27/02/2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार जिला प्राधिकार कार्यालय हेतु जमुई जिले में कुल 100 पारा विधिक सेवक (PLV) का चयन किया जाना है। इसके हेतु सूचना कार्यालय द्वारा जारी कर दी गई है। विस्तृत जानकारी जिला प्राधिकार कार्यालय की सूचना पट्ट तथा ईकोर्ट्स जमुई के वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह है कि नालसा की पारा विधिक सेवक योजना के अनुरूप विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन हेतु स समय आवेदन फॉर्म भर कर कार्यालय मैं हाथों हाथ या निबंधित डाक से दिनांक 20/03/2023 तक जमा करें।