02/03/2026
जिला विधिज्ञ संघ गोपालगंज की तरफ से स्थानीय सिविल कोर्ट के वकालत खाना परिसर मे सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्रा जी एवं महासचिव मनोज कुमार मिश्रा जी के नेतृत्व मे आयोजित होली मिलन समारोह में अधिवक्ताओ ने एक-दूसरे को अबीर - गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर उपाध्यक्ष उदय नारायण मिश्रा जी, अधिवक्ता पंकज कुशवाहा, अधिवक्ता विकास कुमार , अधिवक्ता विरेश पांडेय जी एवं अधिवक्ता विनोद सिंह जी के साथ सभी अधिवक्ता मित्रो ने प्यार, खुशी, सौहार्द और भरोसे के रंगों में डूबी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दिए ।
#होली