28/08/2023
_अगस्त महीने में हमने जमके, तीज-त्योंहार, राखी, हरियाले सोमवार, 15 अगस्त, पिकनिक, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, वेबिनार सबका जमकर भोग किया, आनन्द लिया, सीखा। थोड़ी-थोड़ी टैक्स ऑडिट्स व ट्रस्ट ऑडिट्स की तैयारी भी कर ली। पिछले 8-10 सालों में ऐसा दूसरी बार हुआ है। आखिर क्यों?_
_दोस्तो, अबकी बार भी कुछ प्रोफेशनल बॉडी ने, 31 जुलाई की डेट एक्सटेंड की मांग की। कुछ प्रोफेशनल्स ने, भी दबी जुबान में डेट एक्सटेंड की मांग की।_
_लेकिन डेट एक्सटेंड न होने का फायदा कितना हुआ? हमारी सब ITR फ़ाइल हो गई। फिर भी कोई छूट गई, तो क्लाइंट पेनल्टी के साथ भरेगा। भविष्य के लिए क्लाइंट के आंख हो गई।_
_कोई भूल-चूक रह गई, तो दिसंबर तक सुधार (रिवाइज्ड रिटर्न से) लेंगे। फीस की रिकवरी साथ-साथ हो ही गई थी, बची-खुची अगस्त के पहले सप्ताह में हो गई। जमकर अगस्त का आनन्द ले लिया। अब राखी को सेलिब्रेट करके, सावन को विदा कर देंगे। टैक्स ऑडिट्स व ट्रस्ट ऑडिट्स में जुट जाएंगे। ट्रस्ट ऑडिट्स का रिसिट्स बेस मॉडल फीस चार्ट शेयर कर चुका हूँ। टैक्स ऑडिट्स का टर्नओवर बेस मॉडल फीस चार्ट(टियर-1,2,3 सिटीज) के अनुसार, कल शेयर करूँगा।_
_दोस्तो हम डेट एक्सटेंड करने की डिमांड क्यों नहीं छोड़ दें? अगर किसी कारणवश कोई ITR/Audit टाइम पर फ़ाइल न हो पाए, तो बॉल खुद के कोर्ट से क्लाइंट के कोर्ट में या पोर्टल के कोर्ट में या सरकार के कोर्ट में डालने की कला सीख लें।_
_दूसरा, एकदम से वर्कप्रेशर को कैसे हैंडल करें। दोस्तो पटाखे, पतंग, गजक, दीवाली पर मिठाई, धनतेरस पर बर्तन व जेवेल्लरी, तिलपट्टी, नवरात्रा में व्हेहिकल डीलर। आदी सीजन के व्यापार हैं। तो वे peak hours, peak season, हैण्डलिंग की व्यूहरचना बनाकर रखते हैं। लेकिन मजाल है, कोई पेमेंट लेने से छुट जाए। या बिल बनने से छूट जाए।_
_इसी तरह से हमें भी अपने क्लाइंट्स से, पेरेंट्स से, व्यापारी से peak सीजन हैंडलिंग की आर्ट सीखकर, जुलाई व सेप्टेंबर के सीजन में इम्प्लीमेंट करनी पड़ेगी। ताकि हम डेट एक्सटेंशन की डिमांड न करें। व अगले दिन, हमारी रेवेन्यू से हमारे सीजन की ग्रोथ का आकलन करें और मजे करें।_
*प्लीज "ट्रस्टगुरुजी" चैनल को सब्सक्राइब करें। अभी तक 12वीडियो आ चुके। 12वें वीडियो का लिंक नीचे है।किसी स्पेसिफिक टॉपिक पर वीडियो चाहते हैं, तो मैसेज करें, प्लीज*
https://youtu.be/r31V8FViskQ?si=1tPBvqrJKtHu3sB1
सीए रघुवीर पूनिया, जैपुर। 9314507298