08/03/2024
कार्यालय -अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला ग्वालियर (म.प्र.)
ग्वालियर 07 मार्च 2024। दूध एवं दूध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे आयुक्त खाद्य सुरक्षा डाॅ. सुदाम खाडे महोदय, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश ने ग्वालियर एवं चम्बल सम्भाग के प्रत्येक जिले को पेपर स्ट्रिप फोर डिटेक्षन आॅफ मिल्क एल्डटेरेशन की किट और पेस्टीसाइड रेसीडूय की पेपर स्ट्रिप किट प्रदाय की गयी। जिले में इस किट के उपयोग से दूध की होने वाली स्टार्च, डिटरर्जेन्ट, युरिया की इत्यादि की तुरंत जाॅच की जा सकेगी।
इस पेपर स्ट्रिप फोर डिटेक्शन आॅफ मिल्क एल्डटेरशन किट में पाॅच प्रकार की पेपर स्ट्रिप है इस पेपरस्ट्रिप को दूध में डिप करने के उपरांत रंग परिवर्तन से माल्टोडेक्सट्रिन, ग्लुकोज, स्टार्च, युरिया एवं नमक पाॅच तरह की दूध में मिलावट की पहचान आसान तरीके से तुरंत जाॅच की सकेगी। शुद्ध दूध में पेपर स्ट्रिप का रंग चेन्ज नहीं होता है।
पेस्टीसाइड रेसीडूय पेपर स्ट्रिप किट से दूध मे पेस्टीसाइड की भी पहचान तुरंत की जा सकेगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग इन दोनों एडवांस किटों का उपयोग कर दूध और दूध उत्पादों में मिलावट की तुरंत पहचान कर नमूना संबंधित अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।