Nawada Kosi

Nawada Kosi कोसी, नवादा
सच्चाई की पुकार,
कोसी की आवाज़!

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्यार के खातिर अपने पति, हंसते-खेलते परिवार और...
05/08/2026

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्यार के खातिर अपने पति, हंसते-खेलते परिवार और घर को छोड़ने वाली एक विवाहिता की उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शव को ट्रॉली बैग में ठूंस दिया और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया।
​मृतका की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है।
​📌 घटनाक्रम: प्यार से लेकर दर्दनाक अंत तक
​दो साल पहले शुरुआत: सिउर गांव की विवाहिता छोटी कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही ऋषभ कुमार के साथ शुरू हुआ।
​घर से फरार: प्यार के जुनून में उसने समाज और परिवार की परवाह किए बिना अपने पति का घर छोड़ दिया और ऋषभ के साथ भाग निकली। परिजनों ने तब रोह थाने में अपहरण की प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कराई थी।
​दमन में ठिकाना: दोनों केंद्र शासित प्रदेश दमन पहुंचे, जहां एक किराए का कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे।
​निर्मम हत्या: आपसी विवाद के चलते ऋषभ ने छोटी की हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए शव को एक बड़े ट्रॉली बैग में बंद कर दिया।
​कमरे से बदबू और खुलासा: आरोपी बैग को ठिकाने लगाने में सफल नहीं हो पाया और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। कई दिनों बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
​शव बरामद: दमन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा और बैग से छोटी का सड़ा-गला शव बरामद किया।
​परिजनों को सूचना: दमन पुलिस द्वारा नवादा पुलिस के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य दमन के लिए रवाना हो चुके हैं।
​🚨 पुलिस की कार्रवाई
​इस सनसनीखेज वारदात के बाद सिउर गांव में कोहराम मच गया है। फिलहाल दमन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी ऋषभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि इस खौफनाक वारदात के पीछे की असल वजह क्या थी और इसे किस तारीख को अंजाम दिया गया।

नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र स्थित तुर्कवन गाँव का रहने वाला सतीश कुमार अबू धाबी में एक कंपनी में मशीन टूल ऑपरेटर के ...
27/07/2026

नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र स्थित तुर्कवन गाँव का रहने वाला सतीश कुमार अबू धाबी में एक कंपनी में मशीन टूल ऑपरेटर के रूप में काम करता है। वह 22 जुलाई को पटना एयरपोर्ट से अहमदाबाद के रास्ते अबू धाबी के लिए रवाना हुआ था। सतीश अपने साथ अबू धाबी में रह रहे दोस्तों के लिए मशहूर रसकदम मिठाई लेकर जा रहा था, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह मिठाई उसके लिए बड़ी मुसीबत बन जाएगी।
अबू धाबी एयरपोर्ट पहुँचते ही चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सतीश को हिरासत में ले लिया। असल में, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पोस्ता दाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है और वहाँ के कड़े कानूनों के तहत इसे नशीले पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है। रसकदम मिठाई के ऊपर पोस्ता दाना लगा होने के कारण ही सतीश को पकड़ा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुर्कवन स्थित उसके घर पर सन्नाटा पसर गया है और परिजन बेहद चिंतित हैं। परिजनों का कहना है कि सतीश को इस नियम की जानकारी नहीं थी और उसने अनजाने में यह गलती की है। फिलहाल, परेशान परिजनों ने सतीश की सुरक्षित रिहाई के लिए उसकी कंपनी के अधिकारियों और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
#पोस्तादाना

26/07/2026

नवादा के कुछ कथित पत्रकार खबर दिखाने के नाम पर सिर्फ हिंदू मुस्लिम' का जहर घोल रहे हैं इन्हें लोकतंत्र का चौथा स्तंभ समझने की भूल कतई न करें।ये समाज को जोड़ने वाले नहीं बल्कि अपनी TRP के लिए भड़काने वाले दलाल हैं
​इनके चेहरों को अच्छी तरह पहचान लीजिए अगर आज आपने इस घटिया और सस्ती पत्रकारिता का बहिष्कार नहीं किया तो ये आपके शांत समाज को नर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ऐसे आस्तीन के सांपों से होशियार रहिए।
और हाँ अभी भी सुधार जाए वरना अगले बार चेहरा और माइक के साथ पोस्ट करना पड़ जाएगा।

16/07/2026
14/07/2026

सबको पता है कि कोसी से कोडरमा की दूरी लगभग 80 किलोमीटर मानी जाती है लेकिन अगर मैं कहूँ कि यह दूरी सिर्फ़ 25 किलोमीटर हो ...
14/07/2026

सबको पता है कि कोसी से कोडरमा की दूरी लगभग 80 किलोमीटर मानी जाती है लेकिन अगर मैं कहूँ कि यह दूरी सिर्फ़ 25 किलोमीटर हो सकती हैतो शायद पहली नज़र में यक़ीन करना मुश्किल होगा कई लोग कहेंगे कि जब नवादा से कोडरमा की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है तो फिर कोसी से सिर्फ़ 25 किलोमीटर कैसे संभव है?
यक़ीन मानिए यह पूरी तरह संभव है बस ज़रूरत है सही जानकारी सही योजना और उसे समझाने वाले एक स्पष्ट रोडमैप की।
मैं बहुत जल्द एक विस्तृत रोडमैप लेकर आ रहा हूँ जिसमें चरणबद्ध तरीके से बताया जाएगा कि किस तरह उचित सड़क संपर्क और नई कनेक्टिविटी के माध्यम से कोसी से कोडरमा की प्रभावी दूरी लगभग 25 किलोमीटर तक लाई जा सकती है इंतज़ार कीजिए जल्द ही हर सवाल का जवाब तथ्यों और नक्शों के साथ मिलेगा।

13/07/2026

क्या कोसी में रेलवे लाइन बन सकता है कभी।

12/07/2026

#कोसिरुखी_मांगे_रेल_कनेक्टिविटी

11/07/2026

#कोसी

Address

Kandivali West

Telephone

+917369856749

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nawada Kosi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category