Adv Alok Sharma

Adv Alok Sharma ये मेरा फेसबुक पेज है ! आगे मित्र इस पर
ही जुड़े !! "आलोक वाणी" 📲 8827689858

04/05/2026

आदेश ...

04/05/2026

गुना, 30। 4। 26 से लगातार मौसम तेज गर्मी, हवा,पानी, और यही असली मजे ...किंतु किसी का कहना है तेज गर्मी होगी लेकिन मेरा मानना है, जब साल भर ठंडा मौसम रहा है तो अब गर्मी कैसे, बरसात आई नहीं है उसका आगमन हो चुका है!! गर्मी तो पड़ेगी लेकिन राहत रहेगी मेरा मानना है!! बाकी
मौसम शानदार

01/05/2026

शादी मै हुआ "बरसात" का जोरदार स्वागत ...

28/04/2026

दिलवाले ...

28/04/2026

प्रेम रतन धन पायो ...

28/04/2026

हर हर महादेव ...

12/04/2026

🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉
🚩🚩🚩 जय श्री राम 🚩🚩🚩
भगवा रंग की शान, धर्म और स्वाभिमान की पहचान,
ऐसे तेजस्वी और दमदार व्यक्तित्व के धनी
कुलदीप सिंह गुर्जर वकील साहब को
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं 🙏🚩🚩🚩
आपका जीवन भगवा रंग की तरह उज्ज्वल रहे,
हौसले बुलंद रहें और पहचान दिन-दूनी रात चौगुनी बढ़ती रहे।
आप हमेशा सत्य और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें 🚩

10/04/2026

🌿✨ हर हर महादेव ✨🌿

माननीय वरुण भैया, दिलीप भैया जी के आशीर्वाद से सब संभव है !! 📰 🙏 जय श्री भोलेनाथ 🏹, हर हर महादेव🙏मोटर एक्सीडेंट क्लेम प्...
10/04/2026

माननीय वरुण भैया, दिलीप भैया जी के आशीर्वाद से सब संभव है !! 📰 🙏 जय श्री भोलेनाथ 🏹, हर हर महादेव🙏
मोटर एक्सीडेंट क्लेम प्रकरण (MACC)188/2023
न्यायालय: ll जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गुना जिला गुना (म. प्र.) निर्णय दिनांक 09-04-2026 मेरे पक्षकार वाहन चालक गोलू पाल और उसके पिता वाहन स्वामी बबलू पाल के अधिवक्ता के रूप मैने उक्त क्लेम प्रकरण अपनी पैरवी मै, क्लेम का फर्जी मामला सुनवाई योग्य न होने के कारण निरस्त (Dismissed as not maintainable) कराया गया।
2. यह भी उल्लेखनीय है कि मेरे पक्षकार का संबंधित ट्रैक्टर (स्वराज) का कोई वैध बीमा/इंश्योरेंस नहीं था तथा इंश्योरेंस कंपनी पहले ही पृथक पक्षकार के रूप में कार्यवाही से अलग हो चुकी थी। प्रकरण में आहत याचिकाकर्ता vs गोलू पाल आदि तथा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पक्षकार थे।
3. इस प्रकरण में याचिकाकर्ता द्वारा लगभग ₹35,14,375/- (35 लाख चौदह हजार तीन सौ पिचहतर रुपये) का दावा मेरे पक्षकारों पर प्रस्तुत किया गया था! जिसमें आवेदक ने स्वयं को पुलिस विभाग में "हेड कांस्टेबल" पद पर कार्यरत बताते हुए गंभीर चोटों का उल्लेख किया गया था। उक्त दावा उनके अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
4. मुझे वाहन स्वामी और वाहन चालक का अधिवक्ता होने से कई बार राजीनामा मै 3-4 लाख रुपए मेरे पक्षकार से दिलाने का भी विपक्ष ने कहा, लेकिन हमने स्पष्ट कहा आप तो लड़ाई लड़ो और पूरी ताकत से लड़ो! क्योंकि मुझे पता था ये एक्सीडेंट मामला फर्जी बनाया गया था, इसलिए इसे साक्ष्य से पहले ही चलने लायक ना होने से निरस्त कराने अपने पक्षकारों के लिए चमत्कार दिखाने की वचनबद्धता थी! अंत में मेरी पैरवी मै मेरे पक्षकारों की साक्ष्य से पहले ही जीत हुई और न्यायालय में इस फर्जी दुर्घटना क्लेम मामले को निरस्त कर दिया गया!!
आपका अधिवक्ता,
आलोक शर्मा,एडवोकेट गुना मो.8827689858
🙏 सत्य, न्याय एवं विधि के मार्ग पर सदैव समर्पित रहकर कार्य जारी रहेगा 🏹

🌸🌺🌼 बहुत-बहुत बधाइयाँ 💐💐💐 🌼🌺🌸माननीय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एम०ए०सी०टी०), महोदय (पीठासीन अधिकारी श्री राधाकृष्ण मालवी...
09/04/2026

🌸🌺🌼 बहुत-बहुत बधाइयाँ 💐💐💐 🌼🌺🌸
माननीय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एम०ए०सी०टी०), महोदय (पीठासीन अधिकारी श्री राधाकृष्ण मालवीय साहब) जिला गुना की न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 0175/2023 (अंशू झा आदि बनाम सोनू राठौर एवं अन्य) में आवेदक पक्ष के पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णय पारित किया गया है।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 23 जुलाई 2023 को रात्रि लगभग 11 बजे आस्था होटल के पास सड़क किनारे खड़े मृतक देवेन्द्र झा एवं उनके साथियों को एक बोलेरो (एंबुलेंस) वाहन द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी गई, जिससे देवेन्द्र झा को गंभीर चोटें आई और उनकी मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
उक्त क्लेम मामले में मृतक देवेन्द्र झा के वारिसानों की ओर से पैरवी गुना जिले के क्लेम प्रकरण स्पेशलिस्ट वरिष्ठ अधिवक्तागण श्री अतुल कुमार बाजपेयी, श्री देवेंद्र शिवहरे, श्री धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा क्लेम प्रकरण में प्रभावी पैरवी की गई।
और पीडीत पक्ष को न्याय दिलाया गया है।
क्लेम प्रकरण स्पेशलिस्ट वरिष्ठ अधिवक्तागण श्री अतुल कुमार बाजपेयी, श्री देवेंद्र शिवहरे, श्री धर्मेंद्र सिंह रघुवशी द्वारा की प्रभावी पैरवी में माननीय न्यायालय ने 70,16,124 (सत्तर लाख सोलह हजार एक सो चौबीस रुपये) की क्षतिपूर्ति राशि का अवार्ड पारित किया है एवं पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
यह निर्णय गुना नगर के इतिहास में मोटर एक्सीडेन्ट प्रकरणों में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा ऐसे मामलों में पीड़ितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने वाला भी है। इस अवसर पर अधिवक्ता साथियों में भी श्री अतुल कुमार बाजपेयी, श्री देवेंद्र शिवहरे, श्री धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी की कामयाबी पर मिलकर उन्हें बधाइयाँ दी गई हैं।
🌸🌼🌺 बहुत-बहुत बधाइयाँ 💐💐💐 🌺🌼🌸

Address

District & Session Court Guna (M. P. )
Guna
473001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv Alok Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share