Hanumangarhlive.com

Hanumangarhlive.com Online News Portal.
हनुमानगढ़ की खबर सबसे पहले

*सुलभ न्याय प्रदान करवाने हेतु शुरू हो रहा लीगल एड डिफेंस कांउसल सिस्टम*हनुमानगढ़ 28 अगस्त,राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्र...
27/08/2022

*सुलभ न्याय प्रदान करवाने हेतु शुरू हो रहा लीगल एड डिफेंस कांउसल सिस्टम*
हनुमानगढ़ 28 अगस्त,राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में समाज के कमजोर और हाशिए के वर्गों को प्रभावी और कुशल कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए न्यायालय आधारित कानूनी सेवाओं को मजबूत करने तथा और अधिक पेशेवर बनाने की हेतु Full Time Legal Aid Defense Counsel System का कार्यालय जिला न्यायालय परिसर हनुमानगढ़ में दिनांक 07.09.2022 से खोला जा रहा है। उक्त कार्यालय की स्थापना हेतु माननीय रालसा, जयपुर द्वारा बजट पास कर दिया गया है तथा हनुमानगढ़ जिला हेतु उक्त कार्यालय में 01 Deputy Chief Legal Aid Defense Counsel एवं Assistant Legal Aid Defense Counsel नियुक्त करने हेतु चयन प्रक्रिया का प्रारम्भ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ श्री संजीव मागो द्वारा गठित कमेटी द्वारा कर दिया गया है तथा विज्ञप्ति में निर्धारित दिनांक 07.09.2022 तक आवेदन चाहे गये है। समेकित विज्ञप्ति तथा आवेदन माननीय रालसा, जयपुर की वेबसाईट https://rlsa.gov.in/ पर भी उपलब्ध है।उक्त कार्यालय के स्थापित होने के पश्चात समाज के कमजोर और हाशिए के वर्गों के लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता और अधिक सुलभ रूप से प्राप्त हो सकेगी तथा निःशुल्क विधिक सहायता के तहत आंवटित प्रकरणों की मॉनेटरिंग और अधिक प्रभावी रूप से की जा सकेगी

Hon'ble Mr. Justice MANINDRA MOHAN SHRIVASTAVA, ( The Acting Chief Justice, Rajasthan High Court ) Patron-in-Chief & Executive Chairman, RSLSA

27/08/2022

राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हनुमानगढ़

*राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल*

*जिला प्रशासन की ओर से साइकिल रैली का कल होगा आयोजन*

हनुमानगढ़, 27 अगस्त। राज्य भर में 29 अगस्त से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू हो रहे हैं। इसके अधिकतम प्रचार प्रसार को लेकर जिला प्रशासन की ओर से रविवार 28 अगस्त को साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से साइकिल रैली का आयोजन संडे साइकिल क्लब के सहयोग से जंक्शन में भगत सिंह चौक से टाउन के भारत माता चौक तक किया गया है। सुबह 6.30 बजे जिला कलेक्टर श्री नथमल डिडेल हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले भर में टीमों का गठन किया जा चुका है। जिले भर में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। विभिन्न टीमें पिछले कई दिनों से खेल मैदान पर अभ्यास में जुटी हैं। खेल सामग्री का क्रय सभी ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा चुका है। 29 अगस्त को ग्राम पंचायत स्तर पर इन खेलों का राज्य भर में शुभारंभ किया जाएगा। जो चार दिन तक चलेगा। इसके बाद 12 सितंबर से ब्लॉक स्तर, 22 सितंबर से जिला स्तर और 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय आयोजन होगा।

27/08/2022

राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हनुमानगढ़।

*जिले में वन विभाग की नर्सरी से मिलेंगे सस्ती दरों पर इजराइल तकनीक आधारित फलों के पौधे*

*73 वें वन महोत्सव के अवसर पर कोहला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में इजराइल तकनीक आधारित फलों के 250 पौधों का मदर ब्लॉक लगाया*

*डीएफओ ने हरियाणा सरकार से रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के साथ मिलकर किया नवाचार*

हनुमानगढ़ 27 अगस्त। जिले के किसानों को करीब 3 साल बाद वन विभाग की नर्सरी से इजराइल तकनीक पर आधारित फलों के पौधे सस्ती दर पर मिल सकेंगे। अब तक किसानों को हरियाणा, पंजाब इत्यादि राज्यों से उच्च दरों पर ये प्लांट खरीदने पड़ते थे। शनिवार को 73 वें वन महोत्सव के अवसर पर कोहला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सिरसा के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट मांगियाना से लाए गए फलों के 250 पौधे लगाए गए। इन पौधों के मदर ब्लॉक से और पौधे सस्ती दरों पर तैयार किए जाएंगे। मांगियाना में अमरूद, किन्नू, माल्टा इत्यादि की कीमत प्रति पौधा 100 रूपए है जबकि वन विभाग की नर्सरी में इन्ही पौधों को करीब 30-35 रूपए में तैयार किया जाएगा।

डीएफओ श्री करण सिंह काजला ने वन विभाग की कोहला नर्सरी में यह नवाचार हरियाणा सरकार से रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर व सिरसा में इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट के तहत स्थापित मांगियाना नर्सरी के फॉर्म मैनेजर रहे डॉ अमर सिंह पूनियां के सहयोग से किया है। श्री काजला ने बताया कि इन पौधों को लेकर जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं डॉ अमर सिंह पूनियां ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट के तहत कुल 40 नर्सरी देशभर में स्थापित की गई। जिनमें से मांगियाना की नर्सरी सबसे बेहतरीन मानी जाती है। लिहाजा वहीं से ये पौधे लाए गए।

*फलों के इन पौधों का लगाया मदर ब्लॉक*

डॉ अमर सिंह पूनियां ने बताया कि जो 250 पौधा का मदर ब्लॉक लगाया गया है उनमें अमरूद की हिसार सफेदा किस्म के 20 पौधे, माल्टा की ब्लड रेड किस्म के 15 पौधे, अनार की भंगवा सुपर किस्म के 20 पौधे, किन्नू के 20 पौधे, कागजी नींबू के 06 के अलावा बाकी सभी पौधे फालसा के लगाए गए हैं। उन्होने बताया कि इन पौधों को प्रति वर्ष खाद व कटाई का भी ध्यान रखना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएफओ श्री करण सिंह काजला ने बताया कि वन विभाग की ओर से इस साल 1500 हैक्टेयर में पौधरोपण किया गया है। 1 लाख 30 हजार पौधे वितरित किए गए हैं। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री एमआर बिश्नोई ने खेजड़ली बलिदान और अमृता देवी को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आज भी अत्यंत जरूरत बताते हुए आमजन से पौधरोपण की अपील की। डॉ. अमर सिंह पूनियां ने कहा कि वन विभाग की नर्सरियों में भी किसान की जरूरत के मुताबिक पौधे लगाने की आवश्यकता है ताकि किसानों को महंगी दरों पर प्राइवेट नर्सरियों से पौधे नहीं खरीदने पड़ें। कोहला को मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने वे हमेशा पूरा सहयोग करेंगे।

पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई ने हर घर के आगे पौधा लगाने, जन्मदिन,शादी की सालगिरह इत्यादि के अवसर पर भी पौधा लगाने की संस्कृति पूरे राजस्थान में विकसित करने की आवश्यकता जताई।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता श्री रामाकिशन ने कहा कि हमारा विभाग वन विभाग को सदैव ही सहयोग रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि नहर के कारण ही बड़ी संख्या में पौधे लगते हैं लिहाजा नहर की सुरक्षा भी अति आवश्यक है। इसमें वन विभाग पूरा सहयोग कर रहा है। सहायक लेखा अधिकारी श्री दिनेश कुल्हरी ने कहा कि श्री करण सिंह काजला और डॉ अमर सिंह पूनियां ने दूरदर्शी सोच के साथ जिले में नई शुरूआत की है। इसका लाभ किसानों को मिलेगा।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश किलानियां, डीएफओ श्री करण सिंह काजला,रिटायर्ड जिला हॉर्टिकल्चर ऑफीसर डॉ अमर सिंह पूनियां, जोधपुर डिस्कॉम के एसई श्री एमआर बिश्नोई, पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई, सहायक खनन अधिकारी श्री सुरेश अग्रवाल, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री रामाकिशन, एसीएफ हनुमानगढ़ श्री राजीव गुप्ता, एसीएफ नोहर श्री जगदीश सहारण, रेंजर नोहर श्री जुल्फिकार, रेंजर भादरा श्री अश्विनी कुमार, प्रशिक्षु रेंजर श्री मनीष यादव, श्री बाबूलाल जाट, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह, सहायक लेखा अधिकारी श्री दिनेश कुल्हड़िया, वनपाल, वनरक्षक समेत वन विभाग के अधिकारी कार्मिक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

26/08/2022

*पल्लू तहसील का राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने किया शुभारंभ*

*जनता को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री जी ने मापदंडों में शिथिलता देते हुए तहसील और उप तहसीलों को दी मंजूरी–राजस्व मंत्री श्री राम लाल जाट*

हनुमानगढ़, 26 अगस्त। नव क्रमोन्नत तहसील पल्लू का शुक्रवार को राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप सिंह चौधरी, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत, नोहर विधायक श्री अमित चाचाण, जिला प्रमुख श्रीमती कविता मेघवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने आमजन को राहत देने के लिए नई तहसील एवं उप तहसील बनाने के मापदंडों में शिथिलता प्रदान करते हुए 61 तहसील और 74 उप तहसील को मंजूरी दी। नोहर विधायक की मांग पर पल्लू तहसील को मंजूरी प्रदान की गई। इससे राजनीतिक फायदा नहीं बल्कि सभी आमजन को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नई तहसील और उप तहसील खुलने से गांव के लोगों को अब अपने गांव से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। सत्ता का विकेंद्रीकरण का कार्य सरकार कर रही है ताकि आमजन को अधिकतम राहत मिल सके। श्री राम लाल जाट ने कहा कि आने वाले समय में गिरदावरी भी किसान खुद कर सकेगा ऐसी व्यवस्था सरकार करने जा रही है। उन्होंने नोहर विधायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री अमित चाचाण अपनी बात विधानसभा में दमदार तरीके से रखते हैं।जनता के दुख सुख में सहयोग करते हैं। मुख्यमंत्री भी इन पर पूरा विश्वास करते हैं।

उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान समिति समेत चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आमजन को मिल रहे 10 लाख तक निशुल्क इलाज, 50 यूनिट तक निशुल्क बिजली, कोरोना काल में किया गया बेहतरीन प्रबंधन, सात सुख को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट समेत राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई।

इससे पूर्व बंजर भूमि एवं चारा का बोर्ड के चेयरमैन श्री संदीप सिंह चौधरी ने कहा कि नोहर विधानसभा क्षेत्र में विकास के भरपूर कार्य हुए हैं उसकी छवि सामने बैठे लोगों के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। केश कला बोर्ड के चेयरमैन श्री महेंद्र गहलोत ने राज्य सरकार की उपलब्धियां, नोहर क्षेत्र में हुए विकास और राजस्व मंत्री की किसानों और आमजन को राहत प्रदान करने की छवि को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का साफा पहनाकर और हल भेंटकर स्वागत किया गया।

नोहर विधायक श्री अमित चाचान ने अपने संबोधन में पल्लू को तहसील और फेफाना को उप तहसील बनाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने मापदंडों को शिथिलता प्रदान करते हुए जनता को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पहले बजट में नोहर का नाम लोग लोग ढूंढते थे लेकिन अब बजट में नोहर की ग्राम पंचायतों तक का नाम आता है। मुख्यमंत्री जी ने नोहर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने राजस्व मंत्री से अन्य जिलों की तरह किसानों को 6 घंटे बिजली देने और 2 हजार किसानों को खातेदारी का हक दिलाने की मांग भी रखी।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट के अलावा बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री संदीप सिंह चौधरी, केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत,नोहर विधायक श्री अमित चाचाण, जिला प्रमुख श्रीमती कविता मेघवाल, नोहर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन श्री राजेंद्र चाचाण, नोहर प्रधान श्री सोहन ढील, जिला अहिंसा बोर्ड के संयोजक श्री श्रवण तंवर,उप जिला प्रमुख श्री मुकेश सहारण, डेयरी के पूर्व चेयरमैन श्री जसवीर सहारण,जिला कलेक्टर श्री नथमल डिडेल, जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई, उपखंड अधिकारी श्रीमती शिवा चौधरी, वृताधिकारी सुश्री पूनम चौहान, तहसीलदार श्रीमती उमा मित्तल, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि श्री ओम प्रकाश खठोतिया, पल्लू ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुनीता शर्मा,पंचायत समिति सदस्य श्री महावीर सहारण, पूर्व सरपंच श्री सत्यनारायण जोशी, श्री धनराज सिहाग, श्री सहीराम सियाग समेत अन्य सरपंच, पंचायत समिति सदस्य समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला परिषद सदस्य श्री गौरीशंकर थोरी ने किया।

26/08/2022

*राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल*

*ज़िले भर में ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है साइकिल रैली का अयोजन*

*जिले में 1 लाख 44576 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, 11445 टीमों का किया गया है गठन*

*जिला प्रशासन ने''खेलों को हां, नशे को ना'' थीम पर जारी की कार्टून सीरिज*

*जिले भर में प्रतिभागी खिलाड़ी पूर्वाभ्यास में जुटे, गांव-गांव में बना खेल का माहौल*

*ग्रामीण ओलम्पिक में हनुमानगढ़ रजिस्ट्रेशन में पांचवें और टीम गठन में है छठे स्थान पर*

हनुमानगढ़, 26 अगस्त। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 29 अगस्त से ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर साइकिल रैली और पैदल रैली का आयोजन किया जा रहा है। गांव गांव में खेल का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न टीमें अभ्यास करती नजर आ रही है। जिला कलेक्टर श्री नथमल डिडेल ने नवाचार करते हुए इसके प्रचार प्रसार को लेकर कार्टून सीरीज भी जारी की है। कार्टूनिस्ट श्री मस्तान सिंह एवं वरिष्ठ लेखक डॉ भारत ओला के सहयोग से यह कार्टून सीरीज जिला प्रशासन ने जारी की है।

जिला कलेक्टर श्री नथमल डिडेल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह ने बताया कि कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, हॉकी तथा शूटिंग बॉल खेलों के लिए पुरुष और महिला टीमों के गठन और पंजीयन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस भव्य आयोजन के लिए प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ पूर्वाभ्यास में जुटे हैं। प्रतिभागियों के साथ ही आमजन में भी इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर अभूतपूर्व उमंग है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में 1 लाख 44576 खिलाड़ियों ने इन खेलों में रजिस्ट्रेशन करवाया है। खिलाड़ियों को शामिल करते हुए कुल 11445 टीमों का गठन किया गया है। खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर राज्य में हनुमानगढ़ जिला पांचवें और टीमों के गठन को लेकर छठे स्थान पर है।जबकि नागौर व भीलवाड़ा रजिस्ट्रेशन व टीम गठन में क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर है।

जिले में तहसील वाइज बात करें तो सर्वाधिक 26, 637 खिलाड़ियों ने पीलीबंगा में, 24974 खिलाड़ियों ने नोहर में और 20140 खिलाड़ियों ने हनुमानगढ़ में रजिस्ट्रेशन करवाया है। सबसे कम 14898 खिलाड़ियों ने संगरिया में रजिस्ट्रेशन करवाया है।

*कबड्डी, खो-खो व क्रिकेट सबसे आगे*

जिले में सर्वाधिक कबड्डी, खो- खो एवं क्रिकेट में खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। कबड्डी में सर्वाधिक 55190, खो-खो में 41756 तथा क्रिकेट में 28032 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। वहीं शूटिंग बॉल में सबसे कम 4326 खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है। इसी तरह कबड्डी में सर्वाधिक 4473 टीमें, खो खो में 3175 टीमें और टेनिस बॉल क्रिकेट मेें 1978 टीमें बनाई गई है। हॉकी में 357 टीमें बनी है।

ग्रामीण ओलम्पिक के आयोजन को लेकर दो अलग-अलग विभागों को जिम्मा सौंपा गया है। इसके तहत ग्राम व ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन आदि की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को दी गई है। जबकि जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं खेल विभाग कराएगा।ग्रामीण ओलम्पिक में शामिल होने वाली टीमों को अभ्यास व प्रतियोगिता के लिए खेल सामग्री सरकार की तरफ से मुहैया कराई गई है।

26/08/2022

*बिल्डिंग नेशन थू्र एज्यूकेशन अभियान के तहत विद्यालयों का किया गया निरीक्षण-संदीप कौर*
हनुमानगढ़ 26 अगस्त, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, उन्हें प्रभावी, अच्छी व नियमित शिक्षा मिल सके इस हेतु बिल्डिंग नेशन थू्र एज्यूकेशन अभियान चलाया गया जिसके क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती संदीप कौर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 04 नई खुन्जा, हनुमानगढ़ जंक्शन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से उन्हें मिलने वाली किताबों व मिड-डे मील में दलिया, सब्जी व फल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई विद्यालय में स्थित पीने के पानी, क्लास रूम, बैठक व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया गया जो कि सामान्य पाई गई। उक्त के अतिरिक्त स्वामी केशवानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड, हनुमानगढ जंक्शन का भी निरीक्षण किया गया जिसमें आरटीई एक्ट के तहत दिये जाने वाले प्रवेशों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा आरटीई के तहत एडमिशन विद्यार्थियों से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में पूछा गया। दौनों विद्यालयों के अध्यापकगण को ड्रॉप आउट बालकों को शिक्षा से जोडने हेतु प्रेरित किया गया तथा आरटीई एक्ट के तहत नियमानुसार प्रवेश दिलवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

कैसे चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल ने रचा षड्यंत्र।अपने ही आदमियों से नई सिम देकर उनसे गडकरी और अरुण जेटली के नाम से अपने ...
26/08/2022

कैसे चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल ने रचा षड्यंत्र।अपने ही आदमियों से नई सिम देकर उनसे गडकरी और अरुण जेटली के नाम से अपने विधायको को फोन करवाये कि आप bjp में आ जाओ 35 लाख देंगे।इधर से केजरीवाल के आदमी फोन कर रहे थे दूसरी ओर केजरीवाल tv पर bjp पर उनके विधायकों को खरीदने के आरोप लगा रहे थे।केजरीवाल के कहने पर विधायकों को फोन करने वाले हरियाणा आप पार्टी के महासचिव परमिंदर सिंह कत्याल tv पर केजरीवाल के आरोप सुन दंग रह गए और उन्हें अहसास हो गया कि केजरीवाल बहुत ही मक्कार और धूर्त व्यक्ति है और उनका इस्तेमाल कर रहा है

Episode 1 (Part : 1) = https://youtu.be/ky5ii7y7fNA (Part : 2) = https://youtu.be/pO02kRweB-Y Dr. Munish Raizada | Transparency: Pardarsh*ta...

केजरीवाल के करीबी  सहयोगी  रहे शिकागो निवासी डॉक्टर munish रायजादा ने केजरीवाल की पोल खोलने के लिए वेब सीरीज ट्रांसपरेंस...
26/08/2022

केजरीवाल के करीबी सहयोगी रहे शिकागो निवासी डॉक्टर munish रायजादा ने केजरीवाल की पोल खोलने के लिए वेब सीरीज ट्रांसपरेंसी 2019 में बनाई जिसमें उन सभी लोगों जो अन्ना हजारे आंदोलन के समय से जुड़े रहे और बाद में केजरीवाल की दगाबाजी ठगियों के चलते किनारा कर लिया सबके बयानों को दिखाया है उसी सीरीज का हिस्सा है ये बोल रे दिल्ली बोल जिसे केजरीवाल ने दबाव बना लांच नहीं होने दिया था

A Kailash Kher song, Bol Re Dilli Bol, from , Transparency: Pardarsh*ta. Watch all the episodes:Watch for Free now!Transparency: Pardarsh*ta: an ex...

25/08/2022

केजरीवाल के 9 विधायक लापता हो गए हैं।जो उन्हें ढूंढ कर लाएगा bjp उन्हें इनाम देगी।वैसे पूरा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि ये दो तीन दिन में प्रकट होंगे।संजय सिंह प्रेसवार्ता कर उन्हें पेश करेंगे जिसमें वे रहस्योद्घाटन करेंगे।bjp ने उनका अपहरण कर लिया था।उन्हें bjp में आने के लिए डराया धमकाया गया।20-20 करोड़ का ऑफर किया गया पर हम भगतसिंह के अनुयायी और केजरीवाल के सिपाही हैं।मर सकते हैं लेकिन बिक नहीं सकते।मौका मिलते ही भाग आये।किसने अपरहण किया,किस bjp नेता ने ऑफर किया ,कहां रखा अभी नहीं बताएंगे।गुजरात चुनाव के समय बताएंगे। तब तक केजरीवाल सरकार को गिराने के लिए कभी सिसोदिया ,कभी 4 विधायकों और कभी 40 विधायकों को 20-20 करोड़ में खरीदने का स्यापा करते रहेंगे ।आबकारी घोटाले पर मुंह नहीं खोलेंगे।घोटाले का पूछेंगे ,हम ऑपरेशन लोटस का शोर मचाते रहेंगे।कभी दिल्ली में राजघाट पर धरना देंगे तो कभी गुजरात जाकर गांधी आश्रम में मौन धारण करेंगे।मदन अरोड़ा

Vastu Tips: घर की इस दिशा में पौधे रखने से होती है आर्थिक तंगी, रखें इन बातों का ध्यान नई दिल्ली, 17 अगस्त 2020, वास्तु ...
17/08/2020

Vastu Tips: घर की इस दिशा में पौधे रखने से होती है आर्थिक तंगी, रखें इन बातों का ध्यान
नई दिल्ली, 17 अगस्त 2020, वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) में सभी दिशाओं का अपना एक अलग महत्व होता है. दक्षिण-पश्चिम दिशा को ‘नैऋत्य दिशा’ भी कहते हैं. South West दिशा में खुलापन अर्थात खिड़की, दरवाजे बिल्कुल नहीं होने चाहिए.
गृहस्वामी का कमरा इस दिशा में होना चाहिए. इसके अलावा कैश काउंटर, मशीनें आदि आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) के अनुसार घर में इस दिशा में पौधे नहीं रखने चाहिए. आइए जानते हैं दक्षिण-पश्चिम दिशा से जुड़ी खास बातें...
> घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में हरे पौधे नहीं रखने चाहिए. एक तो इस दिशा में सूर्य की पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती और दूसरा वास्तु की दृष्टि से पौधों के लिए ये जगह अशुभ मानी जाती है. दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखने से घर में आर्थिक परेशानी होती है.
> घर के दक्षिण-पश्चिम कोने को भारी और भरा हुआ रखना चाहिए. जिससे राहु ग्रह शांत रहे.
> इस दिशा में शौचालय होने से पितृ दोष भी माना जाता है. राहु और पितृदोष के कारण ऐसे घरों में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा रहती है.
> ईश्वरीय शक्ति ईशान कोण से प्रवेश करती है और नैऋत्य कोण (पश्चिम-दक्षिण) से बाहर निकलती है. दक्षिण दिशा में मंदिर बनवाने से बचना चाहिए.
> घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्टोर रूम और गृहस्वामी का कमरा बनाया जा सकता है.
> इस दिशा को पितरों का स्थान भी माना जाता है.
> अगर दक्षिण-पश्चिम दिशा में खिड़की और दरवाज़ा है तो हनुमान जी की मूर्ति इस तरह लगाएं कि उनकी दृष्टि दक्षिण की दिशा में रहे.

बुखार उतारने में बहुत प्रभावी है यह आयुर्वेदिक औषधिप्रकृति ने हमें ऐसी अनगिनत जड़ी-बूटियां दी हैं, जिनके जरिए हम अपने शर...
10/08/2020

बुखार उतारने में बहुत प्रभावी है यह आयुर्वेदिक औषधि
प्रकृति ने हमें ऐसी अनगिनत जड़ी-बूटियां दी हैं, जिनके जरिए हम अपने शरीर को निरोग रख सकते हैं। हालांकि अपने पूर्वजों की तुलना में हमारी आज की पीढ़ी को आयुर्वेद और जड़ी-बूटियों के बारे में कुछ कम ज्ञान है। लेकिन पिप्पली एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जो आज भी बुखार उतारने के देसी तरीकों में बहुत अधिक प्रचलित है। आइए, जानते हैं बुखार में इसका सेवन कैसे करना चाहिए और कितने प्रकार का ज्वर (बुखार) उतारने में यह औषधि कारगर है...
कितने प्रकार के बुखार में उपयोगी?
-बुखार कई तरह का होता है। इनमें खांसी-जुकाम के कारण होनेवाला बुखार, किसी अन्य वजह से होनेवाला गंभीर बुखार और गर्भवती महिलाओं को होनेवाला बुखार। गर्भवती महिलाओं को होनेवाले बुखार को सूतिका ज्वर कहते हैं। इन सभी तरह के बुखार में पिप्पली बहुत अधिक लाभकारी होती है।
-पिप्पली के गुणों और प्रभावों के बारे में जानकर आपको इसलिए भी हैरानी हो सकती है क्योंकि आयुर्वेदिक तरीके से कोरोना ज्वार का निदान ढूंढनेवाले चिकित्सकों को इस दिशा में भी पिप्पली ने निराश नहीं किया है। फिलहाल आयुर्वेदिक तरीके से कोरोना से मुक्ति पाने की दिशा में शोधकार्य जारी है।
किस प्रकार करें पिप्पली का उपयोग?
-ज्वर उतारने के लिए आप तीन ग्राम पिप्पली जड़ के चूर्ण को 5 ग्राम शहद और करीब 2 ग्राम शुद्ध देसी घी में मिलाकर, दिन के तीनों प्रहर में इसका सेवन करें। इसे चाटकर खाने पर अधिक और शीघ्र लाभ मिलता है। खासतौर पर यदि किसी व्यक्ति को खांसी और जुकाम के साथ बुखार हो तो यह गले के दर्द इत्यादि से राहत दिलाने में बहुत अधिक प्रभावी है।
-इस तरह पिप्पली जड़ चूर्ण का सेवन करने के बाद आप गाय के दूध का सेवन करें। यदि तीनों समय गाय के दूध का सेवन संभव ना हो तो कम से कम सुबह और शाम के समय इस तरह पिप्पली चूर्ण खाने के बाद गाय का दूध जरूर पिएं। बेहतर होगा यदि आप गाय के दूध का उपयोग शहद मिलाकर करेंगे। ध्यान रखें शहद मिलाते समय दूध बहुत तेज गर्म नहीं होना चाहिए।
-यदि आपको पिप्पली चूर्ण चाटकर खाने में समस्या हो तो आप घर पर इसका देसी टॉनिक भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको 3 ग्राम पिप्पली चूर्ण एक गिलास (सामान्य आकार) पानी में उबालना है। जब यह पानी पकते-पकते गिलास का 1/4 रह जाए तब आप इस पानी को छान लें। हल्का ठंडा होने पर इसमें शहद मिलाएं और फिर घूंट-घूंट करके पी लें। यह खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द, खराश आदि सभी समस्याओं से आपको मुक्ति दिलाएगा।

.दिल्ली हिंसा: आरोपी गुलफिशा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, 'सरकार की छवि खराब करना था मकसद' .नई दिल्ली, 10 अगस्त 2020, दिल...
10/08/2020

.दिल्ली हिंसा: आरोपी गुलफिशा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, 'सरकार की छवि खराब करना था मकसद' .
नई दिल्ली, 10 अगस्त 2020, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दावा किया है कि दिल्ली हिंसा के मामले में जिस महिला गुलफिशा उर्फ गुल को गिरफ्तार किया था उससे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं. पुलिस का कहना है कि DU के प्रोफेसर भी हिंसा की साजिश में शामिल थे. हिंसा भड़काने के लिए बुर्के वाली महिलाएं तैयार की गई थीं.
दिल्ली पुलिस के दावे के मुताबिक डीयू के प्रोफेसर अपूर्वानंद भी दिल्ली हिंसा की साजिश का हिस्सा थे. पुलिस का कहना है कि दिल्ली दंगों में UAPA एक्ट में गिरफ्तार आरोपी महिला जाफराबाद की रहने वाली गुलफिशा उर्फ गुल ने पुलिस को दिए बयान में यह खुलासा किया है.
पुलिस का कहना है कि गुलफिशा ने उन्हें बताया है, प्रोफेसर अपूर्वानंद ने कहा था कि हिंसा की साजिश के लिए तैयार रहो. हिंसा करवाने के बाद प्रोफेसर अपूर्वानंद ने गुलफिशा की तारीफ की थी. गुलफिशा ने बताया, हिंसा के बाद अपूर्वानंद ने उससे कहा था कि तुमने अच्छा काम किया है, लेकिन पुलिस के पकड़े जाने पर मेरा और पिंजड़ा तोड़ की सदस्यों का नाम मत लेना.
गुलफिशा के मुताबिक, महिलाओं को Chilly Powder लाने के लिए कहा गया था, ताकि विरोध प्रदर्शन रोकने की कोशिश पर इन्हें पुलिस पर फेंका जाए. गुलफिशा ने हिंसा के लिए 2 वॉट्सऐप ग्रुप बनाए थे, जिनका नाम- औरतों का इंकलाब, वॉरियर था.
आरोपी महिला गुलफिशा ने बताया कि साजिश के तहत वो खुद बुर्के वाली महिलाओं और बच्चों को गली-गली जाकर CAA और NRC के खिलाफ इस कदर भड़काती थी कि महिलाएं प्रोटेस्ट में आने के लिए राजी हो जाती थीं. महिलाओं और बच्चों को प्रदर्शन में जोड़ने की वजह ये होती थी कि पुलिस महिलाओं और बच्चों को जबरन नहीं उठाएगी जैसे शाहीन बाग में हो रहा था.
दिल्ली में 24, 25 और 26 फरवरी को हिंसा हुई थी
आरोपी गुलफिशा के मुताबिक, उसकी दोस्ती डीयू के पिंजड़ा तोड़ ग्रुप की सदस्य देवांगना और परोमा राय से भी हुई थी. आरोपी गुलफिशा ने बताया कि प्रोफेसर अपूर्वानंद ने उसको कहा कि जामिया को-ऑर्डिनेशन कमेटी दिल्ली में 20-25 जगह पर आंदोलन शुरू करवा रही है. इन आंदोलन का मकसद भारत सरकार की छवि को खराब दिखाना है.
गुलफिशा ने आगे बताया, फ्रूट मंडी सीलमपुर में प्रदर्शन शुरू होने के बाद JCC के सदस्य हमें हर तरह से मदद करते थे और सफूरा और मिरान हैदर हमारे और दूसरे प्रदर्शन को को-ऑर्डिनेट करते थे. उमर खालिद भी हमें पैसों से मदद करते थे और भीड़ को भड़काऊ भाषण देते थे जिससे लोग धरने में जुड़े रहते थे.
बकौल गुलफिशा, प्रोफेसर ने हमें हिंसा के लिए मैसेज दे दिया था. जिसके बाद हमने पत्थर, खाली बोतलें, एसिड, छुरियां इकठ्ठा करने के लिए कहा गया था और सभी महिलाओं को सूखी लाल मिर्च रखने के लिए बोला गया था.
गुलफिशा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 22 फरवरी को चक्का जाम करने की साजिश के तहत महिलाओं को इकट्ठा कर कैंडल मार्च के बहाने हम निकले और जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठ गए और रोड ब्लॉक कर दिया गया. जिसके बाद 24, 25, 26 फरवरी को जबरदस्त हिंसा हुई थी.
गुलफिशा ने अपने बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का भी जिक्र किया है. गुलफिशा ने कहा, 'ट्रंप दौरे को ध्यान में रखते हुए. चांद बाग रोड का भी 'चक्का जाम' वॉट्सएप पर पोस्ट किया गया. इसको भी प्रोफेसर अपूर्वानंद मॉनिटर कर रहे थे. जिसके बाद ही बीते 4 अगस्त 2020 को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने डीयू के प्रोफेसर अपूर्वानंद को पूछताछ के लिए बुलाया था. करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी. पुलिस ने प्रोफेसर का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त कर लिया था.'

Address

Hanumangarh
335512

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hanumangarhlive.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Hanumangarhlive.com:

Share