सब में गुरु शिष्य के प्रति स्नेह बनाए रखें , शिक्षा मनुष्य के निर्माण का साधन है , इसका दान प्रतिदान इसी भाव से हो। मनुष्य का चरित्र स्नेह तथा ज्ञान से बनाया जा सकता है । “

प्रश्न सभी शांत हो गए , तो भोजन पश्चात ये तीनों कुटिया लौट आये , देखा तो भास्कर वहां पहले से ही उपस्थित है।

“ क्षमा चाहता हूँ राम , अभी मेरे प्रश्न समाप्त नहीं हुए। ”

“ हाँ पूछो , “ राम ने उसके लिए आसन बिछाते हुए कहा।

“ राम ,मैं ऋषिपुत्र हूं , वन मेरी माँ भी है और गुरू भी, यहाँ के झरनों ,पशु पक्षियों , बादलों की गड़गड़ाहट में संगीत को सुना है, अपने बच्चे को भोजन कराती मैना में नृत्य देखा है , प्रकृति के स्वयं को बार बार दोहराने में गणित को देखा है, यहाँ की वनस्पति , मिट्टी मेरी नस नस में बसी है , और जब मैं ध्यान में इन सबका चिंतन करता हूँ तो मानो ब्रह्मांड स्वयं अपने भेद खोलने लगता है, यहाँ हम तामसिक पर्वृतियों से दूर , ज्ञान की पिपासा में जीते हुए अपने जीवन का सुख पा जाते हैं , यहाँ कला, ज्ञान, शांति सब हैं , फिर नगर बसाकर जीवन और वातावरण को भ्रष्ट क्यों किया जाय ?”

“ इसका उत्तर तो तुम्हें इतिहास में ढूंढना होगा , मैं तो इतना जानता हूँ , कोई अदृश्य नियम इस प्रकृति को चला रहा है , और मनुष्य पल पल उसके अनुसार ढल रहा है , उसके वश में मात्र इतना है कि वह स्वयं को ब्रह्माण्ड से और समाज से जोड़े रखे , समाज का निर्माण जिन भी कारणों से हुआ हो , अब उसका लौट कर जाना असंभव है , परंतु नगर जनों को सहज होने का प्रयत्न करना चाहिये, इसीलिये सीता ने आरम्भिक शिक्षा वन में करने की बात कही थी ।”

“ जी , मुझे उत्तर मिल गया। ”

भास्कर चला गया , तो लक्ष्मण ने कहा , “ प्रश्नों के साथ जन्में हैं हम , और सुख सुविधाओं का मोह भी है , कभी तो ऐसा समाज बनेगा , जब दोनों में संतुलन होगा। ”

राम मुस्करा दिए , “ हाँ लक्ष्मण हम करेंगे ऐसे समाज का निर्माण। ”

आसमान में बादल घिर रहे थे , वे तीनों अपने विचारों के साथ , शांत बैठे थे।

📯हाईकोर्ट का सरकार को आदेश🌀वकील को किया गिरफ्तार, अब मिलेगा तीन लाख का मुआवजा📍बेंगलूरु. 📯कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक वकील की ...
14/03/2023

📯हाईकोर्ट का सरकार को आदेश

🌀वकील को किया गिरफ्तार, अब मिलेगा तीन लाख का मुआवजा

📍बेंगलूरु.

📯कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक वकील की पुलिस के हाथों पिटाई और बाद में गिरफ्तारी के मामले में पीड़ित को तीन लाख रुपए का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। मुआवजा राशि दोषी पुलिस अधिकारियों से वसूली जाएगी।

📯हाईकोर्ट के जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने टिप्पणी की कि जब राज्य सरकार या उसके अधिकारी लोगों से डरते हैं तो आजादी होती है, वहीं जब लोग राज्य या उसके कारिंदों से डरने लगें तो उसे अत्याचार कहा जाता है।

🕹️पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत

बेलतंगडी के पथिला गांव के वकील कुलदीप ने मारपीट और अपनी गिरफ्तारी के मामले में पुलिस सब इंस्पेक्टर सुथेश केपी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं होने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने डीजीपी को उन सभी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया है, जो याचिकाकर्ता पर अवैध गिरफ्तारी व कथित हमले के लिए जिम्मेदार हैं।

22/02/2023

Dr. Pramod Kumar Srivastava

प्रत्येक प्रकार की औपचारिक शिक्षा का उद्देश्य प्रत्येक शिक्षार्थी को यह अहसास कराने के लिये होनी चाहिए कि वास्तव में उसके इस जीवन का उद्देश्य क्या है? कि, इस मानव समाज को देने लायक़ प्रकृति ने उसको कौन सी क्षमता प्रदान की है? क्योंकि प्रकृति ने प्रत्येक मानव - स्त्री व पुरुष- को किसी न किसी प्रकार की क्षमता अवश्य प्रदान की है।

26/01/2023

संविधान के आधार स्तम्भ एकता, सद्भावना, समानता और सम्प्रभुता सदैव स्थिर व दृढ़ रहें।

आप सभी क्षेत्रवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

📢📢असम में आरोपी का घर ढहाने पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी📢📢📯 #कोर्ट_के_आदेश_बिना_तलाशी_नहीं_ले_सकते_बुलडोजर_कैसे_चलायाः  ...
22/11/2022

📢📢असम में आरोपी का घर ढहाने पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी📢📢

📯 #कोर्ट_के_आदेश_बिना_तलाशी_नहीं_ले_सकते_बुलडोजर_कैसे_चलायाः #जज

📯विभिन्न राज्यों में शुरुआती जांच के दौरान ही आरोपियों के घर गिराने के बढ़ते चलन पर गुवाहाटी हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पूछा, यह किस न्यायशास्त्र में लिखा है कि अपराध को जांच के लिए, पुलिस बिना किसी आदेश आरोपी के घर पर बुलडोजर चला सकती है? बिना कोर्ट के आदेश के तो आप किसी के घर की तलाशी भी नहीं ले सकते।

📯चीफ जस्टिस आरएम छाया और जस्टिस सौमित्र सैकिया की थाने में आग लगाने के आरोपियों के घर बुलडोजर से गिराने के मामले की स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही थी। चीफ जस्टिस ने मौखिक टिप्पणी की, 'आप एसपी हो सकते है, आईजी, डीआईजी हो सकते हैं। लेकिन आपको कानून के दायरे में काम करना होता है। सिर्फ इसलिए कि आप पुलिस प्रमुख हैं, किसी का घर नहीं तोड़ सकते आपराधिक कानून प्रक्रिया अनुमति नहीं देती। अनुमति दी जाए तो देश में कोई सुरक्षित नहीं है।

फिल्मों में ऐसा होता है ... पर मैंने तो इसे रोहित शेट्टी की फिल्म में भी नहीं देखा: चीफ जस्टिस

 #हाईकोर्ट का अहम फैसला #मामला_कोर्ट_में_तो_संपत्ति_बेचने_पर_उसकी_रजिस्ट्री_स्वतः_शून्य📢📣📣जबलपुर. हाईकोर्ट ने सम्पत्ति स...
22/11/2022

#हाईकोर्ट का अहम फैसला

#मामला_कोर्ट_में_तो_संपत्ति_बेचने_पर_उसकी_रजिस्ट्री_स्वतः_शून्य

📢📣📣जबलपुर. हाईकोर्ट ने सम्पत्ति से जुड़े प्रकरण में अहम आदेश पारित कर कहा कि सिविल कोर्ट में लम्बित रहने के दौरान विवादित सम्पत्ति बेची जाती है, तो उसकी रजिस्ट्री स्वतः शून्य मानी जाएगी। सम्पत्ति विवाद के एक मामले में जस्टिस अरुण कुमार शर्मा की एकलपीठ ने ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट की धारा 52 की विस्तृत व्याख्या करते हुए उक्त नजीर पेश की। कोर्ट ने कहा कि ऐसी सम्पत्ति के विक्रय में उक्त प्रावधान पूरी तरह से लागू होता है। इस मत के साथ हाईकोर्ट ने सिविल कोर्ट के उस फैसले को निरस्त कर दिया, जिसमें प्रदीप चौकसे और पुष्पा चौकसे के पक्ष में डिक्री जारी की थी।

📣📣कोर्ट ने अविनाश कुमार राय की अपील को स्वीकार कर उसके पक्ष में डिक्री पारित करने के निर्देश दिए। अपील में कहा गया कि नेपियर टाउन में एक अचल सम्पत्ति का विवाद सिविल कोर्ट में लम्बित था। अधिवक्ता सुशील तिवारी ने कोर्ट को बताया कि मामला लम्बित रहने के दौरान डॉ. छाया राय ने विवादित सम्पत्ति चौकसे दम्पती को बेच दी थी।

#वकील

जानसन बेबी पाउडर बनेगा पर बिकेगा नहीं :  #बांबे_हाई_कोर्ट  🔔बांबे हाई कोर्ट ने अमेरिकी कंपनी जानसन एंड जानसन बेबी पाउडर ...
20/11/2022

जानसन बेबी पाउडर बनेगा पर बिकेगा नहीं : #बांबे_हाई_कोर्ट

🔔बांबे हाई कोर्ट ने अमेरिकी कंपनी जानसन एंड जानसन बेबी पाउडर के नमूने की नए सिरे से जासं, सोलन: केंद्रीय दवा नियंत्रक जांचने के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार के आदेश के अनुरूप इस कंपनी को उत्पाद के उत्पादन की दवाओं में से 50 के सैंपल फेल हो गए इजाजत तो रहेगी लेकिन वह इसकी बिक्री नहीं कर सकेंगे।

🔔जस्टिस एसवी गंगापुरवाला व एसजी डिगे की खंडपीठ ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को बुधवार को निर्देशित किया कि वह तीन दिनों के अंदर मुंबई के मुलुंड स्थित फैक्ट्री से नए सैम्पल लेने को कहा है। इन नमूनों को तीन लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा जिसमें से दो सरकारी और एक निजी लैब है। यह सभी नमूने सेंट्रल ड्रग टेस्टिंग लेबोरेट्री वेस्ट जोन, एफ़डीए लैब और इंटरटेक लेबोरेट्री को भेजा जाएगा। याचिकाकर्ता को सरकार के जरिये बेबी पाउडर की बिक्री और वितरण करने से रोका गया है। कंपनी को इस आदेश का पालन करना होगा। हाई कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 30 नवंबर को करेगा।

🔔कंपनी ने राज्य सरकार के दो आदेशों को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। 15 सितंबर के आदेश में कंपनी का लाइसेंस रद करने का निर्देश दिया था। 20 सितंबर के दूसरे आदेश में तत्काल कंपनी के बेबी पाउडर के उत्पादन को जारी रखने को मंजूरी देते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है।

Address

2/327-B, Viram Khand, Gomti Nagar
Lucknow
226010

Telephone

+917392880207

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when La Justicia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to La Justicia:

Share

Category