21/09/2021
https://youtu.be/U4JZOx3oIg0
जानवर के लिए नेचर है – प्रकृति।
मनुष्य के लिए नेचर है – आत्मा।
तो इस तरह की बातें मत बोल दिया करो कि, “अरे, स्त्रियों की तरफ़ आकर्षित होना तो नेचुरल है न।” सांड गाय की ओर भागे, ये नेचुरल है, क्योंकि सांड का नेचर है प्रकृति। पर मनुष्य भागे अगर स्त्री की ओर, तो ये नेचुरल नहीं है।
तुम्हारा स्वभाव आत्मा है, तुम्हें सांड और गाय की तरह व्यवहार नहीं करना है। सांड के लिए ऊँचे-से-ऊँचा लक्ष्य यही है कि खाओ और बछड़े-बछिया पैदा करो। उसको दो ही चीज़ें चाहिए – बढ़िया घास, और बढ़िया गाय।
तुम्हें भी क्या यही चाहिए? तुम सांड हो?
तुम्हारी ज़िंदगी के दूसरे लक्ष्य हैं, तुम्हें जीवन में बहुत ऊँचे काम करने हैं, और अंततः तुम्हें पूर्णता चाहिए, तुम्हें मुक्ति चाहिए। वो है तुम्हारा स्वभाव, वो है तुम्हारा नेचर – आत्मा।
सांड को कोई परेशानी नहीं होगी अगर उसे मुक्ति नहीं मिलती, पर तुम जीवन भर बेचैन रहते हो अगर तुम्हें मुक्ति नहीं मिलती।
तुम में और सांड में अंतर है।
मत कह दिया करो कि “ये सब तो स्वाभाविक चीज़ें हैं”। नहीं हैं स्वाभाविक। अपने-आपको पशुओं के तल पर मत ले जाया करो, और अपने नाजायज़ कामों को जायज़ साबित करने के लिए पशुओं से सम्बन्धित तर्क मत लिया करो।
जानवर कोई काम करे तो वो ठीक हो सकता है क्योंकि वो बेचारा जानवर है। वही काम तुम करोगे तो वो ठीक नहीं होगा, क्योंकि तुम जानवर नहीं हो।
➖➖➖
DABANK OPPORTUNITY WORLDWIDE BUSINESS SUCCESSFUL
HARIRAM PRAJAPAT
DABANK CMD
MO.+91 9602121444
INTERNATIONAL PROMOTER AND MOTIVATOR
Hi,HARIRAM PRAJAPAT has invited you to EonNet - a multi-utility platform developed by Syscom-UK.At this unique platform, you can enjoy community services alo...