03/08/2023
आज साकेत कोर्ट दिल्ली में एक पत्नी के झूठे केस से उसके पति को बचाने का प्रयास किया गया। कोर्ट कार्रवाई जारी है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जिला न्यायालय साकेत में Protection of Women from Domestic Violence Act, 2005 (घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनयम, 2005) DV Act के एक मामले में याचिकाकर्ता पत्नी के उत्तरदाता बचाव पक्ष पति की तरफ मैं निशा तंवर एडवोकेट और मेरे विद्वान अधिवक्ता साथी एडवोकेट प्रदीप, एडवोकेट हेमंत पेश हुए। माननीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट महिला न्यायालय श्रीमती राशी रहेजा ने हमारी बहस के सभी अंशों को स्वीकार करते हुए याचिकाकर्ता पत्नी को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि 10 साल तक आपके साथ घरेलू हिंसा नहीं हुई और 10 साल के बाद घरेलू हिंसा होनी शुरू हो गई। कम से कम 10 साल के बच्चे के भविष्य का तो ख्याल करो। माननीय न्यायालय ने पूछा कि आप अपने पति के पास वापिस जाकर घर क्यों नहीं बसाना चाहती? इस पर याचिकाकर्ता पत्नी ने कोर्ट में कहा कि उसे अपने पति से जान का खतरा है। इस पर माननीय MM महिला कोर्ट श्रीमती राशी रहेजा ने सवाल उठाया कि 10 साल तक जान का खतरा नहीं हुआ, एक बच्चे को जन्म दिया, उसे पाला और पढ़ाया तब जान का खतरा नहीं हुआ, तो अब कैसे अचानक जान का खतरा उत्पन्न हो गया? मैंने निशा तंवर एडवोकेट और मेरे विद्वान अधिवक्ता साथी एडवोकेट प्रदीप और एडवोकेट हेमंत ने माननीय न्यायालय से मांग की कि मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 की धारा 30 और नागरिक प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) की धारा 89 के अनुसार मामले को मध्यस्थता (Mediation) के लिए भेजा जाए। याचिकाकर्ता पत्नी की सभी दलीलों को अस्वीकार करते हुए और उत्तरदाता पति की तरफ से हमारी सभी दलीलों को स्वीकार करते हुए माननीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट श्रीमती राशी रहेजा ने मामले को मध्यस्थता (Mediation) के लिए भेजने का आदेश दिया दिया है और 7 अगस्त 2023 की तारीख मुकर्रर की है। वहीं याचिकाकर्ता पत्नी के उत्तरदाता पति की तरफ से मैंने निशा तंवर एडवोकेट और मेरे विद्वान अधिवक्ता साथी जितेंद्र कौशिक एडवोकेट (पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन गुड़गांव) ने जिला एवं सत्र न्यायालय गुड़गांव में हिंदू मैरिज एक्ट विवाह अधिकारों के सेक्शन 9 के तहत याचिका दाखिल की हुई है। इस मामले में दोनों ही न्यायालयों माननीय जिला न्यायालय साकेत और माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय गुड़गांव में पति की तरफ से सच्चाई के तौर पर हमारी जीत निश्चित है।
--
निशा तंवर अधिवक्ता
न्याय सर्वोपरि
अदिती सिंह (लीगल मैनेजर)
📲+91-9711399986
Nisha Tanwar Advocate
Justice Paramount