08/02/2026
*हिस्ट्रीशीटर पर हमला करने का आरोप: जौनपुर में महिलाओं-बच्चों से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना*
जौनपुर जिले के मीरापुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां *हिस्ट्रीशीटर सूबेदार सिंह पर अपने साथियों के साथ एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप* लगा है। पीड़ित परिवार का दावा है कि यह पूरी घटना घर में लगे *CCTV कैमरे में रिकॉर्ड* हो गई है, जिसमें महिलाओं और बच्चों के साथ भी बेरहमी से मारपीट होती दिखाई दे रही है।
पीड़ित *अनुज सिंह उर्फ मोनू* उनके छोटे भाई *संतोष सिंह (बच्चा)* और उनके बुजुर्ग पिता *मान सिंह* को गंभीर चोटें आई हैं। तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से *दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर* किया गया है।
परिवार का आरोप है कि *सूबेदार सिंह हाल ही में जेल से छूटकर आया है* जिसे पूर्व में *ज्योतिषी हत्याकांड* में *जिला जज जौनपुर द्वारा आजीवन कारावास की सजा* सुनाई गई थी। पीड़ितों के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद वह और उसके कथित साथी लगातार *धमकियां दे रहे थे।*
पीड़ित परिवार ने यह भी दावा किया है कि आरोपित के पास *कई हथियार* हैं, जिनमें *कुछ अवैध हथियार* भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पीड़ित *मोनू सिंह* ने प्रशासन से *CCTV फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच* और आरोपितों के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई* की मांग की है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि *मामले की जांच की जा रही है* और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #जौनपुर viralvideoシ jaunpuruttarpradesh jaunpurcity police jaunpur UP Police Jaunpur Police