07/06/2025
ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर आज़ाद एडवोकेट्स परिवार ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं।
हर व्यक्ति के जीवन में आए खुशियों की बहार - यही है ईद का पैगाम
ईद की मुबारकबारद दी मोहम्मद कलीम आज़ाद (संपादक, ऐलान-ए-जंग न्यूज़), एडवोकेट मोहम्मद रफीक आज़ाद, एडवोकेट अमीना खातून आज़ाद (सदस्य, वक्फ़ ट्रिब्यूनल, जालंधर डिवीजन, पंजाब सरकार) और एडवोकेट मोहम्मद अली आज़ाद ने।
जालंधर ऐलान-ए-जंग न्यूज़:- जालंधर से आज़ाद एडवोकेट्स परिवार ने समस्त भारतवासियों को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद दी है।
परिवार ने कहा कि ईद खुशियों और समर्पण का त्योहार है, और वे खुदा से दुआ करते हैं कि यह दिन पूरे देश और प्रदेश में सुख, शांति और उल्लास लेकर आए।
उन्होंने कहा, "हर व्यक्ति खुशी में झूम उठे, और देश में हमेशा प्रेम, शांति और भाईचारा बना रहे।"
मुस्लिम, हिंदू, सिख, ईसाई—सभी एक हैं, हम सब भाई-भाई हैं, क्योंकि हमारा देश मिल-जुलकर रहने की सीख देता है।
परिवार का कहना है कि "हमें अपने परिवार और अपने देश से एक जैसी मोहब्बत करनी चाहिए।"
उन्होंने यह भी कहा कि "हर भारतीय के दिल में देशभक्ति और देश के लिए मर मिटने का जज़्बा होना चाहिए।"
यदि कोई हमारे देश की तरफ बुरी नज़र डालेगा, तो हम उसे कभी बख्शेंगे नहीं।
परिवार ने कहा कि "इन सभी बातों से यही साबित होता है कि हम अपने मुल्क और अपनी मिट्टी से बेइंतिहा मोहब्बत करते हैं।"
यही असली ईद-उल-अजहा है, जो हमें सिखाती है कि हम एक-दूसरे के लिए कुर्बानी देने को तैयार रहें।
इस अवसर पर परिवार ने हज़रत इब्राहीम अली सलाम के त्याग का ज़िक्र करते हुए कहा कि खुदा ने उनसे कहा कि जिसे तुम सबसे अधिक चाहते हो, उसे मेरी राह में कुर्बान करो।
इब्राहीम अली सलाम ने खुदा के हुक्म को मानते हुए अपने सबसे प्यारे को कुर्बान करने का फ़ैसला लिया, और इस इम्तिहान में सफल हुए।
खुदा ने उन्हें सराहा और नबियों की फेहरिस्त में शामिल किया।
परिवार ने कहा कि कुर्बानी की यह परंपरा आज तक जारी है और आगे भी चलती रहेगी।
आज़ाद एडवोकेट्स परिवार की तरफ से पूरे भारतवासियों को, विशेष रूप से पंजाब और जालंधर के निवासियों को, ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद।