Lawyers & Advocates

Lawyers & Advocates I will be happy to help you

21/08/2025
पत्नी यदि बिना पर्याप्त कारण अथवा वैध आधार के अपने पति से पृथक निवास करती है, तो यह तथ्यात्मक निष्कर्ष है—पत्नी द्वारा द...
21/08/2025

पत्नी यदि बिना पर्याप्त कारण अथवा वैध आधार के अपने पति से पृथक निवास करती है, तो यह तथ्यात्मक निष्कर्ष है—पत्नी द्वारा दहेज की माँग के संबंध में शारीरिक एवं मानसिक क्रूरता के आरोपों को प्रमाणित करने में असफल रहने के कारण, वह आधारहीन सिद्ध हुए—इसके अतिरिक्त, इनकम-एफिडेविट में अपनी वास्तविक आय को छिपाने के कारण, न्यायालय द्वारा पत्नी के विरुद्ध प्रतिकूल अनुमान (adverse inference) लिया जाना न्यायसंगत है और यह निष्कर्ष निकाला गया कि पत्नी स्वयं अपना भरण-पोषण करने में सक्षम है—फलतः उसे भरण-पोषण भत्ता प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं है—हस्तक्षेप के लिए कोई आधार न होने से, पुनरीक्षण वाद निरस्त किया जाता है।

भारतीय दण्ड संहिता, 1860—धारा 406 एवं 420—आपराधिक न्यासभंग एवं धोखाधड़ी—मौखिक विक्रय अनुबंध—सिविल विवाद को आपराधिक स्वरू...
22/07/2025

भारतीय दण्ड संहिता, 1860—धारा 406 एवं 420—आपराधिक न्यासभंग एवं धोखाधड़ी—मौखिक विक्रय अनुबंध—सिविल विवाद को आपराधिक स्वरूप देना—विधिक प्रक्रिया का दुरुपयोग—प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) निरस्त—प्रथम सूचना रिपोर्ट में आरोप था कि अभियुक्तगण ने संपत्ति विक्रय हेतु मौखिक रूप से सहमति दी थी, किंतु विक्रय निष्पादित नहीं किया गया—बाद में वादी द्वारा दायर दीवानी वाद में यह स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया कि उक्त लेन-देन एक निश्चित प्रतिफल पर आधारित था—प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं सिविल वाद-पत्र (plaint) के बीच विरोधाभास यह दर्शाता है कि एक पूर्णतः दीवानी प्रकृति के विवाद को दुर्भावनापूर्ण ढंग से आपराधिक मुकदमेबाजी का रूप दे दिया गया—एक मूलतः दीवानी विषयक विवाद में आपराधिक कार्यवाही विधिक प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग है—अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं हिरासत, जबकि न तो कोई आपराधिक आशय सिद्ध हुआ और न ही कोई धोखाधड़ीपूर्ण प्रलोभन, पुलिस तंत्र के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है—प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं उसपर आधारित समस्त कार्यवाहियाँ, आपराधिक विधि के दुरुपयोग के आधार पर निरस्त की जाती हैं—परिवादी पर ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) का जुर्माना लगाया जाता है जो कि दुर्भावनापूर्ण एवं उत्पीड़क मुकदमेबाजी के दण्ड स्वरूप है—अपील स्वीकृत।

बलात्कार का अपराध—विवाह का वादा—प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने में 13 महीने की अत्यधिक देरी हुई, जिससे मामले पर संदेह उत्...
28/06/2025

बलात्कार का अपराध—विवाह का वादा—प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने में 13 महीने की अत्यधिक देरी हुई, जिससे मामले पर संदेह उत्पन्न हुआ—पीड़िता ने आरोपी के साथ लंबे समय तक संबंध बनाए रखे, जिनमें सहमति से शारीरिक संबंध भी शामिल थे, जबकि वह पहले से विवाहित थी—केवल प्रेम संबंध में निराशा को बलात्कार के आरोप का आधार नहीं बनाया जा सकता—इस निर्णय में यह सिद्धांत दोहराया गया कि बलात्कार कानूनों का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए—संबंधों के बिगड़ने को आपराधिक मुकदमे का आधार नहीं बनाया जा सकता—बलात्कार से संबंधित प्रावधानों का गलत उपयोग अदालतों पर भार डालता है और निर्दोष व्यक्ति की पहचान को धूमिल करता है—हर विवाह के वादे का टूटना, झूठा वादा कर बलात्कार की श्रेणी में नहीं आता—इसलिए, आपराधिक कार्यवाही रद्द की जाती है—अपील स्वीकृत की जाती है।

चैक अनादरण—दोषमुक्ति के विरुद्ध अपील—शिकायतकर्ता, जो एक युवा छात्र है और जिसकी आय का कोई स्रोत नहीं है, ऋण के अस्तित्व क...
27/02/2025

चैक अनादरण—दोषमुक्ति के विरुद्ध अपील—शिकायतकर्ता, जो एक युवा छात्र है और जिसकी आय का कोई स्रोत नहीं है, ऋण के अस्तित्व को साबित करने में असफल रहा—शिकायतकर्ता ऋण के स्रोत और दिए जाने की तिथि बताने में असफल रहा और शिकायतकर्ता के पिता ने साक्ष्य शपथपत्र में ऋण की तिथि के बारे में अनभिज्ञता को स्वीकार किया—एन०आई०एक्ट की धारा 138 के मुकद्दमे में आरोपी के पास दो विकल्प उपलब्ध होते हैं (i) यह साबित करना कि शिकायतकर्ता के ऊपर कोई ऋण या दायित्व मौजूद नहीं है (ii) मामले की विशेष परिस्थितियों के तहत, दायित्व की गैर-मौजूदगी इतनी संभव है कि एक समझदार व्यक्ति यह मान ले कि कोई दायित्व और ऋण आरोपी पर होना संभव नहीं है—सिर्फ चेक पर हस्ताक्षर स्वीकार करना, देनदारी (liability) साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं—दोषमुक्ति का आदेश कायम रखा जाता है।

चेक अनादरण—हस्ताक्षर विवादित—हस्तलिपि विशेषज्ञ से चैक पर हस्ताक्षर की जाँच हेतु आवेदन—न्यायहित में ऐसे अनुरोधों को स्वीक...
19/01/2025

चेक अनादरण—हस्ताक्षर विवादित—हस्तलिपि विशेषज्ञ से चैक पर हस्ताक्षर की जाँच हेतु आवेदन—न्यायहित में ऐसे अनुरोधों को स्वीकार करने के लिए मजिस्ट्रेट धारा 243(2) के तहत सक्षम—विवादित चेक को हस्तलिपि विश्लेषण के लिए भेजने से इनकार करना आरोपी को शिकायतकर्ता के साक्ष्य का खंडन करने का अवसर देने से वंचित करता है, जिससे निष्पक्ष सुनवाई के सिद्धांत का उल्लंघन होता है—चेक को विशेषज्ञ विश्लेषण के लिए भेजने से शिकायतकर्ता को कोई हानि नहीं पहुँचेगी—निष्पक्ष सुनवाई के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए विचारण न्यायालय को हस्तलिपि जाँच की अनुमति देने का निर्देश दिया जाता है—याचिका स्वीकार की जाती है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ०आई०आर०) में देरी और एफ०आई०आर० को मजिस्ट्रेट के पास भेजने में विलम्ब का प्रभाव—एक आपराधिक मामले म...
02/01/2025

प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ०आई०आर०) में देरी और एफ०आई०आर० को मजिस्ट्रेट के पास भेजने में विलम्ब का प्रभाव—एक आपराधिक मामले में एफ०आई०आर० दर्ज करने में देरी अभियोजन पक्ष की विश्वसनीयता और प्रस्तुत साक्ष्यों की प्रामाणिकता पर गंभीर संदेह उत्पन्न करता है—एफ०आई०आर० एक महत्वपूर्ण साक्ष्य है जो मौखिक गवाही की पुष्टि करती है और गवाहों के बयानों की स्वाभाविकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है—एफ०आई०आर० दर्ज कराने में हुए विलम्ब से उसकी विकृति, या जानबूझकर गढ़ी गई कहानियों की संभावना बढ़ जाती है—दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 157, पुलिस द्वारा शीघ्र कार्रवाई को अनिवार्य बनाती है ताकि एफ०आई०आर० में तथ्यों को गढ़े जाने से बचाया जा सके और उस पर न्यायिक निगरानी सुनिश्चित की जा सके—एफ०आई०आर० दर्ज करने या मजिस्ट्रेट को भेजने में अकारण देरी अभियोजन पक्ष के दृष्टिकोण पर संदेह उत्पन्न करती है जिससे अभियुक्त को संदेह का लाभ मिलता है—दं०प्र०सं० की धारा 157 में "तुरंत" शब्द पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करता है—वर्तमान मामले में, अभियोजन पक्ष एफ०आई०आर० दर्ज करने और पुलिस द्वारा एफ०आई०आर० मजिस्ट्रेट को भेजने में हुई देरी के लिए उचित स्पष्टीकरण देने में विफल रहा जिससे अभियोजन पक्ष की कहानी पर संदेह उत्पन्न हुआ—नतीजतन, विचारण न्यायालय के निर्णय को रद्द किया जाता है—अभियुक्तगण को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया जाता है।

वैवाहिक क्रूरता और दहेज की माँग के अस्पष्ट आरोप और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग—पत्नी द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न,...
08/12/2024

वैवाहिक क्रूरता और दहेज की माँग के अस्पष्ट आरोप और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग—पत्नी द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, दहेज की माँग और आपराधिक धमकी के आरोप अस्पष्ट थे, जिनमें समय, तारीख या स्थान का कोई विशेष विवरण नहीं था—ऐसे बेबुनियाद और अस्पष्ट आरोपों के आधार पर मुकदमा चलाना न्यायसंगत नहीं है—ठोस विवरणों की अनुपस्थिति के कारण आरोप अप्रमाणित हो जाते हैं—यह मामला विवाहित महिला और उनके परिवारों द्वारा ससुराल वालों को अनुचित दबाव डालने, भरण-पोषण धनराशि की माँग करने या संपत्ति हड़पने के लिए फँसाने की प्रवृत्ति को दर्शाता है—इस मामले में, पत्नी ने नौ अभियुक्तों को अनावश्यक रूप से फँसाया है—यह मामला बदले की भावना से प्रेरित है और सुप्रीम कोर्ट के स्टेट ऑफ हरियाणा बनाम चौधरी भजन लाल, 1992 AIR(SC) 604 के तहत क्लॉज (e) और (g) के अंतर्गत आता है—अतः याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही विखण्डित की जाती है।

Address

Office:/B-8 , Cross Mall Road , Central Spine , Vidhyadhar Nagar
Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lawyers & Advocates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share