22/11/2026
BNSS भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की संपूर्ण धाराएं – एक ही पोस्ट में-
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita – BNSS) ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (CrPC) का स्थान लिया है। यह 1 जुलाई 2024 से लागू है।
BNSS में कुल 531 धाराएं और 2 अनुसूचियां हैं। इसमें FIR, पुलिस विवेचना, गिरफ्तारी, जमानत, न्यायालय की कार्यवाही, विचारण, अपील, पुनरीक्षण और दंड प्रक्रिया से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।
नीचे पूरी संहिता को अध्यायवार और धारा-क्रम के अनुसार समझाया गया है।
BNSS के सभी 39 अध्याय और उनकी धारा संख्या
अध्याय धाराएं विषय
अध्याय 1 1–5 प्रारंभिक प्रावधान एवं परिभाषाएं
अध्याय 2 6–20 आपराधिक न्यायालयों एवं अधिकारियों का गठन
अध्याय 3 21–29 न्यायालयों की शक्तियां
अध्याय 4 30–34 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की शक्तियां एवं पुलिस को सहायता
अध्याय 5- 35–62 व्यक्तियों की गिरफ्तारी
अध्याय 6- 63–93 उपस्थिति सुनिश्चित करने की प्रक्रिया: समन, वारंट, उद्घोषणा
अध्याय 7- 94–110 दस्तावेजों एवं वस्तुओं को प्रस्तुत कराने की प्रक्रिया, तलाशी एवं जब्ती
अध्याय 8- 111–124 पारस्परिक कानूनी सहायता एवं संपत्ति की कुर्की और जब्ती
अध्याय 9- 125–143 शांति एवं सदाचार बनाए रखने के लिए सुरक्षा
अध्याय 10 -144–147 पत्नी, बच्चों एवं माता-पिता का भरण-पोषण
अध्याय 11- 148–167 लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखना
अध्याय 12- 168–172 पुलिस की निवारक कार्रवाई
अध्याय 13- 173–196 पुलिस को सूचना एवं विवेचना की शक्तियां
अध्याय 14 -197–209 आपराधिक न्यायालयों का क्षेत्राधिकार
अध्याय 15- 210–222 कार्यवाही प्रारंभ करने की आवश्यक शर्तें
अध्याय 16- 223–226 मजिस्ट्रेट के समक्ष परिवाद
अध्याय 17- 227–233 मजिस्ट्रेट के समक्ष कार्यवाही प्रारंभ
अध्याय 18- 234–247 आरोप (Charge)
अध्याय 19 - 248–260 सेशन न्यायालय में विचारण
अध्याय 20- 261–273 मजिस्ट्रेट द्वारा वारंट मामलों का विचारण
अध्याय 21- 274–282 समन मामलों का विचारण
अध्याय 22- 283–288 संक्षिप्त विचारण
अध्याय 23 - 289–300 प्ली बार्गेनिंग
अध्याय 24- 301–306 जेल में बंद व्यक्तियों की न्यायालय में उपस्थिति
अध्याय 25- 307–336 जांच एवं विचारण में साक्ष्य
अध्याय 26- 337–366 जांच एवं विचारण से संबंधित सामान्य प्रावधान
अध्याय 27 -367–378 मानसिक अस्वस्थता से संबंधित अभियुक्तों के प्रावधान
अध्याय 28 - 379–391 न्याय प्रशासन को प्रभावित करने वाले अपराध
अध्याय 29- 392–406 निर्णय (Judgment)
अध्याय 30- 407–412 मृत्युदंड की पुष्टि
अध्याय 31 - 413–435 अपील
अध्याय 32- 436–445 रेफरेंस एवं पुनरीक्षण
अध्याय 33- 446–452 आपराधिक मामलों का स्थानांतरण
अध्याय 34 - 453–477 दंड का निष्पादन, निलंबन, माफी एवं परिवर्तन
अध्याय 35 - 478–496 जमानत एवं बंधपत्र
अध्याय 36- 497–505 संपत्ति का निस्तारण
अध्याय 37 506–512 अनियमित कार्यवाही
अध्याय 38 - 513–519 कुछ अपराधों का संज्ञान लेने की परिसीमा
अध्याय 39- 520 - 531 विविध प्रावधान
अधिवक्ताओं और विधि के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण धाराएं
धारा कानूनी विषय-
35 बिना वारंट गिरफ्तारी
36 गिरफ्तारी की प्रक्रिया एवं पुलिस अधिकारी के कर्तव्य
38 पूछताछ के दौरान अपनी पसंद के अधिवक्ता से मिलने का अधिकार
43 गिरफ्तारी कैसे की जाएगी
47 गिरफ्तारी का आधार एवं जमानत के अधिकार की जानकारी
58 24 घंटे से अधिक हिरासत नहीं
84 फरार व्यक्ति की उद्घोषणा
85 फरार व्यक्ति की संपत्ति की कुर्की
105 तलाशी एवं जब्ती की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग
107 संपत्ति की कुर्की, जब्ती एवं पुनर्स्थापना
126 शांति बनाए रखने के लिए बंधपत्र
128–129 संदिग्ध एवं आदतन अपराधियों से सदाचार की सुरक्षा
144 भरण-पोषण
163 अत्यावश्यक मामलों में आदेश (पूर्व CrPC 144)
170 संज्ञेय अपराध रोकने के लिए गिरफ्तारी
173 संज्ञेय अपराध की सूचना (FIR)
175(3) मजिस्ट्रेट द्वारा विवेचना का आदेश
176- विवेचना की प्रक्रिया
178 जांच अथवा प्रारंभिक जांच
179 गवाहों की उपस्थिति बुलाना
180 पुलिस द्वारा गवाहों की पूछताछ
183 स्वीकारोक्ति एवं बयान दर्ज करना
187 24 घंटे में जांच पूरी न होने पर प्रक्रिया एवं रिमांड
193 विवेचना पूरी होने पर पुलिस रिपोर्ट
210 मजिस्ट्रेट द्वारा अपराध का संज्ञान
218 न्यायाधीशों एवं लोक सेवकों के अभियोजन की स्वीकृति
223 परिवादी की परीक्षा
225 प्रक्रिया जारी करने को स्थगित करना
226 परिवाद खारिज करना
227 समन/प्रक्रिया जारी करना
230 अभियुक्त को पुलिस रिपोर्ट एवं दस्तावेजों की प्रतियां
234–240 आरोप की विषयवस्तु एवं उसमें परिवर्तन
250 सेशन मामले में डिस्चार्ज
262 पुलिस रिपोर्ट वाले वारंट मामले में डिस्चार्ज
337 एक ही अपराध के लिए दोबारा विचारण पर रोक
340 अभियुक्त को बचाव का अधिकार
341 निःशुल्क विधिक सहायता
348 महत्वपूर्ण गवाह को बुलाने या जांचने की शक्ति
349 नमूना हस्ताक्षर एवं हस्तलेख प्राप्त करना
351 अभियुक्त की परीक्षा
356 उद्घोषित अपराधी का अनुपस्थिति में विचारण
356 उद्घोषित अपराधी का अनुपस्थिति में विचारण
359 अपराधों का समझौता
360 अभियोजन वापस लेना
379 न्याय प्रशासन से संबंधित मामलों में प्रक्रिया
392 निर्णय
395 प्रतिकर देने का आदेश
396 पीड़ित प्रतिकर योजना
398 गवाह संरक्षण योजना
413–435 अपील संबंधी प्रावधान
438–445 पुनरीक्षण संबंधी प्रावधान
478 जमानती अपराधों में जमानत
479 विचाराधीन कैदी की अधिकतम हिरासत अवधि
480 गैर-जमानती अपराधों में जमानत
482 अग्रिम जमानत
483 हाईकोर्ट एवं सेशन कोर्ट की विशेष जमानत शक्तियां
497–505 संपत्ति का निस्तारण
528 हाईकोर्ट की अंतर्निहित शक्तियां
529 हाईकोर्ट का अधीनस्थ न्यायालयों पर सतत पर्यवेक्षण
530 इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से विचारण एवं कार्यवाही
531 निरसन एवं बचत (Repeal and Savings)
BNSS की दोनों अनुसूचियां-
प्रथम अनुसूची – अपराधों का वर्गीकरण, संज्ञेय एवं असंज्ञेय अपराध, जमानती एवं गैर-जमानती अपराध तथा संबंधित न्यायालय।
द्वितीय अनुसूची – विभिन्न न्यायिक प्रक्रियाओं में इस्तेमाल होने वाले निर्धारित प्रारूप (Forms)।
1 जुलाई 2024 से CrPC की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) लागू है।