23/12/2022
बरसो की मोहब्बत अगर पल में बिछड़ जाए तो क्या होता है। अगर आंखों में सँजोये सपने एक पल में बिखर कर टूट जाये तो क्या होता है अगर रोज़ आपसे बाते करने वाला आपके गले लग कर रोने वाला,आपके बुझे हुए चेहरे को देखकर आपका दर्द समझ जाने वाला अगर अचानक बोल दे कि अब आपसे बात करने का जी नही करता अब आपके होने और न होने से कोई फर्क नही पड़ता है तो मेरे यार जान निकल जाती है ऐसा लगता है कि दिल धक से करके रुक गया और जैसे अब दुनिया मे कुछ रखा ही नही है तुम्हारे जाने के बाद मैं तुम्हारे लौटने के इंतजार में रहता हूं तुम सांस की तरह आते जाते भी रहते हो लेकिन अब तुम बदल चुके थे और अब दूसरे लोग तुम्हारे ज़ेहन में बस गए है या में यादासात से दूर
लेकिन जब ये दिल बस तुम्हारे लिए ही बना है तो तुमसे बात करना तो बनता हैं तुझे खत लिखना तो बनता है न मेरे यार.
मैंने तुम्हें मेसेज किया तुमने हमेशा की तरह वैसे ही मेरा हाल पूछा मगर अपना हाल नही बताया जवाब भी यू मिले जैसे हर जवाब के रहा हो बस करो और सवाल ना करो तुमने एक पल में ही जवाब दे दिया कि अब मन नही करता मैं भी तो टूटा ना तुम्हारे जाने के बाद लेकिन अब और टूटना बाकी हैं सुना टूटने के बाद और खूबसूरत इमारत बनती हैं जिन आंखों ने महीनों तुम्हारे आने की आस में रातें नही पूरी की उनसे निकले आंसुओ ने मुझे भीतर से हिला दिया मैं अब दर्द सहने की क्षमता रखने लगा हूँ लेकिन दर्द तो होता ही है मेरे यार खैर अब तुम्हे आगे की ज़िंदगी की शुभकामनाएं लेकिन मेरे मैसेज बॉक्स में जो हजारों बाते पड़ी हैं तुम्हारी उनसे निजात केसे मिलेगी तुम तो हाजिर जवाब हो कह दोगी डिलीट कर दो मगर हर जगह डिलीट ऑप्शन काम नही करता
क्योंकि तुमसे रिश्ता खत्म नही हो रहा बस थोड़ी दूरी हो रही इसे अच्छा होता तुम थोड़ी देरी कर लेती