13/09/2026
समस्त सदस्यगण, जिला बार एसोसिएशन, फतेहाबाद को सूचित किया जाता है कि कार्यकारिणी (Executive Body) के विभिन्न पदों के लिए वर्ष 2026-27 के कार्यकाल हेतु चुनाव दिनांक 11.09.2026 को सम्पन्न हुए, जिनके परिणाम निर्वाचन समिति (Election Committee) द्वारा निम्नानुसार घोषित किए गए हैं:
अध्यक्ष (President) के पद हेतु, कुल 682 मतों में से 629 मतपत्र प्रयोग किए गए तथा श्री सुभाष चंद्र जांगू, अधिवक्ता को 307 मत, श्री विकास कुमार करवासरा, अधिवक्ता को 151 मत, तथा श्री विनय शर्मा, अधिवक्ता को 162 मत प्राप्त हुए, जबकि 2 मत नोटा (NOTA) के पक्ष में डाले गए तथा 7 मत रद्द किए गए। श्री सुभाष चंद्र जांगू, अधिवक्ता, सर्वाधिक मत प्राप्त करते हुए, 145 मतों के अंतर से, वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, फतेहाबाद, निर्वाचित घोषित किए जाते हैं।
उपाध्यक्ष (सामान्य) [Vice-President (General)] के पद हेतु, कुल 629 मतपत्रों में से, श्री संजय कुमार गुर्जर, अधिवक्ता को 335 मत तथा श्री संजीव कुमार, अधिवक्ता को 249 मत प्राप्त हुए, जबकि 36 मत नोटा के पक्ष में डाले गए तथा 9 मत रद्द किए गए। श्री संजय कुमार गुर्जर, अधिवक्ता, सर्वाधिक मत प्राप्त करते हुए, 86 मतों के अंतर से, वर्ष 2026-27 के लिए उपाध्यक्ष (सामान्य), जिला बार एसोसिएशन, फतेहाबाद, निर्वाचित घोषित किए जाता हैं।
उपाध्यक्ष (महिला हेतु आरक्षित) [Vice-President (Reserved for Lady)] के पद हेतु, कुल 629 मतपत्रों में से, सुश्री प्रेम परमजीत कौर, अधिवक्ता को 350 मत तथा सुश्री सुधा रानी, अधिवक्ता को 257 मत प्राप्त हुए, जबकि 16 मत नोटा के पक्ष में डाले गए तथा 6 मत रद्द किए गए। सुश्री प्रेम परमजीत कौर, अधिवक्ता, सर्वाधिक मत प्राप्त करते हुए, 93 मतों के अंतर से, वर्ष 2026-27 के लिए उपाध्यक्ष (महिला हेतु आरक्षित), जिला बार एसोसिएशन, फतेहाबाद, निर्वाचित घोषित की जाती हैं।
सचिव (Secretary) के पद हेतु, कुल 629 मतपत्रों में से, श्री शाहनवाज भट्टी, अधिवक्ता को 328 मत तथा सुश्री शवेता रानी, अधिवक्ता को 288 मत प्राप्त हुए, जबकि 7 मत नोटा के पक्ष में डाले गए तथा 6 मत रद्द किए गए। श्री शाहनवाज भट्टी, अधिवक्ता, सर्वाधिक मत प्राप्त करते हुए, 40 मतों के अंतर से, वर्ष 2026-27 के लिए सचिव, जिला बार एसोसिएशन, फतेहाबाद, निर्वाचित घोषित किए जाते हैं।
कोषाध्यक्ष (Finance Secretary) के पद हेतु, कुल 629 मतपत्रों में से, श्री जलेश ठक्कर, अधिवक्ता को 448 मत तथा श्री राकेश कुमार लेगा, अधिवक्ता को 168 मत प्राप्त हुए, जबकि 7 मत नोटा के पक्ष में डाले गए तथा 6 मत रद्द किए गए। श्री जलेश ठक्कर, अधिवक्ता, सर्वाधिक मत प्राप्त करते हुए, 280 मतों के अंतर से, वर्ष 2026-27 के लिए कोषाध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, फतेहाबाद, निर्वाचित घोषित किए जाते हैं।
संयुक्त सचिव (महिला हेतु आरक्षित) [Joint Secretary (Reserved for Lady)] के पद हेतु, श्रीमती रोशनी देवी, अधिवक्ता निर्विरोध (Unopposed) निर्वाचित घोषित की जाती हैं, तथा उन्हें वर्ष 2026-27 के लिए संयुक्त सचिव (महिला हेतु आरक्षित), जिला बार एसोसिएशन, फतेहाबाद, निर्वाचित घोषित किया जाता है।
तथा समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी जाती है।