Anoop Nagal

Anoop Nagal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anoop Nagal, Lawyer & Law Firm, Lalitpur, Lalitpur.

वज्रपात से वचाव के उपाय और प्रशिक्षण हेतु जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया वज्रपात सुरखा रथएलईडी वैन, नुक्कड़ ना...
04/08/2025

वज्रपात से वचाव के उपाय और प्रशिक्षण हेतु जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया वज्रपात सुरखा रथ
एलईडी वैन, नुक्कड़ नाटक और जनचौपाल के माध्यम से बताये जायेंगे वज्रपात/आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय
जनपद के 4 ग्रामों में 5 से 11 अगस्त तक भ्रमण करेगा वज्रपात सुरक्षा रथ

ललितपुर। जनपद में वज्रपात/आकाशीय बिजली से बचाव व जनजागरुकता हेतु भारत सरकार/एनडीएमए के द्वारा वज्रपात सुरक्षा रथ और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाएगा, जिस हेतु सोमवार को जिलाधिकारी श्री अमनदीप डुली ने कलैक्ट्रेट परिसर से वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह सुरक्षा रथ 5 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक जनपद के 4 ग्रामों एरा, अनौरा, सैदपुर और कुम्हैड़ी में भ्रमण करेगा और चौपालों का आयोजन भी किया जाएगा।
बताया गया कि 5 अगस्त को ग्राम एरा, 6 अगस्त को अनौरा, 7 और 8 अगस्त को सैदपुर तथा 11 अगस्त को कुम्हैड़ी के विद्यालयों/सचिवालयों में प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक वज्रपात से बचाव हेतु जनचौपालों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जागरुकता दल के सदस्यों के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जनसमूह को आपदाओं से बचाव हेतु प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश निर्गत किये हैं कि वे निर्धारित दिनांक को जागरुकता दल को अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगेे और जनचौपाल के दौरान उपस्थित रहेंगे।

04/08/2025

राजनीतिक प्रक्रिया शुरू bjp बनाम sp
ललितपुर की राजनीति.........?

03/08/2025
03/08/2025

कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त को एक अदद लाइसेन्सी रिवाल्वर 32 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।
अभियुक्त के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी प्रचलित ।

ललितपुर (दिव्य पहल) :- अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हर्ष फायरिंग करने के वीडियो का त्वरित रूप से संज्ञान लेकर कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0 868/2025 धारा 125 BNS , 30(A) Act & 7 CLA Act पंजीकृत कर , अभियुक्त नरेंद्र जैन कड़ंकी उर्फ पहलवान पुत्र शीलचन्द्र जैन उम्र करीब 48 वर्ष निवासी वाटर वाक्स के सामने कोतवाली व जनपद ललितपुर को मय लाइसेन्सी रिवाल्वर के कैलगुवां चौराहा ललितपुर से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त नरेन्द्र जैन उपरोक्त के उक्त लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित है । अभियुक्त नरेंद्र जैन उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये, न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
घटना का विवरण- दिनांक 01.08.2025 सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति के हर्ष फायरिंग करने के सम्बन्ध में वीडियो संज्ञान में आया था ।
उक्त वीडियो के आधार पर तत्काल कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान कर, अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मय लाईसेन्सी रिवाल्वर के नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता व उम्र
नरेंद्र जैन कड़ंकी उर्फ पहलवान पुत्र शीलचन्द्र जैन उम्र करीब 48 वर्ष निवासी वाटर वाक्स के सामने कोतवाली व जनपद ललितपुर ।
बरामदगी का विवरण- एक अदद 32 बोर लाइसेन्सी रिवाल्वर

Address

Lalitpur
Lalitpur
284403

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anoop Nagal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share