Legal Updates 24 Gonda

Legal Updates 24 Gonda WhatsApp Number 9455911400, 7080849500

Gonda Digital Media News , highlighting corruption, institutional exploitation, and procedural injustice,

19/05/2026

स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ का मामला
पकड़े जाने के बाद आरोपी ने किया भागने का प्रयास
भागते समय आरोपी अजीत यादव कंटीले तार में फंसा
तार में फंसकर अजीत यादव के पैर में आई चोट
अजीत यादव पर हाईस्कूल छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
छेड़छाड़ से डरी छात्रा ने स्कूल जाने से किया मना
cctv से आरोपी की पहचान, पुलिस की 5 टीमें लगी
पुलिस ने आरोपी को परसा तिवारी से किया गिरफ्तार
पुलिस कस्टडी से भागते समय अजीत यादव हुआ घायल
पुलिस ने मामले में छात्रा के भाई को भी पकड़ा
छात्रा के भाई पर आरोपी से मारपीट करने का आरोप
छपिया थाना क्षेत्र का पूरा मामला

#गोंडा_ब्रेकिंग #गोंडा_पुलिस #छेड़छाड़ #उत्तर_प्रदेश_समाचार

लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह की ‘आशिक मिजाजी’ की परतें अब खुलने लगी हैं।पुलिस जांच में सामने...
18/05/2026

लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह की ‘आशिक मिजाजी’ की परतें अब खुलने लगी हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रोफेसर छात्राओं को एक्स्ट्रा क्लास, पेपर लीक और नंबर बढ़ाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाता था।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी व्हाट्सएप चैट, कॉल और निजी मुलाकातों के जरिए छात्राओं से संपर्क में रहता था। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में लेकर मोबाइल, लैपटॉप, कॉल डिटेल्स और चैट रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं।

जांच एजेंसियों को कई छात्राओं से संपर्क के सुराग मिले हैं। अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

भ्रष्टाचार पर जिला अधिकारी  प्रियंका निरंजन की बड़ी कार्रवाई.....देवरियाकला ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता और धांधली...
18/05/2026

भ्रष्टाचार पर जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन की बड़ी कार्रवाई.....
देवरियाकला ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता और धांधली की पुष्टि होने के बाद जिला अधिकारी महोदया ने ग्राम प्रधान निर्मला देवी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं और इस मामले में शामिल ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आरोपियों पर बिना काम कराए ही सरकारी पैसे निकालने का आरोप है। #गोंडा news

18/05/2026

अनुदेशकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन
गोण्डा के जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० मंत्री उत्तर प्रदेश श्री दानिश आजाद अंसारी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के डेमो चेक वितरित किए गए। अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुदेशकों के योगदान की सराहना करते हुए इसे उनके मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया।

#गोंडा #अनुदेशक #मानदेय_वृद्धि #शिक्षा_विभाग
#दानिश_आजाद_अंसारी

18/05/2026

लखनऊ बार एसोसिएशन पर लाठीचार्ज के खिलाफ गोंडा में वकीलों का बड़ा ऐलान, 18 से 20 मई तक लखनऊ कोर्ट में न्यायिक कार्य ठप सेंट्रल बार एसोसिएशन ने बुलाई आम सभा , घायल अधिवक्ताओं के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर वकीलों का विरोध तेज

1117 करोड़ खर्च… 61 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन तैयार…लेकिन 10 महीने बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं! गोंडा कचहरी-बु...
18/05/2026

1117 करोड़ खर्च… 61 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन तैयार…
लेकिन 10 महीने बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं! गोंडा कचहरी-बुढ़वल रेलखंड पर रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट CRS की आपत्तियों में फंसा पड़ा है। चार चरणों में बनने वाले इस प्रोजेक्ट के तीन खंड पूरे हो चुके हैं, लेकिन गोंडा जंक्शन से गोंडा कचहरी तक ट्रैक बिछाने का काम अब भी बाकी है।
सरयू और घाघरा पर नया पुल भी बन गया,
फिर भी यात्रियों को तीसरी लाइन का इंतजार है।

सीओ करनैलगंज द्वारा वकीलों पर दर्ज कराये गये मुकदमें की वापसी की मांग को लेकर शनिवार को जिला बार एसोसिएशन व सिविल बार एस...
18/05/2026

सीओ करनैलगंज द्वारा वकीलों पर दर्ज कराये गये मुकदमें की वापसी की मांग को लेकर शनिवार को जिला बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व संयुक्त रूप से बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष क्रमशः रविचन्द्र त्रिपाठी तथा विजय प्रकाश त्रिपाठी ने किया। संचालन महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय एवं गौरी शंकर चतुर्वेदी ने किया। इसकी वजह से सिविल न्यायालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट परिसर में न्यायिक कार्य ठप रहा। अधिवक्ताओं ने सिविल न्यायालय परिसर के गेट नंबर दो पर शान्तिपूर्ण धरना व जनसभा आयोजित किया और शासन व प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर अधिवक्ताओं पर दर्ज कराये गये झूठे मुकदमें वापस नहीं लिये गये तो आन्दोलन को और तेज किया जायेगा।

17/05/2026
17/05/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डीजल पेट्रोल कम खर्च करने की अपील पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जनता से की ये अपील!

17/05/2026

पूर्व सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह ने 50 आदिवासी बच्चों को लिया गोद 🥰अमेरिका से मिलने आए यूट्यूबर एश्टन हल 🙏 Brij Bhushan Sharan Singh Prateek Bhushan Singh Karan Bhushan Singh स्मार्ट विधायक #कुश्ती

Address

Lucknow
271001

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+19044881445

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Legal Updates 24 Gonda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Legal Updates 24 Gonda:

Share