Lakhmi Chand Pansari

Lakhmi Chand Pansari Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lakhmi Chand Pansari, Lawyer & Law Firm, Faridabad.

23/05/2016

हम सभी एक बेदाग़ और सुन्दर चेहरा चाहते हैं लेकिन कई बार काफी प्रयासों के बाद भी नहीं हो पाता हैं | आजकल बाजार में कई तरह की क्रीम और दवाएँ इसके लिए प्रचारित की जाती हैं लेकिन ज्यादातर से कोई फायदा नहीं होता हैं |

लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि हमारे घरों और आसपास कुछ ऐसी देशी नुस्खे उपलब्ध हैं जिससे आप अपने चेहरे को सुन्दर और बेदाग़ बना सकते हैं | इसी तरह के कुछ नुस्खे नीचे दिये हैं जो कि काफी उपयोगी हैं |

1. आप देशी टमाटर के रस को रुई में लगाकर कुछ देर तक अपने चहरे मलें और उसे 15 मिनट तक ऐसा ही छोड़ दे फिर पाने से धुल लें | ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से चेहरे काले धब्बे मिटना शुरु हो जायेंगे|

2. चेहरे पर कच्चे नारियल का पानी लगाने से दाग धब्बे हल्के होने लगते हैं |

3. 200 ml देशी टमाटर का रस ले और उसमें थोड़ा नमक, जीरा और काली मिर्च मिलाएं | इसका रोज सुबह सेवन करने से चेहरे के काले धब्बे हल्के होकर गायब हो जायेगें |

4. चेहरे पर मुहासों की समस्या काफी गंम्भीर होते हैं जिससे चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती हैं | चेहरे के मुहासों को ठीक करने के लिए उबले हुए आलू के छिलकों को चेहरे पर 5 मिनट तक रगड़ने से ये ठीक होना शुरू हो जायेंगे | ऐसा लगातार करते रहने से मुँहासे नहीं होगें |

5. यदि आपके चेहरे पर चकत्ते हो उस पर नीबूं को आधा काट ले और उसे चेहरे पर १० मिनट तक सुबह और शाम मलें | ऐसा लगातार करने से कुछ ही सप्ताह में चकत्ते गायब हो जायेंगे | इसके साथ ही आप नीबूं में फिटकरी भरकर भी चेहरे पर रगड़े |

6. यदि आपकी गर्दन काली पद गयी हो तो ऐसे स्थिति में आप नीबूं को (कटे हुए) अपनी गर्दन पर 5 – 10 मिनट तक रगड़े | ऐसा लगातार कुछ सप्ताह तक करने से आपको फायदा होगा और कालापन हल्का होकर गायब हो जाएगा |

30/01/2016

जागने के तुरंत बाद क्यों पियें पानी
Health Benefit of Drinking Water Early in morning.
वैसे तो सुबह उठ कर ताम्बे के बर्तन में रखे हुए पानी के अनगिनत लाभ है, छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारी के लिए ये रामबाण सिद्ध हो सकता हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ लाभ बताते हैं। कई सारी बीमारियां हमारे पेट से ही जन्‍म लेती हैं इसलिए पेट को दुरुस्‍त रखना बहुत जरूरी है, तो क्‍यों न इसकी शुरूआत सुबह होने के बाद करें और उठने के तुरंत बाद खाली पेट पानी पियें और स्‍वस्‍थ रहें।
1:-पेट साफ रहता है
जब आप बहुत सारा पानी पीते हैं तो आपको अपने आप ही टॉयलेट जाने की इच्‍छा होने लगती है। अगर ऐसा रोजाना करेगें तब आपके पेट का सिस्‍टम गंदगी को बाहर निकालने लगेगा और आपका पेट साफ हो जाएगा। जिन लोगों को कब्ज़ की शिकायत रहती है उनके लिए ये नुस्खा बेहद कारगर साबित होता है।
2:-शरीर से गंदगी बाहर निकाले
सुबह सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से आपके पेट के अंदर की हर प्रकार की गंदगी बाहर निकल जाती है। पानी शरीर से हर प्रकार की गंदगी को बाहर निकाल देता है। जब आप खाली पेट अधिक पानी पी कर पेशाब करते हैं, तब आपका शरीर गंदगी से छुटकारा पा लेता है और साथ ही, आपको ताजगी का एहसास होता है।
3:-भूख बढ़ती है
जब सुबह पेट साफ नहीं हो पाता तो भूख भी नहीं लगती। ऐसे में आपके शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। अगर आप सुबह उठते ही पानी पीते हैं तो आपका पेट साफ हो जाता है और इस प्रकार से आपको भूख लगती है। फिर आपका सुबह का नाश्ता अच्‍छा होता है।
4:-सिरदर्द से छुटकारा
अक्सर लोगों को नींद पूरी करने के बावजूद सुबह सिर दर्द महसूस होता है। हममें से काफी लोगों को ये बात नहीं मालूम होती कि कई बार हमारे शरीर के अंदर पानी की कमी ही वजह से सिर में दर्द शुरु हो जाता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो कोशिश करें कि सुबह खाली पेट बहुत सारा पानी पियें।
5:-बढ़ाए मेटाबॉलिज्‍म
पानी पीने से मेटोबॉलिज्म को भी मजबूती मिलती है। सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्‍म 24 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि आप खाने को जल्‍द पचा सकेगें। जब खाना ठीक से पच जाता है तो शरीर अन्य समस्याओं से भी बच जाता है।
6:-खून बढ़ता है
सुबह सुबह खाली पेट पानी पीना आपका खून भी बढ़ाता है। दरअसल, खाली पेट पानी पीने से रेड ब्‍लड सेल्‍स जल्‍दी जल्‍दी बढ़ने लगते हैं। इसलिए अगर आपको खून की कमी है तो आप इसकी आदत जरूर डाल लें।
7:-वजन घटता है
अगर आप ओवर वेट हैं, और वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट पानी पीना आपकी मद कर सकता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर से खराब ट्रांसफैट बाहार निकल कर शरीर का फैट मैटोबॉलिज्‍म बढ़ाता है। इस वजह से आपको वजन घटाने में आसानी होती है।
8:-त्वचा पर चमक आती है
जब आप सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पियेंगे, तो आपकी त्वचा चमकने लगेगी। इस आदत से चेहरे पर निकलने वाले कील-मुंहासे पानी पीने से साफ हो जाएंगे। दरअसल, चेहरे की चमक का पेट के स्वास्थ्य से गहरा संबंध होता है। जब पेट ठीक रहेगा तो आपकी त्वचा स्वस्थ्य रहेगी।

Address

Faridabad
121003

Telephone

+919999718662

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakhmi Chand Pansari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share