18/12/2021
दोस्तो अस्सलामुआलयकुम ! आदाब अर्ज हो !
साथीयो मैं आप सभी वकील सहीबान का बहुत शुक्रगुजार हूँ
यह चुनाव हमने हार जीत के नतीजे की परवाह किये बिना लडा था ज़िसमे दिलों को जीतने की एक कोशीस थी मगर हम बदनसीबी से कामयाब ना हो सके शायद मेरी कोई कमी रही होगी ज़िसकी वजह से मैं ज़ादा तादाद मे दिलों को नहीं जीत पाया
दोस्तो मैं कामयाब होकर इतना परिपक्व शायद 50 साल की उम्र तक भी नहीं हो पाता ज़ितना की मैं चुनाव के इस नतीजे से हो चुका हूँ यह नतीजा हकीकत,हालात व उम्मीद से बिलकुल परे था
चुनाव के आखरी वाली रात तक सब हालात बहुत ही सही साफ थे काश की उस रात हमारी टीम मे एक नफरी कम होती तो हालात नतीजे से एक दम उल्टे होते
मैं अपने उन सिनियर साथीयों का अहशानमंद ज़िनहोने मुझे इस चुनाव मे हर तरीके की सलाह व सहयोग दिया और शुक्रगुजार हूँ उन भाई जेसे साथीयों का जो कि मेरे साथ अखिर तक खडे रहे
जिला बार एशोसिऐशन नुह के उन तमांम वकील सहीबान का भी शुक्रिया जो कि मुझे सहयोग,हमदर्दी व होंसला दे रहे थे
उन तमाम बाहरी लोगों का भी दिल की गेहराईयों बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूँ जो कि इस चुनाव मे वोटर तो नही थे मगर उन की दुआ,हमदर्दी,मौहब्बत,व कोशीस मेरे साथ थी
उन वकील सहीबान का भी भला हो जो मेरे खिलाफ वोट करके भी मेरे लिये कहीं अपने दिल मे गुंजाइस लिए हुए थे
दोस्तो चुनाव का नतीजा बेशक हमारे लिए अच्छा ना रहा हो लेकिन मेरे भाई जेसे साथियों की टीम बहुत जोश-खरोश के साथ अखिर तक मेरे साथ डटी रही उन सभी को दिल से सलाम
दोस्तो दिलों को जीतने की इस लडाई मे हार का तजूर्बा जीत की खुशी से लाखों गुना बेहतर मेहशूस हो रहा है
दोस्तो एक नशीहत और मिली है जो आपको भी लिख देना चाहता हूँ "एक धोकेबाज दोस्त से चार खुले दुश्मन कहीं बेहतर हैं " ज़िन्दगी जीने के लिए इन्ही अल्फाजों के साथ आप सभी साथियों का शुक्रिया _अस्सलामुआलायकुम
अलताफ हुसैंन एड़वोकेट