07/06/2026
SSP जौनपुर का थाना शाहगंज में औचक निरीक्षण: अपराधियों के खिलाफ 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत गैंगस्टर और जिला बदर की कार्रवाई के कड़े निर्देश!
🚨 जौनपुर पुलिस मुस्तैद: अपराधियों पर टूटेगा 'वज्रपात'!
आज दिनांक 06.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा थाना शाहगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कप्तान महोदय ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना और हवालात की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव व पेंडिंग मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
⚡ अपराधियों की अब खैर नहीं!
निरीक्षण के बाद सर्किल शाहगंज के क्षेत्राधिकारी और सभी थाना प्रभारियों के साथ हुई अहम बैठक में SSP महोदय ने
सख्त लहजे में निर्देश दिए:
'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत मनबढ़ और दुस्साहसी अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए।
जघन्य अपराधियों पर गुण्डा एक्ट, जिला बदर और गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोरतम विधिक कार्रवाई हो।
कुख्यात अपराधियों को माफिया घोषित कर उनके गैंग को DCRB में पंजीकृत किया जाए।
जौनपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।