Anurag Shukla Advocate

Anurag Shukla Advocate Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anurag Shukla Advocate, Legal, 1777 Scheme No 114 Part/1, Indore.

विरासत का वह दस्तावेज़, जो केवल कागज़ नहीं—इतिहास का जीवंत साक्ष्य हैपंडित नारायण प्रसाद जी शुक्ला स्टेशन मास्टर राजपुता...
22/07/2026

विरासत का वह दस्तावेज़, जो केवल कागज़ नहीं—इतिहास का जीवंत साक्ष्य है
पंडित नारायण प्रसाद जी शुक्ला स्टेशन मास्टर राजपुताना मालवा रेलवे
(सेवा अवधि : 7 जनवरी 1895 – 3 सितम्बर 1902)

कुछ दस्तावेज़ समय के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि इतिहास बन जाते हैं। हमारे प्रपितामहः पंडित नारायण प्रसाद जी शुक्ला का यह सवा सौ वर्ष पुराना रेलवे सेवा-प्रमाण-पत्र केवल एक सरकारी अभिलेख नहीं, बल्कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा का अमूल्य प्रमाण है।
ब्रिटिश शासनकाल में 7 जनवरी 1895 से 3 सितम्बर 1902 तक उन्होंने राजपूताना–मालवा रेलवे में सेवा करते हुए मात्र सात वर्षों में Signaller से Assistant Station Master और फिर Station Master जैसे उत्तरदायित्वपूर्ण पद तक पहुँचकर अपनी असाधारण कार्यकुशलता और निष्ठा का परिचय दिया।
उनके सेवा-प्रमाण-पत्र में अंकित शब्द—"His General Conduct was Fair"—आज भले साधारण प्रतीत हों, किंतु उस समय यह निष्कलंक चरित्र, अनुशासन और विश्वसनीयता की सर्वोच्च प्रशासनिक स्वीकृति माने जाते थे।
उस युग का ₹25 मासिक वेतन केवल पारिश्रमिक नहीं, बल्कि ईमानदार लोकसेवा और कर्तव्यनिष्ठ जीवन का सम्मान था।
वक्त की मार से आज पीला पड़ चुका दस्तावेज़ हमें स्मरण कराता है कि भारतीय रेल की मजबूत नींव केवल लोहे की पटरियों पर नहीं, बल्कि ऐसे अनाम कर्मयोगियों के चरित्र, परिश्रम और समर्पण पर रखी गई थी।जिनमें हमारे परिवार के पित्र पुरुष भी हैं
"हमारे लिए सबसे बड़ा उत्तराधिकार कोई भौतिक संपत्ति नहीं, बल्कि उस निष्काम कर्मयोगी की गौरवशाली विरासत है, जिसके वंश में जन्म लेना हमारे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और गर्व है।"

::सत्य की विजय : बिना कोई साक्ष्य प्रस्तुत किए एक गरीब वृद्ध हाकर को मिला न्याय::न्यायशास्त्र का एक मूलभूत सिद्धांत है क...
17/07/2026

::सत्य की विजय : बिना कोई साक्ष्य प्रस्तुत किए एक गरीब वृद्ध हाकर को मिला न्याय::
न्यायशास्त्र का एक मूलभूत सिद्धांत है कि "वादी को अपना दावा स्वयं सिद्ध करना होता है।" केवल आरोप लगा देना किसी व्यक्ति को उत्तरदायी नहीं बना देता।
प्रकरण है बढ़नगर, जिला उज्जैन के एक गरीब एवं वृद्ध समाचार-पत्र हाकर के विरुद्ध प्रसिद्ध अंग्रेजी दैनिक फ्री-प्रेस द्वारा वसूली का एक दीवानी दावा दायर किये जाने से संबधित । वादी का प्रतिनिधित्व एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार द्वारा किया जा रहा था, जिनके बारे में यह प्रसिद्ध था कि वे उक्त समाचार-पत्र के लिए लाखों रुपये की वसूली करा चुके हैं। दूसरी ओर, प्रतिवादी इतना निर्धन था कि वह न्यायालयीन व्यय वहन करने की स्थिति में भी नहीं था। सामान्यतः ऐसी परिस्थितियों में किसी गरीब व्यक्ति के लिए न्याय प्राप्त करना अत्यंत कठिन माना जाता है।
किन्तु इस प्रकरण में अधिवक्ता श्री अनुराग शुक्ला द्वारा उठाई गई वैधानिक आपत्तियों तथा प्रभावी प्रतिपरीक्षण (Cross-Examination) ने पूरे मामले की वास्तविकता को उजागर कर दिया। उल्लेखनीय तथ्य यह है कि गरीब हाकर द्वारा अपने पक्ष में न तो कोई दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किया गया और न ही कोई मौखिक साक्ष्य; इसके उपरांत भी उसे न्याय प्राप्त हुआ। इसका एकमात्र कारण यह था कि वादी प्रतिपरीक्षण के दौरान अपने दावे के मूलभूत तथ्यों को ही प्रमाणित करने में पूर्णतः असफल रहा।
प्रतिपरीक्षण के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रश्न उठे, जिनका वादी पक्ष संतोषजनक उत्तर देने अथवा उन्हें प्रमाणित करने में विफल रहा—
▪ क्या कोई प्रतिष्ठित कंपनी केवल कक्षा दसवीं तक शिक्षित किसी वयोवृद्ध व्यक्ति को अपना विधि अधिकारी नियुक्त कर सकती है?
▪ क्या वादी कंपनी ही उक्त समाचार-पत्र की प्रकाशक थी?
▪ क्या गरीब हाकर वास्तव में वादी का एजेंट था?
▪ क्या यह प्रमाणित किया जा सका कि प्रतिवादी ने एजेंट के रूप में विज्ञापन राशि संबंधित पक्षों से प्राप्त कर उसे वादी को जमा नहीं कराया?
इनमें से एक भी महत्वपूर्ण तथ्य न्यायालय के समक्ष प्रमाणित नहीं किया जा सका।
प्रकरण में अधिवक्ता श्री अनुराग शुक्ला द्वारा उद्धृत निम्नलिखित विधिक सिद्धांत निर्णायक सिद्ध हुए—
📖 ACTORI INCUMBIT ONUS PROBANDI
प्रमाण का भार वादी पर होता है।
📖 SECUNDUM ALLEGATA ET PROBATA
न्यायालय का निर्णय केवल अभिकथन और प्रमाण के आधार पर ही दिया जा सकता है।
📖 ALLEGANS CONTRARIA NON EST AUDIENDUS
जो व्यक्ति परस्पर विरोधी कथन करता है, उसकी सुनवाई नहीं की जा सकती।
📖 EX DOLO MALO NON ORITUR ACTIO
कपट और असत्य से कोई विधिक अधिकार उत्पन्न नहीं होता।
प्रकरण का एक रोचक पक्ष यह भी है कि प्रतिवादी द्वारा लिखित तर्क प्रस्तुत करने के अनेकों माह पश्यात स्वयं के लेकुना को ख़त्म करने हेतु फ्री-प्रेस द्वारा पुनः दस्तावेजी और मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत की गयी वह भी शुक्ला अधिवक्ता के प्रतिपरीक्षणके समक्ष टिक नहीं सकी I माननीय न्यायालय द्वारा अधिवक्ता श्री अनुराग शुक्ला के अकाट्य तर्कों, वैधानिक आपत्तियों और प्रभावी प्रतिपरीक्षण को स्वीकार करते हुए वादी का दावा प्रमाणित नहीं मानते हुए निरस्त किया अंततः एक गरीब वृद्ध हाकर को न्याय प्राप्त हुआ।

यह निर्णय पुनः स्थापित करता है कि—
"न्याय केवल दस्तावेजों की संख्या से नहीं, बल्कि विधि, सत्य और प्रभावी प्रतिपरीक्षण की शक्ति से प्राप्त होता है।"
✍️ अनुराग शुक्ला अधिवक्ता
जिला न्यायालय, इंदौर 9827525021 [email protected]

"कानून का उद्देश्य केवल उपभोक्ताओं को संरक्षण प्रदान करना ही नहीं, बल्कि वैध संविदात्मक दायित्वों का पालन सुनिश्चित करना...
03/07/2026

"कानून का उद्देश्य केवल उपभोक्ताओं को संरक्षण प्रदान करना ही नहीं, बल्कि वैध संविदात्मक दायित्वों का पालन सुनिश्चित करना भी है।" जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम, इंदौर द्वारा पारित एक महत्वपूर्ण निर्णय ने इस सिद्धांत को पुनः स्थापित किया है।
प्रकरण में शिकायतकर्ता श्रीमती मीरा गौतम एवं अन्य महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की राऊ शाखा से ऋण प्राप्त किया था। समय के साथ शिकायतकर्ता ने अपने हिस्से की ऋण राशि का भुगतान कर दिया, किंतु समूह के अन्य सदस्यों द्वारा ऋण का भुगतान नहीं किए जाने से समूह ऋण खाते में बकाया राशि शेष रही। बैंक ने समूह ऋण की शर्तों तथा संयुक्त एवं पृथक दायित्व (Joint and Several Liability) के सिद्धांत के आधार पर शिकायतकर्ता के बचत खाते में उपलब्ध राशि का समायोजन करते हुए समूह की बकाया देयता की वसूली कर ली। इस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया।
शिकायतकर्ता का तर्क था कि जब उन्होंने अपने हिस्से का ऋण चुका दिया था, तब अन्य सदस्यों द्वारा बकाया ऋण की वसूली उनके खाते से नहीं की जा सकती, प्रथम दृष्टया यह तर्क नैतिक रूप से आकर्षक प्रतीत हो सकता है, किंतु विधिक दृष्टि से मान्य नहीं । बैंक को किसी भी सदस्य से संपूर्ण बकाया राशि की वसूली करने का वैधानिक अधिकार है प्राप्त ।
शिकायतकर्ता ने वसूली गई राशि की वापसी, ब्याज, मानसिक क्षति तथा वाद व्यय की मांग करते हुए बैंक की कार्रवाई को अवैध बताया। दूसरी ओर बैंक की ओर से अधिवक्ता अनुराग शुक्ला ने फोरम के समक्ष प्रभावी एवं अकाट्य तर्क प्रस्तुत करते हुए यह स्थापित किया कि बैंक द्वारा किया गया समायोजन ऋण अनुबंध, बैंकिंग नियमों तथा भारतीय संविदा अधिनियम के प्रावधानों के पूर्णतः अनुरूप था।
अधिवक्ता श्री शुक्ला ने यह महत्वपूर्ण विधिक पक्ष भी रखा कि यदि शिकायतकर्ता को अन्य सदस्यों के कारण आर्थिक हानि हुई है, तो उनके लिए विधि में पर्याप्त उपचार उपलब्ध हैं। वे संबंधित सदस्यों के विरुद्ध सक्षम सिविल न्यायालय में दावा प्रस्तुत कर अपनी राशि हर्जे एवं व्यय सहित वसूल कर सकती हैं। किंतु इस आधार पर बैंक की वैधानिक वसूली को अवैध नहीं ठहराया जा सकता।
इस प्रकरण की सबसे उल्लेखनीय विशेषता यह रही कि कोरोना काल के लॉकडाउन के दौरान बैंक के विरुद्ध एकपक्षीय (Ex-Parte) आदेश पारित हो चुका था। सामान्यतः ऐसी परिस्थितियाँ किसी भी पक्ष के लिए प्रतिकूल मानी जाती हैं। किंतु इसके बावजूद अधिवक्ता अनुराग शुक्ला द्वारा प्रस्तुत तथ्यात्मक विश्लेषण, विधिक व्याख्या एवं प्रभावशाली तर्क इतने सशक्त सिद्ध हुए कि फोरम ने संपूर्ण अभिलेखों एवं विधिक प्रावधानों का पुनर्मूल्यांकन करते हुए परिवाद निरस्त कर दिया ।
यह फैसला स्पष्ट करता है कि—
"नैतिक तर्क और वैधानिक अधिकार सदैव एक समान नहीं होते। न्यायालय और आयोग भावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि अनुबंध, साक्ष्य और विधि के आधार पर निर्णय देते हैं।"
साथ ही यह निर्णय इस तथ्य को भी रेखांकित करता है कि न्यायिक मंचों पर सुदृढ़ तथ्यों, स्पष्ट विधिक समझ और प्रभावी अधिवक्ता-कार्यवाही के माध्यम से प्रतिकूल परिस्थितियों में भी न्याय प्राप्त किया जा सकता है।
— अनुराग शुक्ला, अधिवक्ता
बैंकिंग एवं वित्तिय मामलों के विशेषज्ञ
98275-25021 [email protected]

निरस्त पावर ऑफ अटॉर्नी से रजिस्ट्री — प्रश्न केवल एक भूमि का नहीं, बल्कि कानून की विश्वसनीयता का हैनमस्कार मित्रों,यदि प...
30/06/2026

निरस्त पावर ऑफ अटॉर्नी से रजिस्ट्री — प्रश्न केवल एक भूमि का नहीं, बल्कि कानून की विश्वसनीयता का है
नमस्कार मित्रों,
यदि पावर ऑफ अटॉर्नी वास्तव में निरस्त हो चुकी थी, तो सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि रजिस्ट्री किस अधिकार, किस आधार और किस संतुष्टि के बाद की गई?
कानून का एक मूलभूत सिद्धांत है कि "कोई भी व्यक्ति वह अधिकार हस्तांतरित नहीं कर सकता, जो स्वयं उसके पास अस्तित्व में ही न हो।" यदि अधिकार का स्रोत ही समाप्त हो चुका था, तो उसके आधार पर उत्पन्न अधिकारों की वैधता स्वाभाविक रूप से गंभीर परीक्षण की मांग करती है।
उक्त प्रकरण में केवल पावर ऑफ अटॉर्नी का निरस्तीकरण ही नहीं किया गया था, बल्कि उसके संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन कराया गया, पंजीयन कार्यालय में विधिवत शुल्क जमा कर आपत्ति भी दर्ज कराई गई। इसके बावजूद यदि उसी निरस्त दस्तावेज के आधार पर विक्रय पत्र का पंजीयन किया गया, तो यह स्वाभाविक रूप से अनेक गंभीर प्रश्नों को जन्म देता है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उसने पंजीयन विभाग के समक्ष अपना पक्ष रखा, तब उसे यह कहकर टाल दिया गया कि "हमारा काम केवल पंजीयन करना है, जांच करना नहीं; यदि कोई आपत्ति है त

::झूठे चेक अनादरण प्रकरण का पर्दाफाश : सत्य, साक्ष्य और प्रभावी प्रतिपरीक्षण की विजय::"चेक का दुरुपयोग केवल एक व्यक्ति क...
26/06/2026

::झूठे चेक अनादरण प्रकरण का पर्दाफाश : सत्य, साक्ष्य और प्रभावी प्रतिपरीक्षण की विजय::
"चेक का दुरुपयोग केवल एक व्यक्ति के साथ धोखा नहीं, बल्कि वित्तीय व्यवस्था के विश्वास की हत्या है; और जहां विश्वास की हत्या होती है, वहां कानून का हस्तक्षेप अनिवार्य हो जाता है।"
प्रकरण की पृष्ठभूमि अत्यंत रोचक एवं विचारणीय है। परिवादी स्वयं बैंक ऋण के भारी दबाव में था तथा अपनी संपत्ति को नीलामी से बचाने के लिए विवश होकर अपने मकान का एक भाग विक्रय करने को मजबूर हुआ। विक्रय से प्राप्त राशि से उसने बैंक का सम्पूर्ण ऋण चुकाया, जिसके पश्चात बैंक द्वारा बंधक संपत्ति को मुक्त किया गया और विधिवत विक्रय पत्र का पंजीयन संपन्न हुआ।
किन्तु इसके पश्चात घटनाक्रम ने एक अप्रत्याशित मोड़ लिया। आरोप है कि विक्रय प्रतिफल के रूप में प्राप्त चेक के संबंध में यह कहकर कि चेक खो गया है, परिवादी ने नगद राशि प्राप्त कर ली, लेकिन बाद में उसी चेक को आधार बनाकर उसे अनादरित कराया तथा खरीदार के विरुद्ध धारा 138 एन.आई. एक्ट का आपराधिक प्रकरण प्रस्तुत कर दिया। इतना ही नहीं, न्यायालयीन प्रक्रिया का सहारा लेकर आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट तक जारी करा लिए गए।
मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से अधिवक्ता अनुराग शुक्ला ने गहन अध्ययन, सशक्त प्रतिपरीक्षण एवं अकाट्य विधिक तर्कों के माध्यम से परिवादी की कहानी की परत-दर-परत वास्तविकता न्यायालय के समक्ष उजागर की।
प्रतिपरीक्षण के दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य दस्तावेजी साक्ष्यों सहित स्थापित किया गया कि जो व्यक्ति स्वयं बैंक के कर्ज के दबाव में अपनी संपत्ति बेचने के लिए विवश था, जिसकी आर्थिक स्थिति संपत्ति की नीलामी रोकने तक सीमित थी, वह लाखों रुपये की राशि बिना किसी लिखित दस्तावेज, रसीद, सुरक्षा या वैधानिक अनुबंध के उधार देने की स्थिति में था ही नहीं। न केवल कथित ऋण का कोई विश्वसनीय दस्तावेज उपलब्ध था, बल्कि परिवादी की आर्थिक क्षमता (Financial Capacity) भी ऐसे कथित लेन-देन का समर्थन नहीं करती थी।
अधिवक्ता श्री शुक्ला द्वारा किए गए प्रभावी प्रतिपरीक्षण ने परिवादी के कथनों में मौजूद विरोधाभासों, विसंगतियों और असत्यताओं को इस प्रकार उजागर किया कि उसकी पूरी कहानी न्यायालय की कसौटी पर टिक नहीं सकी। परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं परिस्थितियों का सूक्ष्म परीक्षण कर यह निष्कर्ष निकाला कि परिवाद विश्वसनीय नहीं है और आरोपी के विरुद्ध लगाया गया आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं होता।
अंततः माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को सम्मानपूर्वक दोषमुक्त (Acquitted) करते हुए प्रकरण को निरस्त कर दिया गया तथा पीड़ित पक्ष को न्याय प्राप्त हुआ।
आरोपी ने निर्णय के पश्चात कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ता अनुराग शुक्ला का मार्गदर्शन, कानूनी रणनीति और प्रभावी पैरवी प्राप्त नहीं होती, तो उन्हें या तो अनावश्यक कारावास का सामना करना पड़ता अथवा एक झूठे दावे के आगे झुककर ऐसी राशि का भुगतान करना पड़ता जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं था।
यह निर्णय केवल एक व्यक्ति की बरी होने की कहानी नहीं है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था के उस मूलभूत सिद्धांत की पुष्टि की है कि न्यायालय अनुमान पर नहीं, बल्कि साक्ष्य पर चलता है; आरोप पर नहीं, बल्कि प्रमाण पर निर्णय देता है। जब तथ्य मजबूत हों, साक्ष्य स्पष्ट हों और प्रतिपरीक्षण प्रभावी हो, तब न्याय केवल संभावना नहीं रहता—वह सुनिश्चित हो जाता है।
धन्यवाद।
अनुराग शुक्ला अधिवक्ता
बैंकिंग एवं वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ
Mobile : 98275-25021Mail : [email protected]

मित्रों आज हम बैंक के साथ किये गए आर्थिक अपराध के सम्बन्ध में चर्चा करेगेजहां एक ही संपत्ति को विभिन्न बैंकों से ऋण प्रा...
24/06/2026

मित्रों आज हम बैंक के साथ किये गए आर्थिक अपराध के सम्बन्ध में चर्चा करेगे
जहां एक ही संपत्ति को विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त कर बैंकिंग व्यवस्था, सहकारी संस्थाओं एवं सार्वजनिक धन के साथ किए गए संभावित आर्थिक अपराध के गंभीर प्रकरण में बैंकिंग मामलों के अनुभवी अधिवक्ता अनुराग शुक्ला द्वारा प्रेषित "डिमांड ऑफ जस्टिस" पर लोकायुक्त एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लिया गया त्वरित संज्ञान इस तथ्य का प्रमाण है कि कानून की दृष्टि से कोई भी वित्तीय अनियमितता अथवा आर्थिक अपराध अधिक समय तक छिपा नहीं रह सकता।

प्रकरण संक्षेप में यह था कि किसान द्वारा एक ही संपत्ति को आधार बनाकर विभिन्न बैंकिंग संस्थाओं से ऋण सुविधाएँ प्राप्त की गईं। इस प्रकार की कार्रवाई न केवल बैंकिंग प्रणाली की विश्वसनीयता को प्रभावित करती है, बल्कि लाखों जमाकर्ताओं की मेहनत की कमाई और सार्वजनिक धन को भी जोखिम में डालती है। बैंकिंग व्यवस्था विश्वास पर आधारित होती है, और ऐसे कृत्य केवल संविदात्मक उल्लंघन नहीं, बल्कि वित्तीय अनुशासन एवं बैंकिंग विश्वास के साथ गंभीर विश्वासघात की श्रेणी में आते हैं।
अधिवक्ता अनुराग शुक्ला द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों एवं तथ्यों के आधार पर संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष मामला उठाए जाने पर लोकायुक्त संगठन द्वारा संबंधित ऋणी सदस्य को तलब किया गया तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संबंधित सहकारी बैंक की भूमिका एवं प्रकरण की जांच हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए। यह कार्रवाई स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि बैंकिंग क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं वित्तीय अनुशासन सर्वोपरि हैं तथा प्रभाव, पद, राजनीतिक संरक्षण अथवा प्रशासनिक जटिलताएँ किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं कर सकतीं।
इस प्रकरण की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि तथ्यों और विधिक हस्तक्षेप के प्रभाव से संबंधित ऋणी सदस्य बकाया ऋण का भुगतान करने के लिए बाध्य हुआ। परिणामस्वरूप वर्षों तक न्यायालयों में लंबित रह सकने वाला विवाद बिना किसी मुकदमेबाजी के कुछ ही दिनों में समाधान की दिशा में पहुँच गया और संबंधित बैंक का हित सुरक्षित हुआ।
यह प्रकरण इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब अधिवक्ता तथ्य, कानून और जनहित के साथ खड़ा होता है, तब "डिमांड ऑफ जस्टिस" केवल एक नोटिस नहीं रहता, बल्कि न्याय, जवाबदेही, बैंकिंग अनुशासन और सार्वजनिक धन की सुरक्षा का प्रभावी माध्यम बन जाता है।
"सार्वजनिक धन की रक्षा केवल बैंकों का दायित्व नहीं, बल्कि विधि के शासन में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक और अधिवक्ता का भी कर्तव्य है। "
— अनुराग शुक्ला, अधिवक्ता इंदौर
बैंकिंग, वित्तीय एवं सहकारी संस्थाओं से संबंधित मामलों के विशेषज्ञ
मो.: 98275-25021

*मित्रों, आज हम एक ऐसे महत्वपूर्ण प्रकरण की चर्चा कर रहे हैं, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि कोई भी कंपनी अपने बनाए हुए नियमो...
22/06/2026

*मित्रों, आज हम एक ऐसे महत्वपूर्ण प्रकरण की चर्चा कर रहे हैं, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि कोई भी कंपनी अपने बनाए हुए नियमों के सहारे उपभोक्ता के वैधानिक अधिकारों का हनन नहीं कर सकती।*

इस प्रकरण में कंपनी ने हीरो होंडा बाइक की बेटरी खराब होने पर अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए यह तर्क प्रस्तुत किया कि— "बैटरी और इलेक्ट्रिक आइटम गारंटी में नहीं आते।"
किन्तु कानून का सिद्धांत स्पष्ट है कि *किसी भी व्यापारिक संस्था को यह अधिकार नहीं है कि वह एकतरफा शर्तों के माध्यम से उपभोक्ता को उसके विधिक अधिकारों से वंचित कर दे।* उत्पाद बेचते समय गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सेवा का जो आश्वासन दिया जाता है, वह केवल व्यावसायिक वादा नहीं, बल्कि एक कानूनी दायित्व भी होता है।

उपभोक्ता की ओर से प्रस्तुत तथ्यों एवं उनके *अधिवक्ता श्री अनुराग शुक्ला** द्वारा रखे गए अकाट्य विधिक तर्कों पर विचार करने के पश्चात माननीय उपभोक्ता फोरम ने यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि *वारंटी और गारंटी की शर्तें उपभोक्ता संरक्षण के लिए होती हैं, न कि कंपनियों को उत्तरदायित्व से मुक्त करने के लिए।*

माननीय फोरम ने यह माना कि कंपनी का आचरण उपभोक्ता के प्रति उचित नहीं था और परिणामस्वरूप उपभोक्ता को न केवल बैटरी की कीमत, बल्कि मानसिक प्रताड़ना एवं वाद व्यय की प्रतिपूर्ति भी प्रदान की गई।

इस निर्णय का महत्व केवल इसलिए नहीं है कि विवाद की राशि ₹1000 थी। इसका वास्तविक महत्व इस सिद्धांत में निहित है कि न्याय का मूल्य दावे की राशि से नहीं, बल्कि अधिकारों की रक्षा से निर्धारित होता है। यदि एक हजार रुपये के अन्याय को अनदेखा कर दिया जाए, तो कल लाखों रुपये के अन्याय के विरुद्ध लड़ने का नैतिक आधार ही समाप्त हो जाएगा।

इस प्रकरण ने पुनः सिद्ध किया कि—

*कंपनी ने कहा —*
*"बैटरी और इलेक्ट्रिक आइटम गारंटी में नहीं आते।"*

*उपभोक्ता ने कहा —*
*"मेरे अधिकार कानून में आते हैं।"*

और अंततः—

*माननीय फोरम ने कहा —*
*"उपभोक्ता का हित सर्वोपरि।"*

यह निर्णय प्रत्येक उपभोक्ता के लिए एक संदेश है कि यदि आपका अधिकार वैध है, तो उसकी रक्षा के लिए कानून आपके साथ है, चाहे विवाद एक हजार रुपये का हो या एक करोड़ रुपये का।

याद रखिए—
"जब व्यापारिक शर्तें न्याय के मार्ग में बाधा बनती हैं, तब कानून हस्तक्षेप करता है; और जब उपभोक्ता अपने अधिकारों के लिए जागरूक होता है, तब न्याय केवल राहत नहीं देता, बल्कि एक मिसाल भी स्थापित करता है।"
पीड़ित एवं वंचित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु सदैव तत्पर—
*अनुराग शुक्ला, अधिवक्ता*
इंदौर (म.प्र.)
मो. : 98275 25021 [email protected]

साथियोंआज हम एक ऐसे प्रकरण की चर्चा कर रहे हैं जो बैंकिंग कानून, ऋण वसूली प्रक्रिया और संपत्ति अधिकारों की रक्षा का महत्...
20/06/2026

साथियों
आज हम एक ऐसे प्रकरण की चर्चा कर रहे हैं जो बैंकिंग कानून, ऋण वसूली प्रक्रिया और संपत्ति अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करता है।
मित्र मण्डल सहकारी बैंक द्वारा ऋण वसूली की कार्यवाही के अंतर्गत एक मूल्यवान भूखण्ड की नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। ।
किसी भी बैंक को ऋण वसूली का अधिकार अवश्य है, लेकिन यह अधिकार कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अधीन होता है। नीलामी से पहले उचित मूल्यांकन, पारदर्शी सूचना, प्रतिस्पर्धात्मक बोली और ऋणी को पर्याप्त अवसर प्रदान करना अनिवार्य है। यदि इन सिद्धांतों का पालन नहीं किया जाता, तो पूरी प्रक्रिया न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ जाती है। इस प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए बेशकीमती भूखंड एकमात्र बोलीदार को डिस्ट्रेस्ड मूल्य के बीस प्रतिशत मूल्य पर किसी भी सक्षम न्यायालय से डिक्री प्राप्त किए बिना और सम्पति स्वामी अथवा कर्जदार को सुनवाई का मौका दिये बगैर मनमाने ढंग से नीलाम ही नहीं करा वरन राजस्व अधिकारी से विक्रय प्रमाणपत्र जारी कर उसका भी पंजीयन करवा दिया I जबकि इसके लिए आवश्यक है कि सम्पति स्वामी को स्वीकृत बोली राशी, नीलामी क्रेता को 5 प्रतीशत हर्जाने के साथ अदा कर सम्पति को बचाने हेतु 1 माह का अवसर प्रदान किया जावे, अथवा उक्त आदेश की अपीलीय अवधि तक विक्रय प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जावे I

इसी प्रकरण में अधिवक्ता अनुराग शुक्ला ने पीड़ित पक्ष की ओर से मोर्चा संभाला। उन्होंने सक्षम न्यायालय की डिक्री के आभाव में अवैध नीलामी प्रक्रिया और राजस्व अधिकारियों की मिली भगत और गंभीर अनियमितता को अपीलीय न्यायालय में चुनोती दी प्रकरण के रिकॉर्ड और अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत तर्कों के आधार पर नीलामी प्रक्रिया की वैधता पर गंभीर प्रश्न उठे जिससे सहमत होते हुए माननीय न्यायालय ने नीलामी की प्रक्रिया को दूषित मानते हुए निरस्त कर दिया। यह आदेश माननीय उच्च न्यायालय तक कायम रहा I इतना ही नहीं बैंक द्वारा प्रस्तुत वसूली प्रकरण भी न्यायालय उप पंजीयक सहकारी संस्था द्वारा निरस्त कर दिया गयाI
एक अधिवक्ता की वास्तविक भूमिका केवल मुकदमा लड़ना नहीं होती, बल्कि कानून के शासन को स्थापित करना भी होती है। इस मामले में अधिवक्ता अनुराग शुक्ला की भूमिका एक ऐसे विधिक प्रतिनिधि के रूप में सामने आती है जिन्होंने अपने मुवक्किल की संपत्ति को अनुचित तरीके से हस्तांतरित होने से बचाने के लिए निरंतर कानूनी प्रयास किए।
यह प्रकरण हमें एक महत्वपूर्ण संदेश देता है—
"न्याय का तराजू बैंक के ऋण वसूली के अधिकार और नागरिक के अधिकार— दोनों को समान महत्व देता है; किसी एक का पलड़ा कानून से ऊपर नहीं हो सकता" “वसूली का अधिकार बैंक का सर्वोपरि है, पर निष्पक्ष प्रक्रिया का अधिकार उधारकर्ता को भी प्राप्त है। जहाँ कहीं भी किसी नागरिक के अधिकारों का हनन होता है, तो न्यायालय और कानून उसके संरक्षण के लिए सदैव उपलब्ध हैं।
धन्यवाद।
अनुराग शुक्ला अधिवक्ता Mo. 98275-25021 / [email protected]

"यह मामला इतना लंबा चला कि केवल पक्षकारों की ही नहीं, बल्कि न्यायाधीशों की भी दूसरी पीढ़ी बदल गई। तीन पीढ़ियों ने अदालतो...
18/06/2026

"यह मामला इतना लंबा चला कि केवल पक्षकारों की ही नहीं, बल्कि न्यायाधीशों की भी दूसरी पीढ़ी बदल गई। तीन पीढ़ियों ने अदालतों के चक्कर लगाए, मामला निचली अदालत से लेकर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक पहुँचा, लेकिन अंततः न्याय मिला। यह प्रकरण एक ओर न्याय व्यवस्था में जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है, तो दूसरी ओर यह भी बताता है कि न्याय में अत्यधिक विलंब स्वयं एक गंभीर चुनौती है। फिर भी अंत में सत्य और विधि की ही विजय हुई।" मैं सौभाग्यशाली हू कि मुझे इस प्रकरण को निर्णायक मोड़ पर लाने का अवसर प्राप्त हुआ यह प्रकरण मेरे जन्म के पूर्व से लंबित था अनुराग शुक्ला अधिवक्ता 98275 25021 [email protected]

Address

1777 Scheme No 114 Part/1
Indore
452010

Telephone

+919827525021

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anurag Shukla Advocate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category