Advocate Kapil

Advocate Kapil Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Advocate Kapil, Lawyer & Law Firm, 187, Barodia Scheme, Banipark, Jaipur.

07/10/2025

पहले स्कूल में दुर्घटना, अब अस्पताल में आग, जांच समिति बैठेगी और रिजल्ट आएगा तकनीकी कारण, जिम्मेदारी किसी की नहीं, कुछ लोगों का ट्रांसफर कर खाना पूर्ति हो जाएगी। थोड़ा मुआवजा देकर सभी बैंक जायेंगे।क्या पूरी सरकार में किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए ?साथियों पूरा सिस्टम ही बदलना पड़ेगा, पदों पर बैठे लोगों को जिम्मेदारी लेनी ही पड़ेगी। जवाबदेही तय होने ही जनसेवा सच्ची होगी। पीपल्स ग्रीन पार्टी ही सिर्फ व्यवस्था मैं जवाबदेही का कानून लगाने की बात करती है। जिम्मेदार पदों पर बैठकर सरकारी वेतन लेनेवाले कुछ भी कर के कब तक बचते रहेंगे? सिर्फ अपना घर ही दिखेंगेतो पड़ोसी के घर मैं लगी आग को आप तक आते देर नहीं लगेगी। जवाबदेही कानून लागू करवाने मैं हमारा साथ दीजिए।
हर department से हर पद तक हर व्यक्ति की accountbility फिक्स होनी चाहिए,

19/04/2025
11/04/2025

प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव: वोटिंग 18-20 अप्रैल को, साथियों, शानदार प्रचार कीजिए और जीत कर आइए

30/03/2025

सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक
यादगार उपहार, खास लोगों के लिए
इस ईद को बनाएँ और भी खास!
ईंद मुबारक

28/03/2025

PGP के प्रदेश कार्यकारिणी की 50 सीटों पर चुनाव में कुल 168 प्रत्याशी मैदान में

08/04/2024

पीपल्स ग्रीन पार्टी एक राजनीतिक आंदोलन के रूप में पिछले एक दशक से संघर्ष कर रही है। पार्टी एक धर्म विहीन और जातिविहीन शासन की स्थापना के प्रयास के साथ सभी की ख़ुशहाली और बराबरी के लिए कार्य करती रही है। पार्टी अपनी स्थापना से ही अनेक आंदोलन और कार्यक्रम संचालित कर रही है।

1. राज्य में भिक्षावृति की रोकथाम व उनके पुनर्वास हेतु पार्टी के अभियान की वजह से एक क़ानून पास हुआ।
2. ⁠ओला-उबर ड्राइवर्स के हित में बड़ी आवाज उठाई, कंपनियों ने उनके लिए बहुत ही कठिन स्थितियाँ पैदा कर दी थी। किंतु 22 दिन की हड़ताल के बाद सरकार और कंपनियों ने ड्राइवर्स की भावना अनुसार समझौता किया।
3. ⁠पीपल्स ग्रीन पार्टी लंबे अरसे से घूँघट और पर्दा प्रथा के विरुद्ध और महिलाओं की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए लड़ती रही है।
4. ⁠पार्टी हर बेघर को एक घर देने की माँग उठाती रही है इस मुहिम के द्वारा पार्टी कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण पर काम करती है।
5. ⁠पार्टी ने पर्यावरण रक्षार्थ आरंभ से ही ई रिक्शा को प्रोत्साहन दिया है इन श्रमिकों के हित में आवाज़ उठाई है।
6. ⁠ऐप आधारित स्विगी जोमेटो जैसे असंगठित श्रमिकों के हित में पार्टी निरंतर लड़ती रही है।
7. ⁠पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा देश के भ्रष्टाचार रोकथाम क़ानून में ⁠17A नामक संशोधन के विरुद्ध बिगुल बजाया हुआ है। इस संशोधन को पार्टी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को संरक्षण दिये जाने समान मानती है।
8. ⁠पीपल्स ग्रीन पार्टी ने वसुंधरा काल में भ्रष्टाचारी तेरा मुंह काला नाम से एक आंदोलन आरंभ किया जो निरंतर जारी है और पार्टी इस मुहिम में भ्रष्ट कर्मचारियों की करतूतों की सोशल मीडिया पर जानकारी प्रसारित करती है।
9. ⁠⁠जयपुर की अजमेर पुलिया पर बने एलीवेटेड रोड का एक हज़ार करोड़ खर्च कर पूर्ण निर्माण हो जाने के उपरांत भी किसी वीआईपी से उसका उद्घाटन करवाने के लिए साल पर इंतज़ार करने पर पार्टी ने एक मूवमेंट कर उसको एक सप्ताह में बिना उद्घाटन के चालू करवा दिया।
10. ⁠राज्य सरकार की यूडी टैक्स के नाम पर घरों को नीलाम किए जाने की धमकी के विरूद्ध महापौर के घर को घेर लिया गया और उनके घर पर नीलामी के ढोल बजाए, पार्टीज़न पर मुक़दमा हुआ और गिरफ़्तारी हुई।
11. ⁠सुराना गाँव जालोर में दलित बच्चे की हत्या होने पर पार्टी ने लंबा आन्दोलन चलाया।
12. ⁠पार्टी पेट्रोल डीजल को gst के दायरे में लाने की माँग करती है और अभियान चलाती रहती है।
13. ⁠कुकस में होंडा द्वारा श्रमिकों को बिना नोटिस हटाने पर पार्टी ने आंदोलन चलाया और गिरफ़्तारियाँ दी।
14. टोडारायसिंह, टोंक में किसानों को बिसलपुर से पानी दिये जाने की माँग के लिए आंदोलन किया।
15. ⁠पार्टी ने एक रिसर्च द्वारा केंद्र सरकार द्वारा हज सब्सिडी के नाम पर मुस्लिमों को धोखा दिये जाने का खुलासा किया।
16. ⁠पार्टी इन्वेस्टमेंट के लिए राजस्थानी को पहले मौका दिये जाने की वकालत करती है। निवेश के स्थानीय नागरिकों को अवसर दिये जाने के लिए आवाज उठाती है।
17. ⁠⁠प्रदेश में अवैधानिक माइनिंग और वन कटाई रोकने के लिए कैंपेन चलाती रहती है एव शिकायत दर्ज करवाती है।
18. ⁠पार्टी ने वेदांता ग्रुप द्वारा बीजेपी कांग्रेस को ग़लत तरीक़े से विदेशी मुद्रा देकर लाभ उठाने के मामले में विरुद्ध आवाज उठाई।
19. ⁠सड़क चौड़ी करने हेतु आमागढ़ कच्ची बस्ती को कांग्रेस-बीजेपी द्वारा उजाड़ने के प्रयास पर व उनके पुनर्वास हेतु आंदोलन किया और 17 दिन का लगातार धरना चलाया। पुनर्वास योजना लागू करवाई।
20. ⁠गंदगी से जुस्तजू नाम से बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़ पर लगातार सफ़ाई अभियान और धरना लगाया।
21. ⁠पार्टी ने राज्य में एक आंबेडकर यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु सफल आंदोलन किया।
22. ⁠पार्टी ने दशक भर में राज्य के ⁠स्ट्रीट वेंडर्स के संरक्षण के लिये लगातार आवाज उठाई और कई दफ़ा हाईकोर्ट से राहत दिलवाई।
23. ⁠पार्टी विकलांगो को अधिकार देने के के लिए लड़ाई लड़ती है धरना प्रदर्शन करती है।
24. ⁠⁠पार्टी ने ऑटो चालकों के अधिकारों व उनके नियमन के लिए आंदोलन किए है।
25. पार्टी ने घुमंतू अर्ध घुमंतू वर्गों के हितार्थ निरंतर संघर्ष किए है।
26. पार्टी के कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए सांकेतिक रूप से हर वर्ष 25 जून को काला दिन मनाते है।
27. पार्टी ने राज्य सरकार द्वारा जनता की धरोहर को निजी कंपनी को देने के विरुद्ध जलमहल बचाओ आंदोलन किया।
28. पार्टी द्वारा आरटीओ में स्टिंग ऑपरेशन कर वहाँ हो रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश किया गया।
29. ⁠नेपाल में आये भूकंप में पार्टीजनों ने क्राउड फंडिंग द्वारा एक करोड़ की सहायता भेजी।
30. कोविड के दौरान पार्टी ने अपनी ⁠नमस्ते डॉक्टर योजना द्वारा 2000 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया व राज की पुलिस के साथ एक कोविड सेंटर की स्थापना की।
31. ⁠कोरोना काल में ज़रूरतमंद लोगो के लिये राशन वितरण कैम्प लगाये गये व खाद्य सामग्री वितरित की।
32. वर्तमान में पार्टी राज्यवापी हिसाब दो आंदोलन चला रही है एवम् अब इस आंदोलन को ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है।

Address

187, Barodia Scheme, Banipark
Jaipur
302006

Telephone

+919414255755

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Kapil posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Advocate Kapil:

Share